ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: घर में खुदाई के दौरान मिले तीन मानव कंकाल, मचा हड़कंप
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

घर में खुदाई के दौरान मिले तीन मानव कंकाल, मचा हड़कंप

By @dmin
Published: March 24, 2021
Share
घर में खुदाई के दौरान मिले तीन मानव कंकाल, मचा हड़कंप
घर में खुदाई के दौरान मिले तीन मानव कंकाल, मचा हड़कंप
SHARE

पानीपत (एजेंसी)। हरियाणा के पानीपत में मंगलवार को एक घर से तीन नर कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। पानीपत के शिव नगर में दो साल पहले खरीदे गए मकान का फर्श ऊंचा उठाने के लिए खुदाई की जा रही थी। इसी दौरान एक जगह हथौड़ा मारने पर फर्श के नीचे गड्ढा मिला। वहां से तीन नर कंकाल मिले। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
दरअसल, आदेश कुमार ने करीब दो-ढाई साल पहले यह घर खरीदा था। उनका घर सड़क से काफी नीचे हो गया था। घर को ऊंचा उठवाने के लिए नवनिर्माण शुरू कराया गया। वैसे तो घर ऊंचा उठाने के लिए मलबा डाला जाता है। लेकिन घर के एक कोने से कीड़े निकलते रहते थे। तब किसी ने ज्यादा ध्यान नहीं दिया था। जब मकान का निर्माण कराया जाने लगाया तो यह पता लगाने के लिए कि यहां पर कीड़े क्यों निकलते हैं, वहां पर खुदाई कराई गई। आदेश का कहना है कि ऐसा इसलिए कराया, ताकि भविष्य में वे कीड़ों से परेशान न हों। उन्हें क्या पता था कि यहां पर कंकाल होंगे। अगर पता होता तो मकान लेते ही नहीं।
वहीं, सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंचे डीएसपी ने बताया कि घर का फर्श ऊंचा उठाने के लिए जब फर्श ठीक किया जा रहा था तो मजदूरों को कंकाल जैसी चीज नजर आई। इसकी सूचना मिलने पर हमारी टीम यहां पहुंची। तीन कंकाल मिले हैं और तीनों वयस्क लग रहे हैं। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Haryana: Three human skeletons were found in a house in Panipat's Shiv Nagar area, yesterday.

Satish Vats, DSP says, "Skeletons were found from the house during construction work. FIR registered; probe underway." pic.twitter.com/7093CDU4a9

— ANI (@ANI) March 24, 2021

पहले भी मिल चुका है कंकाल
पानीपत के विकास नगर में कुछ महीने पहले एक पुरुष का कंकाल मिला था। पुलिस ने जब पूछताछ और जांच की तो पता चला था कि पुरुष की पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी थी। उसका शव बाथरूम में दबा दिया था। घर का नवनिर्माण होने लगा तो कंकाल मिल गया। महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूर्व प्रधान न्यायाधीश के खिलाफ यौन शोषण का मामला बंद… 2019 में महिला ने लगाया था आरोप
बड़ी उपलब्धि: गुड गवर्नेंस में छत्तीसगढ़ देश के पांच शीर्ष राज्यों में शामिल
भारत–अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौता छत्तीसगढ़ के लिए नए आर्थिक अवसरों का द्वार खोलेगा : मुख्यमंत्री साय
आईसीसी ने घोषित किया अगले 10 वर्षों का शेड्यूल…. भारत को सबसे ज्यादा चार आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी… पाकिस्तान को भी मिला मौका… जाने पूरा शेड्यूल
दर्दनाक हादसा: बहन के घर से लौट रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मां-बेटे की मौत, पति घायल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Corona's growing infection: a record 690 positive patients in the citadel कोरोना का बढ़ता संक्रमण: दुर्ग में रिकॉर्ड 690 पॉजिटिव मरीज…. आयुक्त रघुवंशी सुबह से निकले बाजारों में, बिना मास्क घूम रहे लोगों पर कार्रवाई
Next Article Pending payment of contractors on MLA's initiative… Contractors विधायक की पहल पर हुआ ठेकोदारों का लंबित भुगतान… गुलदस्ता भेंट कर ठेकेदार संघ ने जताया आभार

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?