ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: इंडिया लीजेंड्स ने रोमांचक मुकाबले में जीता रोड सेफ्टी टी-20 वल्र्ड क्रिकेट सीरीज का खिताब…. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विजेता इंडिया लीजेंड्स टीम को प्रदान की ट्राफी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedRaipur

इंडिया लीजेंड्स ने रोमांचक मुकाबले में जीता रोड सेफ्टी टी-20 वल्र्ड क्रिकेट सीरीज का खिताब…. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विजेता इंडिया लीजेंड्स टीम को प्रदान की ट्राफी

By @dmin
Published: March 22, 2021
Share
India Legends won the Road Safety T20 World Cricket Series title in an
India Legends won the Road Safety T20 World Cricket Series title in an
SHARE

रायपुर। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को रोड सेफ्टी वल्र्ड क्रिकेट सीरीज का फाइनल मैच भारतीय खिलाडिय़ों ने अपने नाम किया। इंडिया लिजेंड्स ने 14 रन से श्रीलंका लिजेंड्स को हरा दिया। रविवार को खेले गए रोड सेफ्टी क्रिकेट के फाइनल मैच में टॉस जीतकर श्रीलंका ने सबसे पहले बॉलिंग करने का फैसला लिया। भारतीय खिलाडिय़ों को मैदान पर रन बनाने का मौका सबसे पहले मिला। इंडिया लिजेंड्स क्रिकेट टीम ने 181 रन 4 विकेट खोकर बनाएं और 182 रन का लक्ष्य श्रीलंका के सामने रखा। श्रीलंका की टीम भारत की तरफ से मिले लक्ष्य को पूरा करने में कामयाब ना हो सकी। 20 ओवर में 167 रन बनाकर श्रीलंका लिजेंड्स के खिलाड़ी आउट हो गए।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में रोड सेफ्टी टी-20 वल्र्ड क्रिकेट सीरीज के फाइनल मैच की विजेता टीम इंडिया लीजेंड्स के कप्तान सचिन तेंदुलकर को ट्राफी प्रदान की और खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं और बधाई दी। सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता को लेकर इस सीरीज का आयोजन किया गया, जिसमें 6 देशों की लीजेंड्स टीमों ने हिस्सा लिया। मैच के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक बनने का संदेश दिया गया। इस पूरी सीरीज के दौरान खिलाडिय़ों ने अपने रोमांचक खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। दर्शकों को छत्तीसगढ़ के क्रिकेट स्टेडियम में विभिन्न देशों के लीजेंड्स खिलाडिय़ों का खेल कौशल देखने का मौका मिला।
सचिन, युवराज व यूसुफ ने दिखाया शानदार खेल
इससे पहले क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने अपनी बैटिंग के दौरान शानदार शॉट खेलते हुए 5 चौके लगाए हालांकि 30 रन बनाकर सचिन आउट हो गए। इस मैच में सहवाग का बल्ला नहीं चला वह एक छक्का जरूर लगाने में कामयाब रहे लेकिन 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। युवराज सिंह और यूसुफ पठान की जोड़ी ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। युवराज सिंह ने 60 रन बनाए जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल थे। यूसुफ पठान 62 रन बनाने में कामयाब रहे। ताबड़तोड़ पांच छक्के लगाकर इन्होंने रायपुर के लोगों का दिल जीत लिया। शानदार शॉट खेलते हुए चार बार बॉल को बाउंड्री के पार भेजते हुए 4 रन स्कोर किए।
सीएम बघेल ने स्टेडियम में लिया मैच का आनंद
मुख्यमंत्री बघेल ने इसके पहले स्टेडियम में दर्शकों के साथ मैच का आनन्द लिया। सीरीज का फायनल मैच इंडिया लीजेंड्स और श्रीलंका लीजेंड्स के बीच खेला गया। इस अवसर पर वन मंत्री मोहम्मद अकबर, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंडिय़ा, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, विधायक कुलदीप जुनेजा, महापौर रायपुर एजाज ढेबर, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल और राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक भी इस अवसर पर उपस्थित थीं।

दो सालों में उद्योगों की स्थापना के लिए छत्तीसगढ़ में 104 एमओयू…. 42 हजार करोड़ का पूंजी निवेश प्रस्तावित…. 64 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार
झीठ स्वास्थ्य केंद्र में टेस्टिंग सेंटर में जांच के लिए पहुंचे लोगों से कलेक्टर ने कहा- संक्रमण के लक्षण हों या पाजिटिव व्यक्ति के संपर्क में रहे हों तभी कराएं टेस्टिंग
मुख्यमंत्री बघेल ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र: प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को सितम्बर तक बढ़ाने रखी मांग
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का आंकड़ा 145 लाख मीट्रिक टन से पार…. पिछले साल का टूटा रिकार्ड, 25 लाख से अधिक किसानों ने बेचा धान
सीएम साय को आईआईएम रायपुर के निदेशक रामकुमार काकानी ने लीडरशिप प्रोग्राम में शामिल होने किया आमंत्रित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Another major achievement of Chhattisgarh Government: Scotch Gold Award छत्तीसगढ़ सरकार की एक और बड़ी उपलब्धि : राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना को मिला स्कॉच गोल्ड अवार्ड
Next Article राजनीतिक उठापटक: बागी विधायकों को राउत की चेतावनी, कब तक छिपोगे गुवाहाटी में,… आना ही पड़ेगा चौपाटी में… महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन की साजिश? संजय राउत ने कहा- कोशिश की तो आग में जल जाओगे

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?