ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आईपीएल 2021: दिल्ली कैपिटल्स को लगा तगड़ा झटका, अक्षर पटेल कोरोना पॉजिटिव निकले
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedSports

आईपीएल 2021: दिल्ली कैपिटल्स को लगा तगड़ा झटका, अक्षर पटेल कोरोना पॉजिटिव निकले

By @dmin
Published: April 3, 2021
Share
आईपीएल 2021: दिल्ली कैपिटल्स को लगा तगड़ा झटका, अक्षर पटेल कोरोना पॉजिटिव निकले
आईपीएल 2021: दिल्ली कैपिटल्स को लगा तगड़ा झटका, अक्षर पटेल कोरोना पॉजिटिव निकले
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल 2021 शुरू होने से पहले तगड़ा झटका लगा है। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलने वाले स्पिनर अक्षर पटेल कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। आईपीएल नौ अप्रैल से शुरू होने वाला है। ऐसे में टीम के लिए बुरी खबर आ रही है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर चोट की वजह से पहले ही आईपीएल 2021 से बाहर हो गए हैं। ऐसे में अक्षर पटेल को कोरोना पॉजिटिव निकलने से टीम पर दोहरी मार पड़ी है।

IPL 2021: Big blow for DC as Axar Patel tests positive for COVID-19

Read @ANI Story | https://t.co/SLg4MTcZBt pic.twitter.com/Y1y8U426W3

— ANI Digital (@ani_digital) April 3, 2021

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक दिल्ली कैपिटल्स के सूत्रों ने इसकी पुष्टि कर दी है। सूत्रों के मुताबिक अक्षर पटेल आईसोलेशन में चले गए हैं और सभी प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है। अक्षर पटेल कोलकाता नाइटराइड़र्स के खिलाड़ी नितीश राणा के बाद कोविड पॉजिटिव निकलने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। 22 मार्च को नीतीश राणा का कोविड टेस्ट किया गया था जो पॉजिटिव था। इसके बाद गुरुवार को दोबारा उनका टेस्ट किया जो नेगेटिव निकला था। आईपीएल इस बार भारत के छह शहरों में खेला जाएगा। चेन्नई में 9 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 201 का पहला मुकाबला होगा।
दिल्ली कैपिटल्स 10 अप्रैल को चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ मुंबई में अपने अभियान की शुरुआत करेगी। दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत को इस सीजन के लिए अपना कप्तान बनाया है। 27 साल के अक्षर पटेल ने आईपीएल में 97 मैचों में 80 विकेट चटकाए हैं और 913 रन बनाए हैं। अक्षर पटेल ने हाल में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में अपना डेब्यू किया। उन्होंने इस सीरीज तीन टेस्ट मैच खेले थे और 27 विकेट चटकाए थे। इसी के साथ पटेल डेब्यू टेस्ट सीरीज (कम से कम तीन मैचों की टेस्ट सीरीज) में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने। वहीं नीतीश राणा की दूसरी रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें टीम के अपने साथियों के साथ ट्रेनिंग की परमिशन मिल गई है।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से प्रत्येक वर्ग के लोग हो रहे लाभान्वित : मंत्री श्रीमती भेंड़िया
हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने किया 8 लाख नौकरियों का वादा, यूनिफॉर्म सिविल कोड भी… BJP ने जारी किया संकल्प पत्र
बीसीसीआई ने लिया फैसला, इंग्लैंड जाने वाले खिलाडिय़ों का घर में होगा आरटी-पीसीआर टेस्ट
आम्रपाली वनांचल सिटी में आम्रपाली वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण का आयोजन सम्पन्न
मिर्च पाउडर झोंककर लूट का मामला : मुंशी ने खुद ही रची साजिश, अपने ही साथियों के साथ दिया घटना कों अंजाम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दुर्ग जिलें में लॉकडाउन: चेम्बर प्रतिनिधिमण्डल ने की दुर्ग कलेक्टर से भेंट, कहा- लॉकडाउन पर करें पुनर्विचार
Next Article A gruesome accident in Agra: nine people sleeping on the pavement climbed container मनरेगा की राज्य स्तरीय सशक्त समिति की बैठक: मुख्य सचिव ने कहा मनरेगा के तहत आवश्यक एवं स्थानीय उपयोगिता के कार्यों के प्रस्ताव शीघ्र भेजें अधिकारी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?