ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मार्च में जीएसटी संग्रह ने बनाया नया रिकॉर्ड, सरकार को मिले 1.23 लाख करोड़ रुपये
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BusinessFeatured

मार्च में जीएसटी संग्रह ने बनाया नया रिकॉर्ड, सरकार को मिले 1.23 लाख करोड़ रुपये

By @dmin
Published: April 1, 2021
Share
मार्च में जीएसटी संग्रह ने बनाया नया रिकॉर्ड, सरकार को मिले 1.23 लाख करोड़ रुपये
मार्च में जीएसटी संग्रह ने बनाया नया रिकॉर्ड, सरकार को मिले 1.23 लाख करोड़ रुपये
SHARE

बिजनेस डेस्क (एजेंसी)। कोरोना महामारी के चलते लगे लॉकडाउन के दौरान खराब हालत में पहुंची अर्थव्यवस्था अब पटरी पर लौटने लगी है। लगातार छठवें महीने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) वसूली एक लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है। वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को बताया, मार्च में जीएसटी वसूली 1,23,902 करोड़ रही। यह आंकड़ा देश में जीएसटी लागू होने के बाद से अब तक का सबसे अधिक है। वहीं महामारी के बाद लगातार चौथी बार यह 1.1 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा, जो अर्थव्यवस्था में सुधार का संकेत है। 

मंत्रालय के मुताबिक, मार्च 2021 में 1.23 लाख करोड़ रुपये के सकल जीएसटी संग्रह में केंद्रीय जीएसटी (सीजीएसटी) का हिस्सा 22,973 करोड़ रुपये, राज्य जीएसटी (एसजीएसटी) का हिस्सा 29,329 करोड़ रुपये और एकीकृत जीएसटी (आईजीएसटी) का हिस्सा 62,842 करोड़ रुपये रहा। वहीं, उपकर का हिस्सा 8,757 करोड़ रुपये रहा। इसमें से 935 करोड़ रुपये वस्तुओं के आयात पर लगे कर से जुटाए गए हैं। इससे पिछले महीने फरवरी में जीएसटी वसूली 1,13,143 करोड़ रही थी। 
मार्च 2021 में संग्रह राजस्व एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 27 फीसदी अधिक है। मंत्रालय ने कहा कि जीएसटी, आयकर और सीमा शुल्क आईटी प्रणाली सहित बहुपक्षीय स्रोतों से मिलने वाले डाटा का इस्तेमाल करके नकली-बिलिंग के खिलाफ गहरी निगरानी की गई है, जिसने राजस्व संग्रह में योगदान दिया है। 

आइए जानते हैं पिछले एक साल में देश का जीएसटी संग्रह कितना रहा-

महीना     जीएसटी संग्रह (करोड़ रुपये में)
मार्च 2020              97,597
अप्रैल 2020            32,294
मई 2020                62,009
जून 2020               90,917
जुलाई 2020            87,422
अगस्त 2020           86,449
सितंबर 2020          95,480
अक्तूबर 2020       1,05,155
नवंबर 2020          1,04,963
दिसंबर 2020         1,15,174
जनवरी 2021         1,19,847
फरवरी2021          1,13,143 
मार्च 2021             1,23,902 

भारत में बिजली की खपत मार्च में 24.35 फीसदी बढ़ी
बिजली मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में बिजली की खपत मार्च 2021 में, एक साल पहले के इसी महीने के मुकाबले 24.35 फीसदी बढ़कर 123.05 अरब यूनिट (बीयू) हो गई, जो आर्थिक गतिविधियों में सुधार को दर्शाता है। पिछले साल मार्च में बिजली की खपत 98.95 बीयू दर्ज की गई थी। दूसरी ओर इस साल मार्च में किसी एक दिन की गई अधिकतम बिजली आपूर्ति 11 मार्च को 186.03 गीगावॉट के स्तर को पार कर गई, जबकि मार्च 2020 में यह आंकड़ा 170.16 गीगावॉट था। मार्च 2020 में ज्यादातर दिन अधिकतम बिजली आपूर्ति का आंकड़ा 170.16 गीगावॉट से अधिक रहा।

बारिश में भीग जाएं तो भी खराब नहीं होगा मेकअप, ये है मानसून के स्मार्ट मेकअप टिप्स…
हेलमेट लगाओ या फिर हमारे साथ चलो, यमराज के भेष में सड़क पर उतरे युवक ने अनोखे तरीके से लोगों को दी सीख
राशनकार्ड नवीनीकरण के लिए मिले 10 दिन और, सरकार ने 25 फरवरी तक बढ़ाई ऑनलाइन आवेदन की डेट
Good News : रायपुर में आरसीबी खेलेगी मुंबई और केकेआर से मैच… 10 व 13 मई को मैच
अगर आप भी हैं गर्दन में दर्द से परेशान तो अपनाएं ये आसान और कारगर घेरलू उपाय
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मनरेगा श्रमिकों के कौशल उन्नयन के लिए समय-सीमा में प्रशिक्षण पूर्ण करने के निर्देश…. सभी जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को परिपत्र जारी राज्य शासन की कोशिशों से दो बार बढ़ा लेबर बजट…. मनरेगा में मजदूरी मद के लिए 2020-21 में कुल 3545.34 करोड़ रूपए स्वीकृत
Next Article मार्च में जीएसटी संग्रह ने बनाया नया रिकॉर्ड, सरकार को मिले 1.23 लाख करोड़ रुपये जीएसटी कलेक्शन में छत्तीसगढ़ की उपलब्धि: पिछले साल मार्च की तुलना में इस मार्च में 22 फीसदी ज्यादा जीएसटी संग्रहण

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?