ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: इस बार झुलसाएगी सूरज की तपिश, अप्रैल से जून तक तापमान रहेगा ज्यादा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

इस बार झुलसाएगी सूरज की तपिश, अप्रैल से जून तक तापमान रहेगा ज्यादा

By @dmin
Published: April 1, 2021
Share
लॉकडाउन के बीच पारा 44.7 डिग्री, अगले सप्ताह भीषण गर्मी के साथ चलेगी लू
लॉकडाउन के बीच पारा 44.7 डिग्री, अगले सप्ताह भीषण गर्मी के साथ चलेगी लू
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। इस साल उत्तर और पूर्वी भारत में सूरज की तपिश लोगों को झुलसाएगी। मार्च के आखिरी हफ्ते में ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। गर्मी के चलते लोग बेहाल नजर आ रहे हैं।  देश के कई हिस्सों में मार्च में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार है। भारतीय मौसम विभाग ने कहा कि अप्रैल से जून तक दिन का तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है। हालांकि मौसम विभाग ने दक्षिण भारत के अधिकतर हिस्सों, पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों, पूर्वोत्तर आदि क्षेत्रों में अधिकतम तापमान के सामान्य से कम रहने का अनुमान लगाया है। 

दिल्ली में 40 डिग्री तक पहुंचा तापमान
राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख के काठी ने बताया कि मार्च में ही उत्तर और पूर्व भारत में गर्मी ने दस्तक दे दी है। यह पिछले 10 सालों में पहली बार है जब अप्रैल में गर्मी की लहरें देखी जा रही हैं। अमूमन पहले मई में मुख्य रूप से ये शुरू होती थी। लेकिन इस बार मार्च में भी बहुत अधिक तापमान दर्ज किया गया है। इसके पीछे बारिश की कमी, शुष्क हवा और साफ आसमान होना है। उन्होंने कहा, “तेज हवाओं के कारण, दिल्ली में सोमवार, 29 मार्च को अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस को छू गया।  जो 76 वर्षों में सबसे अधिक रहा

मौसम ने ली करवट
गौरतलब है कि देश के उत्तरी हिस्सों में पिछले दो दिनों से तेज रफ्तार से चल रही धूल भरी आंधी लोगों के लिए मुसीबत का सबब बनी हुई है। आंधी तूफान चलने की वजह से गेंहू और दाल की फसलें भी चौपट हो रही है। साथ ही साथ लगातार बदल रहे मौसम से लोग भी सर्दी जुकाम के शिकार हो रहे हैं। 

उत्तर पश्चिमी हिस्सों में भी ज्यादा गर्मी की आशंका 
मौसम विज्ञान विभाग ने कहा, आगामी गर्मियों के मौसम (अप्रैल से जून) में, उत्तर, उत्तर-पश्चिम के अधिकांश हिस्सों और पूर्व मध्य भारत के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान के सामान्य से ऊपर रहने का अनुमान है। आईएमडी ने बताया कि अभी भूमध्यरेखीय प्रशांत क्षेत्र में मध्यम ला नीना की स्थिति बनी हुई है और समुद्र की सतह का तापमान (एसएसटी) मध्य और पूर्वी भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर में सामान्य से नीचे हैं।

IPL-2023 पर छाया कोरोना वायरस का साया… नियमों में होगा बदलाव…
भिलाई में हेरोइन बेचते तीन गिरफ्तार, 8 लाख से ज्यादा का माल बरामद… अमृतसर से जुड़े तार
आईपीएल के आगाज से पहले CSK ने बदला कप्तान, ऋतुराज गायकवाड को बनाया नया कप्तान
निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने विभिन्न निर्माण कार्य के दिए निर्देश, हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर का भी किया निरीक्षण
Gustakhi Maaf: उम्मीद से कम रहा मतदान का प्रतिशत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article वैज्ञानिक चयन परीक्षा में सृष्टि को प्रथम स्थान मिलने पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने दी बधाई वैज्ञानिक चयन परीक्षा में सृष्टि को प्रथम स्थान मिलने पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने दी बधाई
Next Article श्रमिकों को मिलने वाली सहायता राशि में हुई वृद्धि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष से तीन जिलों को 7 करोड़ की राशि आबंटित

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?