ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कांग्रेस पार्षद की दबंगई, खेल-खेल में चार साल के बच्चे से टूटा कार का नेम प्लेट तो मां को जड़ दिया थप्पड़
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

कांग्रेस पार्षद की दबंगई, खेल-खेल में चार साल के बच्चे से टूटा कार का नेम प्लेट तो मां को जड़ दिया थप्पड़

By @dmin
Published: March 27, 2021
Share
कांग्रेस पार्षद की दबंगई, खेल-खेल में चार साल के बच्चे से टूटा कार का नेम प्लेट तो मां को जड़ दिया थप्पड़
कांग्रेस पार्षद की दबंगई, खेल-खेल में चार साल के बच्चे से टूटा कार का नेम प्लेट तो मां को जड़ दिया थप्पड़
SHARE

रायपुर/राजिम (एजेंसी)। गोबरा नवापारा इलाके से कांग्रेस के एक पार्षद की दबंगई की खबर सामने आई है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया, जिसमें गोबरा नवापारा नगर पालिका के वार्ड से कांग्रेस पार्टी के पार्षद मंगराज सोनकर एक महिला को थप्पड़ जड़ते हुए नजर आ रहे हैं। 

बताया जा रहा है कि महिला के चार साल के बेटे से खेलते वक्त पार्षद की कार में लगी नेम प्लेट गलती से टूट गई। बस फिर क्या था, नेमप्लेट टूटा देख पार्षद आग बबूला हो गए और महिला को बुलाकर गाली-गलौच करने लगे। जब पार्षद का जी इतने से भी नहीं भरा तो उन्होंने आव देखा न ताव और महिला के गाल पर एक तमाचा दे मारा। 
वहीं, मौके पर मौजूद महिला का पति भी पार्षद की गुंडई के आगे बेबस हो गया और कुछ कह न सका। यह पूरी घटना बुधवार की। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह घटना रिकॉर्ड हो गई और अब इसका वीडियो वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार पार्षद मंगराज सोनकर का बेटा कार का नेम प्लेट टूटा हुआ देखकर दुर्गा साहू के चार साल के बेटे की पहले ही पिटाई कर चुका था। 
शाम को जब कांग्रेस पार्षद मंगराज घर पहुंचे तो देखा की नेम प्लेट टूटा हुआ है। अपने बेटे से मामले की जानकारी लेने के बाद उन्होंने पास ही में रहने वाली दुर्गा को बुलाया और गालियां देने लगे। ऐसे में जब दुर्गा ने पार्षद से कहा कि उनके बेटे को भी पीटा गया है, तो गुस्से में आकर पार्षद ने महिला को पीट दिया। उन्हे महिला द्वारा जवाब दिया जाना नागवार गुजरा। ऐसे में महिला का परिवार मामले की शिकायत लेकर गोबरा थाना पहुंच गया, जहां उन्होंने पार्षद के खिलाफ केस दर्ज करवाया। फिलहाल पुलिस ने दबंग पार्षद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी करने की बात कह रही है।

भिलाई में पहली बार  “कल्पवृक्ष फैशन वीक ऑडिशंस” अपने हुनर का जलवा दिखाने हो जाइए तैयार
वन होम वन ट्री महाअभियान: जिला प्रशासन के पौधरोपण कार्यक्रम में पहुंची जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई की अध्यक्ष तुलसी साहू… पौधरोपण कर दिया यह संदेश
निगम भिलाई का विशेष स्वच्छता अभियान, इस अभियान से जुड़ रहे लोग
69 हजार शिक्षकों की भर्ती मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, शिक्षा मित्रों को नहीं मिली राहत
नौकरी वापस दिलाने के नाम पर ठगी, बीएसपी के पूर्व सीनियर मैनेजर को लगा 25 लाख का चूना… जानिए कैसे ठगाया शख्स
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Government will increase the scope of investigation to prevent corona, antigen rapid test will be used भारत में कोरोना : पिछले 24 घंटे में नए मरीजों की संख्या 62 हजार के पार, मौतों ने भी बढ़ाई चिंता
Next Article बिहार के राजगीर में बना देश का पहला ग्लास स्काई पर्यटकों के लिए खुला, सीएम नीतीश ने किया लोकार्पण बिहार के राजगीर में बना देश का पहला ग्लास स्काई पर्यटकों के लिए खुला, सीएम नीतीश ने किया लोकार्पण

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?