ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अच्छी खबरों का असर, सुपेला में टीका लगवाने पहुँचे व्यक्ति ने इंग्लैंड सफलता की कहानी साझा की, कहा, इंग्लैंड में लोगों ने टीके लगवाये तो कोरोना केस कई गुने घटे, यहाँ भी सभी टीका लगवाने आगे बढ़ें तो कोरोना होगा खत्म
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

अच्छी खबरों का असर, सुपेला में टीका लगवाने पहुँचे व्यक्ति ने इंग्लैंड सफलता की कहानी साझा की, कहा, इंग्लैंड में लोगों ने टीके लगवाये तो कोरोना केस कई गुने घटे, यहाँ भी सभी टीका लगवाने आगे बढ़ें तो कोरोना होगा खत्म

By @dmin
Published: April 1, 2021
Share
The effect of good news, the person who got vaccinated in Supela shared the
The effect of good news, the person who got vaccinated in Supela shared the
SHARE

दुर्ग। जिले में 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों के टीकाकरण की शुरूआत आज हो गई। टीके 227 केंद्रों में लगाये जा रहे हैं। आज पहले ही दिन उत्साह से भारी संख्या में लोग टीकाकरण केंद्रों में पहुँच रहे हैं। आज सुपेला अस्पताल में टीकाकरण के लिए पहुँची सुश्री रमा बाई ने बताया कि वे काफी समय से टीकाकरण के लिए आना चाह रही थीं, आज संयोग बन गया। सुश्री रमा बाई ने बताया कि जितने भी लोगों से पूछा, उन्होंने बताया कि टीका लगाने में किसी तरह की परेशानी नहीं हुई और किसी तरह का साइड इफेक्ट भी महसूस नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि फिर भी डाक्टरों ने कहा कि आधे घंटे आपको टीका लगाने के बाद यहीं रहना है यदि किसी तरह की दिक्कत न हो, तो आप घर जा सकेंगी। इसी तरह सुपेला के ही अनिल ने बताया कि अच्छी बात है कि अब उन लोगों को भी टीका लगना आरंभ हो गया है जिनकी कोमार्बिडी नहीं है। ऐसे में बहुत बड़ी आबादी टीका लगा पाएगी। श्री अनिल ने बताया कि आज ही उसने अखबार में पढ़ा है कि इंग्लैंड में टीका लगने के बाद केस की संख्या 60 हजार से घटकर 4 हजार पहुँच गई है। हम भी जितनी जल्दी टीका लगाएंगे और इसका दूसरा डोज भी लगाएंगे, कोरोना को हटाने में उतनी ही मदद मिलेगी। विमला सिंह ने बताया कि कोविड कब देश से हटेगा, यह कहना वैज्ञानिकों के लिए भी मुश्किल है और वैज्ञानिक भी कह रहे हैं कि टीकाकरण ही इसे रोकने का सबसे प्रमुख रास्ता है। जितनी ज्यादा संख्या में टीका लगेगा, कोरोना को हटाने में उतनी ही आसानी होगी। खुर्सीपार क रहमान अली ने कहा कि टीका लगाने सबको आगे आना चाहिए, टीका लगाने जितने दिन टालेंगे, कोविड की आशंका उतनी ही बनी रहेगी। यह अपनी सुरक्षा के लिए तो आवश्यक है ही, आपके परिवार की सुरक्षा के लिए भी बेहद आवश्यक है। सुपेला अस्पताल में टीकाकरण का कार्य देख रहे स्टाफ ने बताया कि 45 प्लस में पहले कोमार्बिड लोगों को ही टीका लगाया जा सकता था, अब इस आयु वर्ग के सभी लोग टीका लगा सकेंगे, इसका अच्छा असर दिख रहा है। लोग बड़ी संख्या में टीका लगवाने सामने आ रहे हैं।

दस सालों का टूटा रिकार्ड, नवंबर में अब तक पड़ रही है गर्मी… जानें क्या है मौसम विभाग का दावा
मुख्यमंत्री बघेल आज बालोद और बलौदाबाजार-भाटापारा के दौरे पर रहेंगे, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
भिलाई के उद्योगपति से 63 लाख से ज्यादा की ठगी, राजस्थान के कारोबारियों ने लगाया चूना
बस्तर के दूरस्थ इलाकों तक सड़क पहुंचाने की दिशा में बड़ा फैसला: केंद्र ने RCPLWEA और PMGSY-I की अवधि बढ़ाई
नए साल के जश्न में रहेगी शांति, विधायक रिकेश से मिलकर होटल और रेस्टोरेंट मालिकों ने दिया सहयोग का भरोसा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Achievement of Raipur Railway Division at Malaldan: Record of 39.12 माललदान में रायपुर रेल मंडल की उपलब्धि: वितीय वर्ष 2020-2021 में 39.12 मिलियन टन का रिकार्ड… भारतीय रेल के शीर्ष 10 मंडलों में रायपुर का नाम
Next Article Corona's awe: 50 percent of the employees will work in the Ministry कोरोना का खौफ: मंत्रालय व सभी विभागाध्यक्ष कार्यालयों में 50 फीसदी कर्मचारी करेंगे काम…. सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?