ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: देशमुख के इस्तीफे के बाद एनसीपी के दिलीप वलसे पाटिल बनेंगे राज्य के गृह मंत्री
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

देशमुख के इस्तीफे के बाद एनसीपी के दिलीप वलसे पाटिल बनेंगे राज्य के गृह मंत्री

By @dmin
Published: April 5, 2021
Share
देशमुख के इस्तीफे के बाद एनसीपी के दिलीप वलसे पाटिल बनेंगे राज्य के गृह मंत्री
देशमुख के इस्तीफे के बाद एनसीपी के दिलीप वलसे पाटिल बनेंगे राज्य के गृह मंत्री
SHARE

मुंबई (एजेंसी)। अनिल देशमुख की ओर से सोमवार को महाराष्ट्र के गृह मंत्री पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद एनसीपी नेता दिलीप वलसे पाटिल को यह जिम्मेदारी दी जा रही है। राज्य सरकार के सूत्रों  ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि पाटिल को यह जिम्मेदारी मिलना लगभग तय है, बस इसका एलान किया जाना बाकी है।
बता दें कि देशमुख ने सौ करोड़ रुपये की वसूली मामले पर बॉम्बे हाईकोर्ट से सीबीआई जांच के आदेश जारी होने के बाद इस्तीफा दे दिया। राज्य विधानसभा के छह बार सदस्य रह चुके दिलीप वलसे पाटिल वर्तमान में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की कैबिनेट में आबकारी एवं श्रम विभाग के मंत्री का पद संभाल रहे हैं।

परमबीर सिंह ने सौ करोड़ की वसूली का लगाया है आरोप
बता दें कि मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ हाईकोर्ट में सौ करोड़ रुपए वसूली की याचिका लगाई थी। सिंह की याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने सोमवार को सुनवाई करते हुए अनिल देशमुख के खिलाफ सीबीआई जांच का आदेश जारी किया था।
याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने कहा कि गृहमंत्री पर वसूली के आरोप लगाए गए हैं। वह बेहद गंभीर है। अदालत ने कहा था कि इसकी जांच सीबीआई (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो) से होनी चाहिए।  हाईकोर्ट ने 15 दिन के भीतर जांच रिपोर्ट सीबीआई डायरेक्टर को सौंपने का निर्देश दिया है।
बता दें कि एंटीलिया केस में मुंबई के पुलिस अधिकारी सचिन वाजे की गिरफ्तारी के बाद परमबीर सिंह को ट्रांसफर कर दिया गया था।  इस मामले में पूर्व कमिश्नर ने मुख्यमंत्री ठाकरे को पत्र लिखा था। इसमें दावा किया था कि अनिल देशमुख ने सचिन वाजे को 100 करोड़ रुपए वसूली का टारगेट दिया था।

14 लाख राशन कार्डधारियों ने किया नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन
खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: लौह अयस्क परिवहन में गड़बड़ी को लेकर 105 वाहनों की जांच में 11 वाहन जब्त… बीएसपी को बालोद जिले की खदान की लम्पस फाइन के मामले में नोटिस
CG News : तेंदुए का शिकार बना तीन साल का मासूम!… तीन दिन से है लापता… घर पर मिले तेंदुए के फुट फ्रिंट
सड़क किनारे लहलहाएगी हरियाली: प्रदेश की 205 किलोमीटर लंबाई में डेढ़ लाख से अधिक पौधों का रोपण प्रगति पर
राजीव गांधी फाउंडेशन समेत 3 ट्रस्ट की फंडिंग की होगी जांच, गृह मंत्रालय ने बनाई कमेटी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नक्सलियों और कोबरा फोर्स के बीच मुठभेड़, आईईडी की चपेट में आकर एक कमांडो घायल हुआ नक्सलियों का संदेश: व्हाट्सएप कॉल पर नक्सलियों ने पत्रकार से कहा- लापता जवान हमारे कब्जे में, कोई नुकसान नहीं
Next Article सीआरपीएफ कैंप पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल: मुख्यमंत्री बोले नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई को और बेहतर रणनीति के साथ लड़ा जाएगा सीआरपीएफ कैंप पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल: मुख्यमंत्री बोले नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई को और बेहतर रणनीति के साथ लड़ा जाएगा

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?