ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गृहमंत्री देशमुख के बचाव में उतरे पवार, कहा- 5 से 15 फरवरी तक अस्पताल में भर्ती थे देशमुख… जवाब में भाजपा ने जारी कर दिया देशमुख का 15 फरवरी का वीडियो
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

गृहमंत्री देशमुख के बचाव में उतरे पवार, कहा- 5 से 15 फरवरी तक अस्पताल में भर्ती थे देशमुख… जवाब में भाजपा ने जारी कर दिया देशमुख का 15 फरवरी का वीडियो

By @dmin
Published: March 22, 2021
Share
Chief Minister inaugurated Hitech Bus Stand of Surajpur
Chief Minister inaugurated Hitech Bus Stand of Surajpur
SHARE

मुंबई (एजेंसी)। मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त परमबीर सिंह के पत्र के बाद से महाराष्ट्र सरकार में उथल पुथल मची हुई है। पूरा विपक्ष राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख के इस्तीफे की मांग पर अड़ा हुआ है। इस बीच एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार ने दिल्ली में आयोजित एक प्रेसवार्ता में महाराष्ट्र के गृहमंत्री का बचाव कहा कि देशमुख पांच से 15 फरवरी तक कोरोना संक्रमित होने की वजह से अस्पताल में भर्ती थे। इस वजह से वाजे से उनकी बातचीत का सवाल ही नहीं उठता है। इधर भाजपा ने जवाबी हमला करते हुए एक वीडियो जारी किया जिसे 15 फरवरी का बताया जा रहा है। इस वीडियो में गृहमंत्री देशमुख प्रेसवार्ता ले रहे हैं।
राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गृह मंत्री अनिल देशमुख का बचाव किया। शरद पवार ने कहा कि देशमुख 5 से 15 फरवरी तक कोरोना संक्रमित होने की वजह से अस्पताल में भर्ती थे, ऐसे में क्राइम ब्रांच के निलंबित पुलिस अधिकारी सचिन वाजे से उनकी मुलाकात का सवाल ही नहीं उठता है। पवार ने कहा कि देशमुख और वाजे की मुलाकात को लेकर परमबीर सिंह के आरोप पूरी तरह गलत हैं। उन्होंने कहा कि परमबीर सिंह जांच की दिशा को भटकाने के लिए इस तरह के गलत आरोप लगा रहे हैं। 
भाजपा का जवाब, अस्पताल में भर्ती होने की बात झूठी
जिस वक्त शरद पवार प्रेस कॉन्फ्रेस कर देशमुख का बचाव कर रहे थे, उसी वक्त भाजपा आईटी  सेल के प्रभारी अमित मालवीय ने अनिल देशमुख का 15 फरवरी का एक वीडियो ट्वीट किया। इसके साथ मालवीय ने लिखा, शरद पवार ने दावा किया है कि अनिल देशमुख 5-15 फरवरी अस्पताल में भर्ती थे और 16-27 फरवरी क्वांरटीन थे, लेकिन 15 फरवरी को अनिल देशमुख ने प्रेसवार्ता को संबोधित किया था। कितना बड़ा झूठ फैलाया जा रहा है। 

छेर-छेरा में दान मिला धान बेचकर शराब पी गया टीचर, नशे में धुत स्कूल में सोता रहा… वीडियो वायरल
CG News : गंगासागर मेला घूमने गया था परिवार, बेटे के साथ खो गई पत्नी… 13 साल बाद ऐसे मिला बिछड़ा परिवार
बड़ा हादसा: 20 मंजिला इमारत में लगी आग, अब तक सात लोगों की मौत, 17 अस्पताल में भर्ती कराए गए
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आह्वान पर सात समुंदर पार पहुंचा बोरे-बासी का स्वाद
स्विट्जरलैंड ने यूरोपीय चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई किया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 159 # 22 march 2021
Next Article जिला प्रशासन ने निकाली नशा मुक्त भारत अभियान के तहत साइकिल रैली जिला प्रशासन ने निकाली नशा मुक्त भारत अभियान के तहत साइकिल रैली

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?