ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नरवा विकास योजना : वन क्षेत्रों में बड़े तादाद पर हो रहे भू-जल संरक्षण के कार्य: वन मंत्री मो. अकबर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

नरवा विकास योजना : वन क्षेत्रों में बड़े तादाद पर हो रहे भू-जल संरक्षण के कार्य: वन मंत्री मो. अकबर

By @dmin
Published: March 31, 2021
Share
नरवा विकास योजना : वन क्षेत्रों में बड़े तादाद पर हो रहे भू-जल संरक्षण के कार्य: वन मंत्री मो. अकबर
नरवा विकास योजना : वन क्षेत्रों में बड़े तादाद पर हो रहे भू-जल संरक्षण के कार्य: वन मंत्री मो. अकबर
SHARE

कैम्पा मद से वर्ष 2019-20 के अंतर्गत 12 लाख से अधिक संरचनाओं का निर्माण प्रगति पर
संरचनाओं से 4.65 लाख हेक्टेयर भूमि के उपचार का मिलेगा लाभ

रायपुर। राज्य शासन की महत्वाकांक्षी ‘नरवा विकास योजना’ के तहत प्रदेश के वन क्षेत्रों में स्थित नालों में कैम्पा मद की वार्षिक कार्ययोजना 2019-20 के तहत 12 लाख 9 हजार 485 संरचनाओं का निर्माण जारी है। इनमें से अब तक लगभग 11 लाख संरचनाओं का निर्माण पूर्ण हो चुका है। इनका निर्माण 155 करोड़ रूपए की राशि से किया जा रहा है।

वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने बताया कि राज्य में इसके तहत 155 करोड़ रूपए की राशि से 01 हजार 766 किलोमीटर लंबाई के विभिन्न नालों में भू-जल संरक्षण के कार्य किए जा रहे हैं। इन संरचनाओं के पूर्ण होने पर 4 लाख 65 हजार 172 हेक्टेयर भूमि उपचारित होगी। इसमें वन क्षेत्रों के नालों में भू-जल संरक्षण कार्य के लिए लूज बोल्डर चेकडेम, बोल्डर चेकडेम, ब्रशवुड चेकडेम, कंटूर ट्रेंच, परकोलेशन टैंक, अर्दन डेम, चेकडेम, एनीकट, स्टापडेम तथा गेबियन आदि संरचनाओं का काफी तादाद में निर्माण किया जा रहा है। इससे एक ओर वन भूमि के क्षरण को रोका जा सकेगा, वहीं दूसरी ओर जल भंडार में वृद्धि की जा सकेगी। वन क्षेत्रों में जल भंडार की पर्याप्त उपलब्धता से वन्य जीवों को उनके रहवास क्षेत्र में ही चारा-पानी उपलब्ध होगा, जिससे वे आबादी क्षेत्रों की ओर आकर्षित नहीं होंगे। इसके साथ ही वनों के आसपास के ग्रामीणों तथा कृषकों को पेयजल तथा सिंचाई के साधन विकसित करने में मदद मिलेगी।
इस संबंध में कैम्पा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री व्ही.श्रीनिवास राव ने बताया कि कैम्पा की वार्षिक कार्ययोजना 2019-20 के तहत राज्य के वन क्षेत्रों में स्थित नालों में निर्माणाधीन 12.09 लाख संरचनाओं में से अब तक स्टॉपडेम, कंटूर ट्रेन्च, बी.जी.पी. तथा वाटरहोल्स निर्माण के कार्य को लगभग पूर्ण किया जा चुका है। इनमें से अब तक दुर्ग वनवृत्त के अंतर्गत 79 हजार 206 संरचनाओं में से 69 हजार 278 संरचनाओं का निर्माण पूर्ण किया जा चुका है। इसी तरह बिलासपुर वनवृत्त के अंतर्गत 6 लाख 68 हजार 164 संरचनाओं में से 6 लाख 5 हजार 759, रायपुर वनवृत्त के अंतर्गत 56 हजार 529 संरचनाओं में से 41 हजार 564 तथा जगदलपुर वनवृत्त के अंतर्गत 2 लाख 78 हजार सरंचनाओं में से 2 लाख 12 हजार संरचनाओं का निर्माण पूर्ण हो चुका है। इसके अलावा सरगुजा वनवृत्त के अंतर्गत एक लाख 17 हजार 129 संरचनाओं में से एक लाख 17 हजार 106 तथा कांकेर वनवृत्त के अंतर्गत 2 हजार 626 संरचनाओं में से 2 हजार 443 और वन्यप्राणी क्षेत्र के अंतर्गत 7 हजार 737 संरचनाओं में 6 हजार 840 संरचनाओं का का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है।

डेंगू से लडऩे भिलाई निगम तैयार, सफाया करने लार्वा पर फोकस, घर-घर पर पहुंच रही टीम
उपभोक्ताओं को बड़ा झटका, CG में महंगी हुई बिजली, अब प्रति यूनिट करना पड़ेगा इतना रुपए भुगतान
भिलाई निगम में अब मोहल्ले में ही 12 योजनाओं की प्रक्रिया होगी ऑन द स्पॉट… CM के जन्मदिन पर मेयर की पहल, हुई इस योजना की शुरुआत
वन होम वन ट्री महाभियान: बस एक फोन कॉल पर घर पहुंचेगा पौधा…. विधायक वोरा ने किया पौधा तुंहर द्वार योजना का शुभारंभ
”पौधा तुंहर दुआर”: नि:शुल्क पौधा घर पहुंच सेवा का शुभारंभ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोरोना का कहर: श्मशानों पर लगी रही कतार, एक दिन में 18 शवों का हुआ अंतिम संस्कार, कम पड़ गई लकड़ी कोरोना का कहर: श्मशानों पर लगी रही कतार, एक दिन में 18 शवों का हुआ अंतिम संस्कार, कम पड़ गई लकड़ी
Next Article दुर्ग जिले के नगरीय निकायों के व्यापारिक प्रतिष्ठानों के संचालन के लिए समय सीमा निर्धारित दुर्ग जिले के नगरीय निकायों के व्यापारिक प्रतिष्ठानों के संचालन के लिए समय सीमा निर्धारित

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?