ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बीएसपी का प्रयास-टाउनशिप के पेयजल में पीलापन पर शीघ्र होगा नियंत्रण… पेयजल के गुणवत्ता की हर पाली में होती है जांच… टाउनशिप में प्रदत्त पेयजल पीने योग्य
Share
Notification Show More
Latest News
छत्तीसगढ़ में रेत के अवैध परिवहन पर सख्त कार्रवाई, बेमेतरा में 6 हाइवा वाहन जब्त
October 17, 2026
एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, आत्महत्या की आशंका… जांच में जुटी पुलिस
October 17, 2026
छत्तीसगढ़ में खैर लकड़ी तस्करी मामले का बड़ा खुलासा, दो कारोड़ से ज्यादा कैश जब्त
October 17, 2026
छत्तीसगढ़ को रेलवे की बड़ी सौगात…. रायपुर-रावघाट और रायपुर-कुरुद रूट पर चलेंगी तीन नई मेमू
October 17, 2026
मुख्यमंत्री साय से एशियन गेम्स के कांस्य पदक विजेता एथलीट अनिमेष कुजूर ने की मुलाकात
October 17, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

बीएसपी का प्रयास-टाउनशिप के पेयजल में पीलापन पर शीघ्र होगा नियंत्रण… पेयजल के गुणवत्ता की हर पाली में होती है जांच… टाउनशिप में प्रदत्त पेयजल पीने योग्य

By @dmin Published April 9, 2021
Share
BSP's effort - control of yellowing in the drinking water of the township will
BSP's effort - control of yellowing in the drinking water of the township will
SHARE

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा भिलाई शहर में पानी की सप्लाई के लिए तांदुला डेम से पानी संयंत्र के मरोदा स्थित मरोदा-2 टैंक में आता है। यहां से पानी जल शोधन संयंत्र मरोदा में ले जाकर उसका पर्याप्त ट्रीटमेंट के पश्चात ही शहर में ओवर हेड टैंक के माध्यम से वितरित किया जाता है। विगत कुछ दिनों से मरोदा टैंक का पानी न्यूनतम स्तर से भी नीचे चला गया था। इस मरोदा टैंक में जल की आपूर्ति तांदुला, खरखरा एवं गंगरेल जलाशय से की गयी। आपूर्ति की गयी पानी की मात्रा और दबाव अधिक होने के कारण मरोदा टैंक के निचले स्तर में गिरावट से पानी का रंग थोड़ा गहरा हो गया। जल के हलचल सेे पेयजल हल्का पीलापन लिए हुए है, जो अस्थाई है।
पानी में पीलेपन की मात्रा को ध्यान में रखते हुए पीलापन दूर करने हेतु एलम की मात्रा में वृद्धि की गयी है। वत्र्मान स्थिति को सामान्य होने में कुछ दिन का समय लग सकता है। मगर ये पानी उच्च गुणवत्ता सहित एवं स्वस्थ्य की दृष्टि से पूर्णत: अनुकूल है, जिसकी पुष्टि जल संसाधन विभाग के प्रयोगशाला द्वारा की गयी है। भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा जल शोधन संयंत्र में पानी की गुणवत्ता की जांच हर पाली में की जाती है और टेस्ट रिपोर्ट के अनुसार हर बार पानी की गुणवत्ता आईएस 10500: 2012 के अनुसार ही पाई जा रही है। हर सेक्टर से भी सप्लाई प्वाइंट में पानी की जांच की जा रही है, वहाँ भी पानी की गुणवत्ता सही पाई गई है। रेसीडयुअल क्लोरीन की मात्रा भी मापित क्षमता के अंदर ही पाई गई है। संयंत्र के जन स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि हम अपने शहरवासियों के स्वास्थ्य के प्रति सजग हैं एवं हमेशा सभी मापदंड एवं मानकों का पालन कर स्वास्थ्य का पूर्ण ख्याल रखते हैं।
वत्र्मान स्थिति से निपटने के लिए जल प्रबंधन विभाग द्वारा ट्रीटमेंट प्लांट मरोदा में एलम की मात्रा बढायी गई है, साथ ही फिल्टर का बैकवाश का समय भी बढ़ाया गया है। पूर्व की स्थिति से वर्तमान स्थिति में निरन्तर सुधार जारी है और इसके लिए निरन्तर प्रयास भी किए जा रहे है। पूर्णतया सामान्य स्थिति आने में कुछ और वक्त लग सकता है। पीएचई एवं वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट, मरोदा की स्थिति को सामान्य बनाने में पूर्ण रूप से जुटे हुए हैं। जिस किसी को भी अपने घर के पानी को लेकर कोई शिकायत हो तो वो पीएचई के जोनल कार्यालय (सेक्टर-4 और 8) में सम्पर्क कर सकते है।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ में रेत के अवैध परिवहन पर सख्त कार्रवाई, बेमेतरा में 6 हाइवा वाहन जब्त

एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, आत्महत्या की आशंका… जांच में जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़ में खैर लकड़ी तस्करी मामले का बड़ा खुलासा, दो कारोड़ से ज्यादा कैश जब्त

छत्तीसगढ़ को रेलवे की बड़ी सौगात…. रायपुर-रावघाट और रायपुर-कुरुद रूट पर चलेंगी तीन नई मेमू

मुख्यमंत्री साय से एशियन गेम्स के कांस्य पदक विजेता एथलीट अनिमेष कुजूर ने की मुलाकात

@dmin April 9, 2021
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Gold futures became costlier by Rs 1,500 in just two days, silver prices increased by Rs 6,000 कोरोना संकट के बीच सीजी क्वीन काजल श्रीवास की सराहनीय पहल… जरूरतमंदों को भोजन पहुंचाने शुरू किया ‘कोई न रहे भूखा’ मुहीम
Next Article World Environment Day: Chief Minister Bhupesh Baghel planted guava, mango and sowing plants in his residence premises मुख्यमंत्री सहायता कोष से रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर जिले को 4 करोड़ जारी… सभी कलेक्टरो को कोरोना की स्थिति पर निरंतर समीक्षा के निर्देश

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?