ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन की साजिश? संजय राउत ने कहा- कोशिश की तो आग में जल जाओगे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन की साजिश? संजय राउत ने कहा- कोशिश की तो आग में जल जाओगे

By @dmin
Published: March 22, 2021
Share
राजनीतिक उठापटक: बागी विधायकों को राउत की चेतावनी, कब तक छिपोगे गुवाहाटी में,… आना ही पड़ेगा चौपाटी में…
राजनीतिक उठापटक: बागी विधायकों को राउत की चेतावनी, कब तक छिपोगे गुवाहाटी में,… आना ही पड़ेगा चौपाटी में…
SHARE

मुंबई (एजेंसी)। एंटीलिया-सचिन वाझे केस में मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह ने एक चिट्ठी लिखकर महाराष्ट्र की सियासत में उथल-पुथल मचा दी है। अनिल देशमुख पर परमबीर सिंह द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों पर भाजपा इस्तीफे की लगातार मांग कर रही है। इस बीच शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा है कि अगर ऐसे ही इस्तीफे लेने लगे तो फिर सरकार चलाना ही मुश्किल हो जाएगा। साथ ही चेताया है कि अगर कोई राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की कोशिश करेगा तो वो उसी आग में जल जाएगा। बता दें कि परमबीर सिंह ने आरोप लगाया कि अनिल देशमुख ने सचिन वाझे को हर महीने 100 करोड़ रुपये की वसूली करने का टारगेट दिया था।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, अनिल देशमुख को लेकर जारी विवाद पर शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि अगर एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने फैसला किया है कि आरोपों की जांच होनी चाहिए, तो फिर इसमें क्या गलत है? आरोप तो कोई भी किसी पर भी लगा सकता है। अगर लोग मंत्रियों का इस्तीफा ऐसे ही लेने लगे, तो सरकार चलाना मुश्किल हो जाएगा।

If someone is attempting to get President's Rule imposed in Maharashtra by misusing central agencies, then I am warning them – you yourself will get burnt in that fire: Shiv Sena MP Sanjay Raut pic.twitter.com/96Yc1dNFk4

— ANI (@ANI) March 22, 2021

उन्होंने आगे कहा, गृहमंत्री (अनिल देशमुख) ने कहा कि ‘लेटर बम’ की तथ्यों की जांच होनी चाहिए, सीएम को इसकी जांच करनी चाहिए। एनसीपी प्रमुख ने कहा कि इसकी जांच होनी चाहिए। अगर सरकार इस जांच की चुनौती को स्वीकार करने के लिए तैयार है, तो इस्तीफे का मुद्दा बार-बार क्यों उठाया जा रहा है?। उन्होंने फिर कहा कि अगर कोई केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करके महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने का प्रयास कर रहा है, तो मैं उन्हें चेतावनी दे रहा हूं कि आप स्वयं उस आग में जल जाएंगे।
बता दें कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिखे आठ पन्नों के लेटर में मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने आरोप लगाया है कि देशमुख अपने सरकारी आवास पर पुलिस अधिकारियों को बुलाते थे और उन्हें बार, रेस्तरां और अन्य स्थानों से उगाही करने का लक्ष्य देते थे। उन्होंने आरोप लगाया था कि देशमुख ने हर महीने 100 करोड़ रुपये की वसूली करने का टारगेट दिया था। हालांकि, देशमुख ने सिंह के आरोपों को निराधार बताकर खारिज कर दिया है और इसे आईपीएस अधिकारी द्वारा खुद को जांच से बचाने का प्रयास करार दिया है।

दर्दनाक हादसा : बिलासपुर में गर्भवती महिला की मौत, टुल्लू पंप रखने के दौरान लगा करंट
रॉकेट बना शेयर बाजार: टूटे सारे रिकॉर्ड, जानिए क्यों आ रहा जोरदार उछाल
सेल्फ सपोर्टेड रूफिंग सिस्टम से बनेंगे स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के नए गोदाम
उतई में दिन दहाड़े लूट, नगदी व मोबाइल लूटकर भागे बदमाश, 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार हुए 7 आरोपी
जिला अस्पताल से मनोरोग और चर्मरोग विशेषज्ञ की होगी छुट्टी, कलेक्टर पुष्पेन्द्र मीणा ने इस वजह से की कार्रवाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article India Legends won the Road Safety T20 World Cricket Series title in an इंडिया लीजेंड्स ने रोमांचक मुकाबले में जीता रोड सेफ्टी टी-20 वल्र्ड क्रिकेट सीरीज का खिताब…. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विजेता इंडिया लीजेंड्स टीम को प्रदान की ट्राफी
Next Article Boil on agricultural laws…. Demonstrators set fire to tractor on Rajpath in Delhi वैज्ञानिकों ने बनाया पारदर्शी मास्क…. आसानी से धुलने के साथ ही कई खासियतें… केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने पहनकर की तारीफ

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?