ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: माइक्रोसॉफ्ट के निवेश से सॉफ्टवेयर हब बनेगा नोएडा, 103 करोड़ रुपये में खरीदी 60 हजार वर्गमीटर जमीन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BusinessFeaturedNational

माइक्रोसॉफ्ट के निवेश से सॉफ्टवेयर हब बनेगा नोएडा, 103 करोड़ रुपये में खरीदी 60 हजार वर्गमीटर जमीन

By @dmin
Published: April 2, 2021
Share
माइक्रोसॉफ्ट के निवेश से सॉफ्टवेयर हब बनेगा नोएडा, 103 करोड़ रुपये में खरीदी 60 हजार वर्गमीटर जमीन
माइक्रोसॉफ्ट के निवेश से सॉफ्टवेयर हब बनेगा नोएडा, 103 करोड़ रुपये में खरीदी 60 हजार वर्गमीटर जमीन
SHARE

नोएडा (एजेंसी)। माइक्रोसॉफ्ट ने नोएडा में सबसे बड़ी डील की है। कंपनी ने नोएडा प्राधिकरण से सेक्टर-145 में 60 हजार वर्गमीटर जमीन खरीदी है। इसकी कीमत करीब 103 करोड़ रुपये है। प्राधिकरण का दावा है कि कंपनी अपनी भारत की सबसे बड़ी परियोजना यहीं पर लगाएगी। इस परियोजना के माध्यम से नोएडा सहित एनसीआर क्षेत्र सॉफ्टवेयर हब के रूप में विकसित होगा।

दरअसल, माइक्रोसॉफ्ट की ओर से नोएडा में निवेश को लेकर कई दिनों से बातचीत चल रही थी। इसी कड़ी में संस्थागत भूखंडों की योजना के चतुर्थ चरण में आईटी और आईटी इनेबल सर्विसेज के उपयोग के लिए सेक्टर-145 के भूखंड संख्या ए-01 और ए-02 में कुल 60 हजार वर्गमीटर जमीन का आवंटन माइक्रोसॉफ्ट इंडिया (आरएंडडी) प्राइवेट लिमिटेड को किया गया है। इसके आवंटन से नोएडा प्राधिकरण को 103.66 करोड़ रुपये मिलेंगे। इतना ही नहीं सॉफ्टवेयर क्षेत्र की अन्य नामी कंपनियां भी इस ओर आकर्षित होंगी।
योजना की शर्तों के तहत 40 प्रतिशत आवंटन धनराशि एक माह के अंदर जमा कराते हुए लीज डीड की कार्यवाही होगी। बाकी 60 प्रतिशत धनराशि 8 छमाही किस्तों में देनी होगी। परियोजना के निर्माण के लिए 5 साल का समय प्राधिकरण देगा। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि माइक्रोसॉफ्ट के नोएडा में निवेश से पूरे एनसीआर क्षेत्र में निवेश एवं रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी। कंपनी की यह देश की सबसे बड़ी परियोजना होगी। परियोजना की अन्य विशेषताओं की जानकारी भविष्य में देने की बात कही गई।

शिव शिक्षा समिति को मिली जमीन
सेक्टर-145 के ए-4 में सीनियर सेकेंडरी स्कूल के उपयोग की जमीन मेसर्स शिव शिक्षा समिति को आवंटित की गई है। प्राधिकरण के अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी। प्राधिकरण को इससे 24.63 करोड़ के राजस्व की प्राप्ति होगी। इससे क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था का भी विकास होगा।

Weather Update: प्रदेश के 4 संभागों में बढ़ेगा तापमान, बूंदाबांदी के आसार, पारा 43 डिग्री के पार
बच्चे को ब्रश कराने का सही तरीका और सही उम्र क्या है?
कोरोनाकाल में मनरेगा बना रोजगार का जरिया: मनरेगा से एक लाख 11 हजार श्रमिकों को मिला रोजगार
Breaking News : दुर्ग में बॉयफ्रेंड के घरवालों ने किया शादी से इनकार, नाबालिग ने फांसी लगाकर दे दी जान
8 देशों की मीटिंग: दिल्ली में हुआ ऐलान, आतंकवाद का गढ़ नहीं बन पाएगा अफगान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जम्मू-कश्मीर: पुंछ में पाकिस्तान ने की गोलीबारी, एक जवान शहीद, तीन घायल पुलवामा मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, तीन आतंकियों का हुआ खात्मा
Next Article situation may be serious बड़ी खबर : दुर्ग जिले में 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक सम्पूर्ण लॉकडाउन

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?