ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही कोविड की छह और वैक्सीन बाजार में होंगी उपलब्ध
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealthNational

सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही कोविड की छह और वैक्सीन बाजार में होंगी उपलब्ध

By @dmin
Published: April 4, 2021
Share
कोरोना पर तेज होगी टीकों की मार, सभी विदेशी वैक्सीन को मंजूरी देगी मोदी सरकार
कोरोना पर तेज होगी टीकों की मार, सभी विदेशी वैक्सीन को मंजूरी देगी मोदी सरकार
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में जिस तरीके से कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं, उसे देखते हुए सरकार की तैयारी है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को कोविड वैक्सीन लगाकर इस महामारी से बचाया जाए। देश में छह और वैक्सीन ट्रायल प्रक्रिया से गुजर रहीं हैं। इसमें एक वैक्सीन का तीसरे चरण का ट्रायल पूरा हो चुका है जबकि अन्य वैक्सीन की ट्रायल प्रक्रिया चल रही है, जो जल्द पूरी हो जाएगी। ट्रायल पूरा होने के बाद चरणबद्ध तरीके से सब कुछ परखने के साथ इनको भी बाजार में उतारने की तैयारियां चल रहीं हैं।

देश में लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पिछले सप्ताह केंद्रीय दवा प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ एक बैठक की थी। इस बैठक में ड्रग रेगुलेटर के एक्सपर्ट कमेटी के तमाम सदस्यों के अलावा केंद्रीय औषध मानक नियंत्रण संगठन के भी आला अधिकारी शामिल हुए थे। सूत्रों के मुताबिक, कमेटी ने देश में जल्द ही लांच होने वाली वैक्सीन और उनकी पूरी तैयारियों का ब्यौरा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के साथ साझा किया। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि भारत में कोविशील्ड और कोवैक्सीन को मंजूरी मिलने के साथ छह अन्य वैक्सीन ट्रायल की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। अनुमान है कि अगले कुछ महीनों में ये सभी वैक्सीन चरणबद्ध तरीके से अपनी वैधानिक प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद बाजार में उतार दी जाएंगी।

सबसे पहले बाजार में आएगी स्पूतनिक वैक्सीन
पिछले हफ्ते आयोजित हुई बैठक में स्पूतनिक वैक्सीन को बाजार में लॉन्च करने की प्रक्रिया को फिलहाल रोक दिया गया। वैक्सीन को बनाने वाली कंपनी डॉ रेड्डीज के अधिकारियों ने वैक्सीन को लॉन्च करने करने से पहले की प्रक्रियाओं के तहत अधिकारियों के साथ बैठक की थी, लेकिन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन की एक्सपर्ट कमेटी ने वैक्सीन बनाने वाली कंपनी से कुछ और जानकारी मांगी है। दवा बनाने वाली कंपनी के सूत्रों का कहना है कि जो जानकारी कंपनी से मांगी गई है, उसको जल्द से जल्द केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को मुहैया करा दिया जाएगा ताकि इस वैक्सीन को कोविड-19 से बचाव के लिए बाजार में जल्द से जल्द उतारा जा सके। 

ये वैक्सीन भी जल्द आ सकती है बाजार में
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, अनुमान है कि अगले कुछ हफ्ते में ही वो पूरा डाटा मिल जाएगा और वैक्सीन को उसके आधार पर अनुमति भी दी जा सकती है। हालांकि, अधिकारियों के मुताबिक इसका कोई वक्त अभी तय नहीं किया गया है। रूस की स्पूतनिक वैक्सीन के अलावा जॉनसन एंड जॉनसन की सिंगल डोज वैक्सीन को भी भारत में जल्द से जल्द उतारने की अनुमति मिल सकती है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक, जितनी जल्दी ट्रायल से संबंधित डाटा भारतीय ड्रग रेगुलेटर अथॉरिटी की एक्सपर्ट कमेटी को मिल जाएगा इतनी जल्दी ही इस वैक्सीन को भी बाजार में उतारने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाएगा।
स्पूतनिक और जॉनसन एंड जॉनसन के अलावा देश में चार और अलग-अलग कंपनियों की वैक्सीन का ट्रायल चल रहा है। सूत्रों का कहना है कि अगले 4 से 6 महीने के भीतर इनका ट्रायल पूरा हो जाएंगे और उनको भी बाजार में उतारने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, केंद्र सरकार की पूरी तैयारी है कि इस साल के अंत तक हम दुनिया के सबसे बड़े कोविड-19 वैक्सीन के ना सिर्फ उत्पादनकर्ता बने बल्कि पूरी दुनिया को अपनी वैक्सीन से सुरक्षित भी कर सके। इसके लिए, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की वैक्सीन को मॉनीटर करने वाली आईडीआरसी लगातार मॉनिटरिंग भी कर रही है। 

साल के अंत तक बाजार में होंगी आठ वैक्सीन
जिस तरीके से देश में कोविड के मामले बढ़ रहे हैं, उसी वजह से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय इस बात को लेकर ज्यादा जोर दे रहा है कि ज्यादा से ज्यादा वैक्सीन बाजार में हों और लोग उनको लगवाकर सुरक्षित हो सके। यही वजह है कि सभी वैधानिक तरीकों से पूर्ण किए गए ट्रायल और उनके ट्रायल के परिणामों के साथ इनकी मॉनिटरिंग हो रही है। वैक्सीन लॉन्चिंग की प्रक्रिया से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि अनुमान है साल के अंत तक हमारे पास कम से कम आठ अलग-अलग कंपनियों की वैक्सीन उपलब्ध होंगी। 

छत्तीसगढ़ आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, राज्यपाल अनुसुइया उइके ने तीन कार्यक्रमों में चीफगेस्ट बनने का दिया आमंत्रण
बेकाबू हो रहा डेंगू : नहीं थम रही रफ्तार, मरीजों का आंकड़ा 500 के पार
सरकारी राशन की दुकान से 102 बोरी चावल, 8 बोरी शक्कर व 25 बोरी चना ले भागे चोर, एक हफ्ते बाद पकड़ में आए बदमाश
छत्तीसगढ़ के पांच रेलवे स्टेशनों का पीएम मोदी करेंगे लोकार्पण, यात्रियों को मिलेंगी बेहतर सुविधायें
अग्निवीर में चयनित युवाओं का सम्मान, गृहमंत्री शर्मा बोले – अग्निवीर के प्रति समाज में होगा सम्मान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Record of Small Forest Produce Chhattisgarh… Employment of 3 लघु वनोपज संग्रहण छत्तीसगढ़ का रिकार्ड…वर्ष 2020-21 में 3 करोड़ मानव दिवस का रोजगार…. आदिवासी-वनवासी संग्राहकों को 600 करोड़ रूपए के पारिश्रमिक का भुगतान
Next Article Risali Nigam Election: Review held for 40 wards रिसाली निगम चुनाव: 40 वार्डों को लेकर हुई समीक्षा… मतदाताओं से संपर्क करने दिए निर्देश

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?