ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आज से टीका उत्सव का आगाज, कोरोना के खिलाफ जंग में PM मोदी ने देश से की ये 4 अपील
Share
Notification Show More
Latest News
विकास कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं, वित्तमंत्री ने कहा- गुणवत्ता के साथ समय पर पूरे हों निर्माण कार्य
October 20, 2026
ताड़ोकी – रावघाट एवं अभनपुर – कुरूद ब्रॉडगेज रेल लाइन का उद्घाटन आज, मेमू भी दौड़ेगी
October 20, 2026
नवमी पर विधायक रिकेश ने किया 101 नवजात कन्याओं का पूजन, 11-11 हजार का सुरक्षा किट भेंट
October 19, 2026
कल से शुरू होगी रावघाट के लिए मेमू, अभनपुर-कुरूद ब्रॉड गेज लाइन का भी होगा उद्घाटन
October 19, 2026
अपराधियों का MCU एवं NAFIS में बायोमेट्रिक रिकॉर्ड बना रही दुर्ग पुलिस
October 19, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

आज से टीका उत्सव का आगाज, कोरोना के खिलाफ जंग में PM मोदी ने देश से की ये 4 अपील

By @dmin Published April 11, 2021
Share
मैं देश को आश्वस्त कराता हूं कि बेकार नहीं जाएगी जवानों की शहादत: पीएम
मैं देश को आश्वस्त कराता हूं कि बेकार नहीं जाएगी जवानों की शहादत: पीएम
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी) | भारत में कोरोना की दूसरी लहर ने कोहराम मचा रखा है। पूरा देश एक साथ मिलकर कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है। इसी कड़ी में देश में टीकाकरण अभियान चल रहा है। देश में टीकाकरण अभियान को गति तेज करने के लिए पीएम मोदी ने आज से टीका उत्सव शुरू करने का आगाज किया है। आज से देशभर में टीका उत्सव शुरू हो रहा है जो 14 अप्रैल तक चलेगा। इस उत्सव का मकसद देश में ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित करना है। इस दौरान पीएम मोदी ने देशवासियों से चार आग्रह किए हैं। 

पीएम मोदी ने इस मौके पर कहा है कि हम आज देशभर में टीका उत्सव शुरू करने जा रहे हैं। मैं देश के लोगों से अपील करता हूं कि वे 4 चीजों का पालन करें- टीका लगवाने में उन लोगों की मदद करें, जिन्हें जरूरत है, कोरोना उपचार में लोगों की मदद करें, मास्क पहनें और दूसरों को इसके लिए प्रेरित करें अगर कोई व्यक्ति पॉजिटिव पाया जाता है तो उसके लिए छोटा कंटेनमेंट जोन बनाएं।

पीएम मोदी ने अपनी वेबसाइट पर लिखा, आज 11 अप्रैल यानि ज्योतिबा फुले जयंती से हम देशवासी ‘टीका उत्सव’ की शुरुआत कर रहे हैं। ये ‘टीका उत्सव’ 14 अप्रैल यानि बाबा साहेब आंबेडकर जयंती तक चलेगा।
ये उत्सव, एक प्रकार से कोरोना के खिलाफ दूसरी बड़ी जंग की शुरुआत है। इसमें हमें Personal Hygiene के साथ ही Social Hygiene पर विशेष बल देना है।

आज से हम सभी, देशभर में टीका उत्सव की शुरुआत कर रहे हैं। कोरोना के खिलाफ लड़ाई के इस चरण में देशवासियों से मेरे चार आग्रह हैं… https://t.co/8zXZ0bqYgl

— Narendra Modi (@narendramodi) April 11, 2021

पीएम मोदी ने की हैं ये चार अपील- 

  • Each One- Vaccinate One, यानी जो लोग कम पढ़े-लिखे हैं, बुजुर्ग हैं, जो स्वयं जाकर टीका नहीं लगवा सकते, उनकी मदद करें।
  • Each One- Treat One, यानिी जिन लोगों के पास उतने साधन नहीं हैं, जिन्हें जानकारी भी कम है, उनकी कोरोना के इलाज में सहायता करें।
  • Each One- Save One, यानी मैं स्वयं भी मास्क पहनूं और इस तरह स्वयं को भी Save करूं और दूसरों को भी Save करूं, इस पर बल देना है।
  •  चौथी अहम बात, किसी को कोरोना होने की स्थिति में, ‘माइक्रो कन्टेनमेंट जोन’ बनाने का नेतृत्व समाज के लोग करें। जहां पर एक भी कोरोना का पॉजिटिव केस आया है, वहां परिवार के लोग, समाज के लोग ‘माइक्रो कन्टेनमेंट जोन’ बनाएं।

पीएम मोदी ने कहा है कि भारत जैसे सघन जनसंख्या वाले हमारे देश में कोरोना के खिलाफ लड़ाई का एक महत्वपूर्ण तरीका ‘माइक्रो कन्टेनमेंट जोन’ भी है। एक भी पॉजिटिव केस आने पर हम सभी का जागरूक रहना, बाकी लोगों की भी टेस्टिंग कराना बहुत आवश्यक है। उन्होंने अपनी वेबसाइट पर लिखा, “इसके साथ ही जो टीका लगवाने का अधिकारी है, उसे टीका लगे, इसका पूरा प्रयास समाज को भी करना है और प्रशासन को भी। एक भी वैक्सीन का नुकसान ना हो, हमें ये सुनिश्चित करना है। हमें जीरो वैक्सीन वेस्ट की तरफ बढ़ना है।” “इस दौरान हमें देश की वैक्सीनेशन क्षमता के ऑप्टिमम यूटिलाइजेशन की तरफ बढ़ना है। ये भी हमारी कपैसिटी बढ़ाने का ही एक तरीका है। हमारी सफलता इस बात से तय होगी कि ‘माइक्रो कन्टेनमेंट जोन’ के प्रति कितनी जागरूकता हम लोगों में है।”

You Might Also Like

विकास कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं, वित्तमंत्री ने कहा- गुणवत्ता के साथ समय पर पूरे हों निर्माण कार्य

ताड़ोकी – रावघाट एवं अभनपुर – कुरूद ब्रॉडगेज रेल लाइन का उद्घाटन आज, मेमू भी दौड़ेगी

नवमी पर विधायक रिकेश ने किया 101 नवजात कन्याओं का पूजन, 11-11 हजार का सुरक्षा किट भेंट

कल से शुरू होगी रावघाट के लिए मेमू, अभनपुर-कुरूद ब्रॉड गेज लाइन का भी होगा उद्घाटन

अपराधियों का MCU एवं NAFIS में बायोमेट्रिक रिकॉर्ड बना रही दुर्ग पुलिस

@dmin April 11, 2021
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Sector 9 hospital will be operated with the help of government लॉकडाउन का उल्लंघन करते मिले ट्रवल्स बुकिंग आफिस…. निगम ने कार्रवाई करते हुए नया बस स्टैण्ड के चार बस ट्रवल्स को किया सील
Next Article प्रदेश में लगातार तीसरे दिन चार की मौत, कोरोना के 5476 नए मरीज मिले, प्रदेश में 27425 एक्टिव केस कोरोना का बड़ा विस्फोट, 24 घंटे में मिले कोरोना के 1.52 लाख से ज्यादा नए मामले, 839 की गई जान

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?