ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री वीरांगना रानी अवन्ती बाई लोधी बलिदान दिवस कार्यक्रम में हुए शामिल, कहा- वीरांगना अवन्ती बाई लोधी ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की दी आहुति
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

मुख्यमंत्री वीरांगना रानी अवन्ती बाई लोधी बलिदान दिवस कार्यक्रम में हुए शामिल, कहा- वीरांगना अवन्ती बाई लोधी ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की दी आहुति

By @dmin
Published: March 20, 2021
Share
Chief Minister Veerangana Rani Avanti Bai Lodhi attended the sacrifice day program
Chief Minister Veerangana Rani Avanti Bai Lodhi attended the sacrifice day program
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजनांदगांव जिले के ग्राम जोगी दल्ली में आयोजित वीरांगना रानी अवन्ती बाई लोधी बलिदान दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने वीरांगना रानी अवन्ती बाई लोधी की प्रतिमा का अनावरण कर उनको नमन किया। अपने उद्बोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि वीरांगना रानी अवन्ती बाई लोधी ने देश की आजादी और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अंग्रेजों से युद्ध किया। देश के हित में अपने प्राणों का बलिदान देने वाली विभूतियां किसी एक समाज एवं धर्म के नहीं होते बल्कि संपूर्ण समाज के लिए आदरणीय होती हैं।
उन्होंने कहा कि लोधी समाज का भी प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। लोधी समाज छश्रीसगढ़ सहित उश्ररप्रदेश, मध्यप्रदेश एवं अन्य प्रदेशों में निवासरत है। लोधी समाज के लोग विशेषकर खेती-किसानी से जुड़े हुए हैं। खेती-किसानी की स्थिति को सुधारने के लिए प्रदेश में नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी योजना संचालित की जा रही है। जिले में सिंचाई सुविधाएं तो हैं लेकिन पर्याप्त सिंचाई के लिए नरवा बनाकर जल स्तर बढ़ाने की आवश्यकता है, ताकि सतही एवं भूमिगत जल का उपयोग किया जा सके। इससे वॉटर रिचार्जिंग होगा। मुख्यमंत्री ने गांव के शीतला तालाब सौन्दर्यीकरण, सामुदायिक भवन निर्माण, नवीन पंचायत भवन निर्माण, शमशानघाट में सड़क निर्माण की घोषणा की तथा सर्व समाज के भवन निर्माण के लिए 10 लाख रूपए और लाल बहादुर नगर में 15 लाख रूपए की लागत से सामाजिक भवन निर्माण की घोषणा की।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि गोधन न्याय योजना के तहत 44 लाख क्विंटल गोबर की खरीदी की गई। कई ग्रामवासियों ने धान और गोबर का विक्रय कर वाहन खरीदा। सुराजी ग्राम योजना छश्रीसगढ़ की परंपरा को पुनर्जीवित करने की योजना है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत 21 मार्च को सभी किसानों के खाते में चौथी किश्त की राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के लिए इस वर्ष 5 हजार 703 करोड़ रूपए का बजट रखा गया है। किसान को कोई दिक्कत नहीं हो, इसके लिए शासन की ओर से हरसंभव कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की अर्थव्यवस्था मजबूत बनाने के लिए शासन द्वारा धान खरीदी की जा रही है, वहीं कर्ज माफी भी की गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 44 प्रतिशत महिलाओं में खून की कमी है। हमारी बेटियों एवं बहनों में शारीरिक कमजोरी नहीं होना चाहिए। सशक्त छश्रीसगढ़ के निर्माण के लिए विभिन्न अभियान के तहत 99 हजार बच्चों को कुपोषण मुक्त किया गया तथा 20 हजार महिलाओं में रक्त की कमी दूर हुई है। उन्होंने कहा कि बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए प्रदेश के सभी विकासखंडों में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल आरंभ किया जा रहा है।
नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया ने कहा कि रानी अवन्ती बाई ने जिस शौर्य एवं पराक्रम से समाज को आगे बढ़ाया है, ऐसे ही आगे बढ़ाएं। अध्यक्ष अनुसूचित जाति प्राधिकरण एवं डोंगरगढ़ विधायक श्री भुनेश्वर बघेल ने कहा कि रानी अवन्ती बाई ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। इस अवसर पर अध्यक्ष अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण एवं डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू, अध्यक्ष छश्रीसगढ़ अंत्यावसायी सहकारी विश्र एवं विकास निगम धनेश पाटिला, राजगामी संपदा न्यास के अध्यक्ष विवेक वासनिक, पदम कोठारी एवं जनप्रतिनिधि सहित लोधी समाज के अनेक पदाधिकारी, ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

रेलवे ने रद्द की आधा दर्जन ट्रेनें, यात्रा से पहले देख लें पूरी लिस्ट… इस दिन रहेंगी रद्द
एलान: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, लद्दाख में केंद्रीय विश्वविद्यालय समेत कई परियोजनाओं को दी मंजूरी
एम जे कॉलेज ऑफ नर्सिंग की छात्राओं ने मेरिट में बनाया स्थान, महाविद्यालय का नाम किया रौशन
मोरिद फिल्टर प्लांट में लिया शॅट डाउन, आयुक्त पहुंचे मरम्मत कार्य देखने…. लैब रिपोर्ट देख दिए निर्देश
रायपुर में मेरठ जैसा हत्याकांड : रिटायर्ड एएसआई के बेटे-बहू निकले कातिल, दिल्ली से गिरफ्तार… जल्द खुलासा करेगी पुलिस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Residential scheme: Those who took temporary allotment did not submit documents महाराष्ट्र में कोरोना: आदित्य ठाकरे कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर कहा संपर्क में आने वाले करा लें कोरोना जांच
Next Article Government will increase the scope of investigation to prevent corona, antigen rapid test will be used देश में कोरोना: पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 43,846 नए मामले, सक्रिय मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?