ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: न्यायधानी गौरव सम्मान कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कहा- बिलासपुर के विकास के लिए नहीं होगी संसाधनों की कमी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

न्यायधानी गौरव सम्मान कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कहा- बिलासपुर के विकास के लिए नहीं होगी संसाधनों की कमी

By @dmin
Published: March 21, 2021
Share
CM Bhupesh Baghel, who attended the judicial Gaurav Samman program
CM Bhupesh Baghel, who attended the judicial Gaurav Samman program
SHARE

बिलासपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बिलासपुर में आयोजित न्यायधानी गौरव सम्मान कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने बिलासपुर जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं अन्य सेवाओं से जुड़े लोगों का सम्मान किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि बिलासपुर से मेरा आत्मीय संबंध रहा है। अरपा नदी से भावनात्मक लगाव है, जीवनदायिनी अरपा नदी हमारा गौरव है। उन्होंने कहा कि बिलासपुर के विकास के लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने न्यायधानी गौरव सम्मान, बिलासपुर की बात कार्यक्रम में चर्चा के दौरान विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि बिलासपुर एयरपोर्ट के लिए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री हरदीप एस. पुरी से कई दौर की बैठकें हुई हैं। 3सी कैटेगरी लाइसेंस के लिए काफी प्रयास करना पड़ा है। छत्तीसगढ़ एकमात्र राज्य है जहां एयरपोर्ट के लिए पारित अशासकीय संकल्प में ही 27 करोड़ रूपए के बजट का प्रावधान कर दिया गया था। जिस प्रकार बिलासपुर जिले को एयरपोर्ट की सुविधा दी गई है उसी प्रकार जिले के विकास के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पूरा प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमने कार्गो हब की मांग इसलिए की है ताकि यहां के उत्पादों को बाहर का बाजार मिल सके। हमारा प्रयास है कि छत्तीसगढ़ के कोदो कुटकी को हम ब्रांड बना सके। यहां के उत्पादों में वैल्यू एडीशन की आवश्यकता है। हम सी-मार्ट खोलने का प्रयास कर रहें हैं, जिससे छत्तीसगढ़ में उत्पादित सभी वस्तुएं एक ही जगह पर लोगों को आसानी से मिल जाए। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश किसानों का प्रदेश है। सरकार किसानों के हित के लिए सदैव प्रयासरत् है। किसानों के हित में हम लगातार लड़ते रहेंगे। उन्होंने कहा कि अधोसरंचना विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
कार्यक्रम में उच्च शिक्षा एवं तकनीकी मंत्री उमेश पटेल, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, महापौर बिलासपुरे रामशरण यादव, बिलासपुर विधायक शैलेष पाण्डेय, संसदीय सचिव एवं तखतपुर विधायक श्रीमती रश्मि आशीष सिंह, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, मस्तूरी विधायक डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, लोरमी विधायक धरमजीत सिंह, नगर निगम के सभापति शेख नजरूद्दीन, अटल श्रीवास्तव, विजय केशरवानी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

एक और खुशखबर: केंद्रीय कर्मियों को डबल फायदा, डीए के बाद बढ़ेगा एचआरए
सीएम साय की पहल पर रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में पीजी के दो नये कोर्स को सरकार की मंजूरी
प्रदेश में जाति प्रमाण के लिए सरकार ने प्रक्रिया सरल… सभी जिला कलेक्टरों को दिया गया निर्देश…. अब इस दस्तावेज को माना जाएगा साक्ष्य
झटका: 23 से 27 फिसदी महंगी होगी बिजली, एक अप्रैल 2024 से लागू होंगी नई दरें
कोरबा में मगरमच्छ का रेस्क्यू, तालाब छोड़कर सड़क पर पहुंचा, ग्रामीणों ने पकड़कर किया वन विभाग के हवाले
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Virat Kohli's double hit after loss to Kings XI Punjab… penalty for doing it in match कोरोना का कहर: मध्यप्रदेश के भोपाल, इंदौर और जबलपुर में आज लॉकडाउन…. सड़कों पर पसरा सन्नाटा
Next Article धमतरी जिले में बिना संसाधनों के चल रहे निजी स्कूलों का मामला….. नियम विरूद्ध संचालन पर दिया नोटिस, एक माह बीतने के बाद भी कार्रवाई नहीं

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?