ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मनरेगा की राज्य स्तरीय सशक्त समिति की बैठक: मुख्य सचिव ने कहा मनरेगा के तहत आवश्यक एवं स्थानीय उपयोगिता के कार्यों के प्रस्ताव शीघ्र भेजें अधिकारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

मनरेगा की राज्य स्तरीय सशक्त समिति की बैठक: मुख्य सचिव ने कहा मनरेगा के तहत आवश्यक एवं स्थानीय उपयोगिता के कार्यों के प्रस्ताव शीघ्र भेजें अधिकारी

By @dmin
Published: April 3, 2021
Share
A gruesome accident in Agra: nine people sleeping on the pavement climbed container
A gruesome accident in Agra: nine people sleeping on the pavement climbed container
SHARE

रायपुर। मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में शनिवार को मंत्रालय महानदी भवन में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना की राज्य स्तरीय सशक्त समिति की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सम्पन्न हुई। मुख्य सचिव ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे अपने विभाग के अंतर्गत महात्मा गांधी नरेगा से कार्य कराने के लिए ऐसे कार्यों का प्रस्ताव भेजे जो जरूरी एवं स्थानीय उपयोगिता के हो। इसके लिए उन्होंने शीघ्र प्रस्ताव भेजने के निर्देश अधिकारियों को दिए है। मुख्य सचिव ने विभागवार नरेगा के कार्यों की समीक्षा की।
बैठक में जानकारी दी गयी कि प्रदेश के विभिन्न जिलों में वित्तीय वर्ष 2020-21 के लेवर बजट के विरूद्ध मनरेगा से करीब 18 करोड़ 15 लाख सृजित मानव दिवस की उपलब्धि हासिल हुई है। इसी प्रकार प्रदेश में मनरेगा के तहत 5 हजार 725 गौठानों के कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं। करीब 34 हजार 74 वर्मी कम्पोस्ट टैंकों का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। राज्य में वनाधिकार पत्र धारकों को मनरेगा में रोजगार प्रदाय किया जा रहा है। राज्य में अब तक करीब 92 हजार 690 वनाधिकार पत्र धारी परिवारों को मनरेगा के तहत रोजगार दिया गया है।
महात्मा गांधी नरेगा के अंतर्गत अतिरिक्त 50 दिवस रोजगार की अग्रिम राशि राज्य मद से जारी करने के संबंध में चर्चा हुई। बैठक में महात्मा गांधी नरेगा राज्य, जिला, जनपद और ग्राम पंचायत स्तर पर रिक्त पदों को मानदेय पदों और नवीन तकनीकी पदों पर भर्ती के संबंध में भी चर्चा हुई। भर्ती के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि उपयोगी पदों पर ही शीघ्र भर्ती की जाए। बैठक में गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में महात्मा गांधी नरेगा के अंतर्गत नवीन पद स्वीकृत करने के प्रस्ताव का अनुमोदन भी किया गया।
मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि महात्मा गांधी नरेगा के अंतर्गत माननीय मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकता वाले कार्यों को शीघ्र कराएं। धान संग्रहण हेतु नरेगा से जो चबूतरा बनना शेष रह गए है उन्हें शीघ्र बनाए। बैठक में बताया गया कि प्रदेश में धान संग्रहण केन्द्रों में 7 हजार 600 से अधिक चबूतरा निर्माण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। प्रत्येक ग्राम पंचायत में कम से कम एक गौठान का निर्माण और गौठानों में आवश्यकता अनुरूप वर्मी कम्पोस्ट टैंक एवं आजीविका गतिविधि हेतु वर्कशेड के संबंध में बैठक में विस्तार से चर्चा हुई एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए है। ऐसे नाले जो वन एवं राजस्व क्षेत्र की भूमि से गुजरते है, उनका सम्पूर्ण डीपीआर वन विभाग द्वारा तैयार किए जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि वनाधिकार पट्टाधारी हितग्राहियों के भूमि विकास सम्यक प्लान वन विभाग द्वारा तैयार करें। इस संबंध में प्राथमिकता के आधार पर काम करने के निर्देश आधिकारियों को दिए गए है। बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव श्री आर.प्रसन्ना, वित्त विभाग की सचिव श्रीमती अलरमेल मंगई डी., सचिव खाद्य डॉ. कमलप्रीत सिंह सहित वन, कृषि, ग्रामीण विकास, जल संसाधन, वाटर शेड, पशुधन विकास सहित अन्य विभागों के अधिकारी शामिल हुए।

छत्तीसगढ़ी भाखा हमर पुरखौती अउ हमर अभिमान हरे, ऐला संजोए अउ आगू बढ़ाए बर काम करना हे…सीएम ने छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस की दी बधाई
सियासी हलचल: नीतीश की नई सरकार? मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से मिलने का समय मांगा
फैक्ट्री में बन रहा था नकली घी, पुलिस की पकड़ में आया शातिर व्यापारी.. बताया कैसे बनता है नकली घी
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत तिरोड़ा स्टेशन में होगा इलेक्ट्रानिक इंटरलाकिंग कमीशनिंग काम… 29-30 नवंबर को नहीं चलेगी यह ट्रेने
प्रेशर हॉर्न व माडिफाइड साइलेंसर पर सख्ती, दुर्ग में 1300 से ज्यादा वाहन चालकों पर हुई कार्रवाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आईपीएल 2021: दिल्ली कैपिटल्स को लगा तगड़ा झटका, अक्षर पटेल कोरोना पॉजिटिव निकले आईपीएल 2021: दिल्ली कैपिटल्स को लगा तगड़ा झटका, अक्षर पटेल कोरोना पॉजिटिव निकले
Next Article नक्सलियों और कोबरा फोर्स के बीच मुठभेड़, आईईडी की चपेट में आकर एक कमांडो घायल हुआ बीजापुर में नक्सलियों के साथ मुठभेढ़ में 5 जवान शहीद, 10 से अधिक घायल

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?