ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ऑनस्क्रीन भाई को दिल दे बैठी थी ये एक्ट्रेस, 16 साल की उम्र में निभाया था बहू का किरदार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

ऑनस्क्रीन भाई को दिल दे बैठी थी ये एक्ट्रेस, 16 साल की उम्र में निभाया था बहू का किरदार

By @dmin
Published: March 27, 2021
Share
SHARE

टीवी एक्ट्रेस कांची सिंह ने बेहद ही कम समय में अपनी अलग पहचान बना ली। उन्होंने बतौर बाल कलाकार अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद देखते ही देखते उनके पास धारावाहिकों की लाइन लग गई थी। कांची सिंह को सबसे खूबसूरत, लोकप्रिय और सफल एक्ट्रेसेस में से एक माना जाता है। कांची ने अपनी एक्टिंग के दम पर दर्शकों का दिल जीता। अपने करियर को लेकर कांची जितना सुर्खियों में रहीं, उतना ही अपनी पर्सनल जिंदगी को लेकर भी चर्चा में आईं। कांची सिंह अपने ऑनस्क्रीन भाई को दिल दे बैठी थी और उनका रिलेशनशिप सुर्खियों में आ गया था। आज हम आपको कांची सिंह के बारे में कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं।

साल 2001 में टीवी शो ‘कुटुंब’ में कांची सिंह बतौर बाल कलाकार नजर आई थी। इसमें उनकी एक्टिंग को पसंद किया गया और उन्हें दूसरे धारावाहिक में कास्ट कर लिया गया। इसके बाद कांची टीवी के लोकप्रिय शो ‘ससुराल सिमर का’ में सपोर्टिंग किरदार में नजर आई थीं।

साल 2014 में आये टीवी के एक और लोकप्रिय शो ‘और प्यार हो गया’ का भी कांची सिंह हिस्सा रह चुकी हैं। दिलचस्प बात ये है की कांची उस समय महज 16 साल की थी और शो में वो बहू के किरदार में नजर आई थीं। इस शो में बहू के किरदार में उन्हें काफी पसंद किया गया था। उनकी भोली सी सूरत और एक्टिंग दर्शकों को काफी पसंद आई

कांची एक के बाद एक धारावाहिकों में काम करते हुए अपने करियर में आगे बढ़ रही थीं। ‘और प्यार हो गया’ के बाद कांची ने ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में गायू का किरदार निभाया। इस धारावाहिक में उनके नक्क्ष का किरदार एक्टर रोहन मेहरा ने निभाया था। इसी सीरियल के दौरान कांची अपने ऑनस्क्रीन भाई को दिल दे बैठी थीं। दोनों ने कुछ समय तक सीरियल में साथ में काम किया। लेकिन बाद में दोनों ने ही शो छोड़ दिया था।

अक्सर कांची और रोहन अपने प्यार का इजहार करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते थे। इतना ही नहीं दोनों को सबसे ‘क्यूट कपल’ कहा जाता था। लेकिन फिर पांच साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने ब्रेकअप कर लिया। खबरें थी कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा था और इसे वो लोग सुलझा नहीं पा रहे थे। जिसके चलते कांची और रोहन ने अलग होने का फैसला किया। फिलहाल, इस बारे में दोनों की तरफ से कोई भी बात नहीं कही गई लेकिन कई दिनों से कांची और रोहन ने एक-दूसरे के लिए सोशल मीडिया पर कुछ भी पोस्ट भी नहीं किया है।

फिलहाल, कांची की पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों ही लाइफ अच्छी चल रही है। कांची ‘भक्तों की भक्ति में शक्ति’, ‘एमटीवी बॉक्स क्रिकेट लीग’ और ‘किचन चैम्पियन’ जैसे टीवी शोज़ में भी काम कर चुकी हैं। इसके अलावा कांची सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं।

जल जीवन मिशन के तहत मोतीमपुर समूह जल प्रदाय योजना का निरीक्षण, कई गांवों को लाभ मिलेगा
छत्तीसगढ़ में कोरोना: पिछले 24 घंटों में सामने आए 243 नए कोरोना पॉजिटिव केस, रायपुर बीरगांव में 22 से टोटल लॉकडाउन
मुख्यमंत्री ने दी अनेक सौगात, 708 करोड़ रूपए की राशि के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण तथा शिलान्यास
Bhilai Breaking : पति-पत्नी के बीच हुआ ऐसा विवाद कि गुस्सैल पत्नी पहुंच गई थाने… आप भी जानें क्या है यह दिलचस्प मामला
भानुप्रतापपुर उपचुनाव : वोटर आईडी कार्ड नहीं होने पर भी कर सकेंगे मतदान… निर्वाचन आयोग ने इन आईकार्ड को किया मान्य
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लगातार बढ़ रहा तनाव : नहीं सुधर रहा चीन, अपने 5000 सैनिक किये तैनात, भारत भी बढ़ा रहा अपने सैनिकों की संख्या ध्यान दे सरकार: केंद्रीय अर्धसैनिक बलों ने बिना लड़ाई खो दिए 700 जवान, ये हो सकते हैं कारण
Next Article अगर आप भी करते हैं टमाटर का अधिक सेवन, तो जान लें इसके नुकसान

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?