ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोविड मोर्चे पर इनका शानदार कार्य देखिये, 1500 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कोविड से लड़ने के संकल्प से अब तक चार लाख लोगों तक जाकर दे चुकी संदेश
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री साय से एशियन गेम्स के कांस्य पदक विजेता एथलीट अनिमेष कुजूर ने की मुलाकात
October 17, 2026
मुख्यमंत्री निवास में गरबा महोत्सव की धूम, भक्ति और उल्लास के रंग में रंगा आयोजन
October 17, 2026
आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का माध्यम बन रही सीएम हेल्पलाइन 1076 : मुख्यमंत्री साय
October 17, 2026
ट्रकों से बैटरी चोरी करने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार, 19 बैटरियां के साथ स्कूटी व बाइक जब्त
October 16, 2026
प्रदेश में सड़क और पुल निर्माण को नई गति, 243.81 करोड़ रुपए के 18 कार्यों की निविदा मंजूर
October 16, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

कोविड मोर्चे पर इनका शानदार कार्य देखिये, 1500 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कोविड से लड़ने के संकल्प से अब तक चार लाख लोगों तक जाकर दे चुकी संदेश

By @dmin Published April 9, 2021
Share
कोविड मोर्चे पर इनका शानदार कार्य देखिये, 1500 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कोविड से लड़ने के संकल्प से अब तक चार लाख लोगों तक जाकर दे चुकी संदेश
कोविड मोर्चे पर इनका शानदार कार्य देखिये, 1500 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कोविड से लड़ने के संकल्प से अब तक चार लाख लोगों तक जाकर दे चुकी संदेश
SHARE

दुर्ग। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता किस तरह से लोगों के दिलों को जीत रही हैं। इसकी बानगी बीते दिनों दुर्ग निगम आयुक्त के साथ व्यापारिक संघ के प्रतिनिधियों की बैठक में मिला। एक व्यापारिक संघ के प्रतिनिधि ने बताया कि वे गया नगर में रहते हैं। उनकी माँ 80 वर्ष की हैं। उन्हें टीकाकरण के लिए प्रेरित करने 60 वर्षीय दिव्यांग उषा कौशल आईं। अगले दिन वे टोकन लेकर आ गईं। जब मेरी माँ ने टोकन देखा तो माँ के आँखों में आँसू आ गए। माँ ने कहा कि ये खुद बुजुर्ग हैं और मेरी चिंता कर रही हैं।
मोतीझरी चैहान वार्ड नंबर-4 की कार्यकर्ता हैं। यहाँ कंटेनमेंट जोन बना हुआ है। इसके सभी घरों का सर्वे इन्होंने किया। कार्य की प्रशंसा पार्षद ने भी की। अपने कर्तव्य के दौरान किसी तरह का भय मोतीझरी के मन में नहीं दिखा। बस यही संकल्प की एक अच्छा काम दिया गया है इसे पूरा करना है।
कोरोना फ्रंट पर अग्रणी भूमिका आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कोरोना वारियर के रूप में निभा रही हैं। संकट का सामना करते हुए भी, कभी-कभी लोगों से सहयोग नहीं मिलने पर भी वे अपने कार्य में बखूबी लगी हुई हैं। नई पीढ़ी के पोषण की जिम्मेदारी निभाने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कोविड संक्रमण को रोकने की दिशा में भी प्रभावी काम कर रही हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री विपिन जैन ने बताया कि कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के निर्देश पर यह कार्य हो रहा है और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता इस संबंध में प्रशंसनीय कार्य कर रही हैं। चाहे कंटेंनमेंट जो हो या हाटस्पाट, हर इलाके में ये कार्यकर्ता घूम घूम कर लोगों को कोरोना संकट के प्रति जागरूक कर रही हैं। इनके हाथों में आक्सीमीटर हैं। ये आक्सीमीटर के माध्यम से आक्सीजन की स्थिति जाँच करती हैं साथ ही कोरोना के लक्षणों के बारे में पूछताछ करती हैं। यदि ऐसा कुछ होता है तो तुरंत इसकी रिपोर्ट दे दी जाती है ताकि स्वास्थ्य विभाग का अमला इस संबंध में आगे कार्रवाई कर सके। जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए भी ये कार्यकर्ता अपने कर्तव्य से पीछे नहीं हटी। कई परिवारों ने सर्वे कार्यक्रम में उनकी मदद की, कई ने जानकारियाँ छिपाने की कोशिश भी की लेकिन इन्होंने अपने आग्रह से जानकारियाँ जुटाईं जो स्वास्थ्य विभाग के लिए काफी उपयोगी रहीं। जिले में बड़ी संख्या में जो सैंपलिंग हो सकी, उसके पीछे इन महिलाओं का बड़ा योगदान है।

