ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लॉकडाउन की अफवाह पर जारी है मजदूरों का पलायन, दोगुना किराया देकर भी शहर भी छोड़ रहे लोग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

लॉकडाउन की अफवाह पर जारी है मजदूरों का पलायन, दोगुना किराया देकर भी शहर भी छोड़ रहे लोग

By @dmin
Published: March 23, 2021
Share
लॉकडाउन की अफवाह पर जारी है मजदूरों का पलायन, दोगुना किराया देकर भी शहर भी छोड़ रहे लोग
लॉकडाउन की अफवाह पर जारी है मजदूरों का पलायन, दोगुना किराया देकर भी शहर भी छोड़ रहे लोग
SHARE

सूरत (एजेंसी)। गुजरात के सूरत शहर में रह रहे प्रवासी मजदूरों को बढ़ते कोरोना के मामलों के साथ लॉकडाउन का डर फिर से सताने लगा है। ऐसे में अफवाह व एक बार फिर से अपने घरों तक पहुंचने की आस में मजदूर दोगुना किराया देकर अपने घरों की तरफ निकल रहे हैं। हालांकि महानगर पालिका और कई अन्य संगठनों ने प्रवासियों को समझाने की कोशिश की है कि लॉकडाउन लगने की केवल अफवाह मात्र है, लेकिन कोई भी मानने को तैयार नहीं है। आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से सूरत के अलग-अलग हिस्सों से मजदूरों का पलायन जारी है। लोगों में लॉकडाउन का दर इस कदर हावी हो गया है कि लोग मनमाने ढंग से एंठे जा रहे ज्यादा किराए के साथ भी बस सफऱ कर रहे हैं।
इसी के चलते कल खटोदरा पुलिस ने कुछ ट्रैवेल अजेंट्स व बस कम्पनी संचालको को हिरासत में लिया था। पुलिस को आशंका थी कि इन्ही लोगों ने मोटा मुनाफा कमाने के फेर में शहर भर में लॉकडाउन लगने की अफवाह फैलाई है। वहीं बस संचालकों का कहना है कि उन्होंने लोगों को बहकाया नहीं है बल्कि लोग खुद उनसे टिकट लेने के लिए आ रहे हैं। ऐसे में प्रशासन, नेता व कई संगठन मजदूरों को रोकने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन रोज करीब दर्जन भर बसों से करीब डेढ़ से दो हजार मजदूर अपने घरों को लौट रहे हैं।
प्रशासन कई लोगों की मदद से बस संचालकों को बस चाल्ने से रोक रहा है लेकिन वे मानने को तैयार नहीं है, ऐसे में उनके सामने भी समस्या है कि आखिर किस बिना पर उन्हें बस न चलाने दिया जाए। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने प्रवासियों को रोकने के लिए लगातार कार्रवाई शुरू कर दी है। अब तक 5 एजेंटों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा सभी अनधिकृत काउंटर बंद करवाए जा रहे हैं। पुलिस खुद लोगों के बीच जाकर अनाउंस कर रही है कि अफवाह पर ध्यान ना दें। लॉकडाउन नहीं लगेगा। विशेषतौर पर ऐसी जगहों पर जहां श्रमिकों की संख्या ज्यादा है। इसके अलावा सीपी अजय तोमर और प्रशासन ने भी लोगों से अपील की है कि लॉकडाउन की बात केवल अफवाह है। कोई कहीं नहीं जाए।
बता दें कि कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते गुजरात सरकार ने अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा और राजकोट जैसे शहरों में नाइट कफ्र्यू का ऐलान किया है। इसके अलावा कुछ पाबंदियां भी लगाई गई हैं ताकि कोरोना के बढ़ते मामलों को रोका जा सके। बता दें कि गुजरात में हर दिन करीब 1,000 से ज्यादा नए कोरोना केस साामने आ रहे हैं।

गंगालूर क्षेत्रवासियों को मिली बस सेवा की सौगात…. 15 वर्षों बाद शुरू हुई गंगालूर से बीजापुर बस सेवा… संसदीय सचिवशिशुपाल सोरी ने दिखाई हरी झंडी
दुर्ग निगम में बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना… अतिवृष्टि तथा बाढ़ की संभावना को देखते हुये अधिकारियों कर्मचारियों की लगायी ड्यूटी
एमपी की नाबालिग से जबरन करा रहे थे देह व्यापार, दुर्ग से दो महिलाएं गिरफ्तार
कोरोना के नए वर्जन का खौफ: ब्रिटेन से भारत आए अब तक 12 कोरोना संक्रमित
अरपा को बारहमासी नदी में तब्दील करने तेजी से काम करने की जरूरत: भूपेश बघेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुप्रीम कोर्ट की फटकार- यह राष्ट्रीय राजधानी का हाल है, कल्पना कीजिए हम दुनिया को क्या संकेत दे रहे हैं सुप्रीम कोर्ट ने कहा- पूरी तरह से ब्याज माफी संभव नहीं, मोराटोरियम अवधि बढ़ाने से किया इनकार
Next Article जया बच्चन बोलीं- शर्म आती है, चांद और मंगल पर जाने की बात करते हैं, और मैला ढोने के मुद्दे पर करनी पड़ रही चर्चा जया बच्चन बोलीं- शर्म आती है, चांद और मंगल पर जाने की बात करते हैं, और मैला ढोने के मुद्दे पर करनी पड़ रही चर्चा

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?