ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना की दहशत: 24 घंटे में कोरोना के करीब डेढ़ लाख नए मामले, 794 मौतें, महज 7 दिन में मिले 5 लाख मरीज
Share
Notification Show More
Latest News
गुणवत्ताहीन निर्माण और भ्रष्टाचार की शिकायत की जांच के लिए लोक निर्माण विभाग ने बनाई जांच समिति 
October 3, 2026
वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’अंतर्गत धूमा में बना प्रथम बालिका शौचालय
October 3, 2026
वन्यजीव संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंचेगा ‘बाघ रथ’, वन मंत्री कश्यप ने दिखाई हरी झंडी
October 3, 2026
छत्तीसगढ़ में भीषण हादसा: ऑटो से भिड़ी तेज रफ्तार पिकअप, 3 महिलाओं की मौत, 10 घायल
October 3, 2026
नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ राज्यपाल डेका ने की पदयात्रा
October 3, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कोरोना की दहशत: 24 घंटे में कोरोना के करीब डेढ़ लाख नए मामले, 794 मौतें, महज 7 दिन में मिले 5 लाख मरीज

By @dmin Published April 10, 2021
Share
Government will increase the scope of investigation to prevent corona, antigen rapid test will be used
Government will increase the scope of investigation to prevent corona, antigen rapid test will be used
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर अपना कहर बरपा रही है। शनिवार को कोरोना वायरस ने महामारी के शुरुआत से लेकर अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है। तमाम पाबंदियों के बावजूद बीते 24 घंटे में देश में 1.45 लाख से ज्यादा नए कोरोना मरीज मिले हैं। वहीं कोविड से 794 लोगों की जान चली गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी। कोरोना वायरस के नए मरीज और संक्रमण से होने वाली मौतों के इस आंकड़े ने लोगों में दहशत पैदा कर दी है। पिछले साल वायरस के शुरू होने से लेकर अब तक एक दिन के अंदर मिले मरीजों की ये संख्या सबसे अधिक है। इसके पहले गुरुवार को 1.31 लाख मरीज मिले थे। 
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी किए गए ताजा आंकड़ों ने सरकार से लेकर आम लोगों तक की चिंता बढ़ा दी है। बीते 24 घंटों में अब तक सर्वाधिक रिकॉर्ड बढ़ोतरी के साथ कोरोना संक्रमण के 1,45,384 नए मामले दर्ज किए गए हैं और 794 मरीज कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए। इसी के साथ देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,32,05,926 पहुंच गए हैं और कोविड से मरने वालों की संख्या 1,68,436 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में सक्रिय मामलों का ग्राफ बहुत तेजी से ऊपर पहुंच गया है। पिछले 24 घंटों में 77,567 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं, इसी के साथ देश में अब तक 1,19,90,859 मरीज कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब हुए हैं। रोजाना के आधार पर दर्ज होने वाले नए कोरोना केसों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या करीब आधी है। फिलहाल, देश में सक्रिय मामले बढ़कर 10,46,631 पहुंच गए हैं।
भारत जल्द दूसरा सबसे संक्रमित देश होगा
दुनिया भर में नए कोरोना मरीज मिलने के मामले में अमेरिका और ब्राजील को पीछे छोड़कर भारत पहले नंबर पर आ गया है। कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित देशों की सूची में पहले नंबर पर अमेरिका- 31,802,772, दूसरे नंबर पर ब्राजील- 13,375,414 और तीसरे नंबर पर भारत  -13,205,926 है। शनिवार को अमेरिका में 85,368, ब्राजील में 89,090 और भारत में 1,45,384 नए केस दर्ज किए गए हैं। भारत दुनिया का इकलौता देश है, जहां पिछले कई दिनों से लगातार मामले एक लाख से ज्यादा आ रहे हैं।
9.80 करोड़ लोगों को लगा कोविड टीका 
देश में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान जारी है। कोविड टीकाकरण का तीसरा चरण चल रहा है, जिसके तहत 45 साल से ऊपर वालों को भी कोविड वैक्सीन लगाई जा रही है। देश में अब तक  9,80,75,160 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

You Might Also Like

गुणवत्ताहीन निर्माण और भ्रष्टाचार की शिकायत की जांच के लिए लोक निर्माण विभाग ने बनाई जांच समिति 

वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’अंतर्गत धूमा में बना प्रथम बालिका शौचालय

वन्यजीव संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंचेगा ‘बाघ रथ’, वन मंत्री कश्यप ने दिखाई हरी झंडी

छत्तीसगढ़ में भीषण हादसा: ऑटो से भिड़ी तेज रफ्तार पिकअप, 3 महिलाओं की मौत, 10 घायल

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ राज्यपाल डेका ने की पदयात्रा

@dmin April 10, 2021
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Relief from Korana also disaster: After 70 days in the country lowest 84,332 new cases दुर्ग में फिर रिकार्ड मरीज: जिले में 21 मरीजों की हुई मौत… आज मिले 1786 पॉजिटिव केस
Next Article एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से हत्या, एक की हालत नाजुक किशनगंज थाना प्रभारी की बेरहमी से हत्या, बंगाल सीमा पर छापेमारी करने गए थे इंस्पेक्टर
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?