चार लाख लोगों तक पहुंची
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जिले में चार लाख लोगों तक पहुँच चुकी हैं। इनका सबसे प्रमुख कार्य हाटस्पाट एवं कंटेनमेंट जोन में सर्वे करने का रहा है। यहाँ हर घर वे पहुंची, लोगों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और इस आँकड़े से स्वास्थ्य विभाग को अवगत कराया। इससे कोरोना मरीजों के चिन्हांकन में काफी आसानी हुई। सर्वे के हिसाब से जिन इलाकों में काफी संख्या में कोरोना पाजिटिव मिलने की आशंका थी वहाँ मोबाइल टीम पहुँची और टेस्टिंग की। इसका प्रभावी नतीजा निकला, टेस्ट कर पाजिटिव मरीजों को आइसोलेट किया गया तथा डाक्टरों की सलाह पर अस्पताल अथवा होम आइसोलेशन के संबंध में निर्णय लिया।
कलेक्टर एवं जजों के बंगले में भी पहुंची
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सभी एरिया कवर कर रही हैं। आज वे कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे एवं जिले में कार्यरत न्यायाधीशों के बंगलों में भी पहुँची। उन्होंने बताया कि हमें पूरा एरिया कवर करने की जिम्मेदारी मिली है। हम हर घर जाएंगे और कोविड संक्रमितों की पहचान करेंगे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती कामिनी चंद्राकर ने बताया कि आज उन्होंने कलेक्टर महोदय के बंगले में भी सर्वे किया।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री साय से एशियन गेम्स के कांस्य पदक विजेता एथलीट अनिमेष कुजूर ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री निवास में गरबा महोत्सव की धूम, भक्ति और उल्लास के रंग में रंगा आयोजन

आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का माध्यम बन रही सीएम हेल्पलाइन 1076 : मुख्यमंत्री साय

ट्रकों से बैटरी चोरी करने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार, 19 बैटरियां के साथ स्कूटी व बाइक जब्त

प्रदेश में सड़क और पुल निर्माण को नई गति, 243.81 करोड़ रुपए के 18 कार्यों की निविदा मंजूर

@dmin April 9, 2021
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अस्पतालों में वेंटिलेटर, ऑक्सीजन सहित अन्य जरूरी सुविधाएं बढ़ाने विधायक देवेंद्र यादव ने कलेक्टर को लिखा पत्र… कहा- कोई भी मरीज इलाज से वंचित न हो, सब को मिले बेहतर इलाज अस्पतालों में वेंटिलेटर, ऑक्सीजन सहित अन्य जरूरी सुविधाएं बढ़ाने विधायक देवेंद्र यादव ने कलेक्टर को लिखा पत्र… कहा- कोई भी मरीज इलाज से वंचित न हो, सब को मिले बेहतर इलाज
Next Article कोविड-19 आपातकालीन सेवा सहित खाद्यन्न उपलब्धता, वैक्सीनेशन, सैम्पलिंग के लिए रिसाली निगम प्रशासन ने जारी किया हेल्फ लाईन नंबर

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?