ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्य न्यायाधीश ने किया राज्य के प्रथम वर्चुअल कोर्ट का ऑनलाइन शुभारंभ: नवीन न्यायालय भवन में बने 18 कोर्ट कक्षों का भी हुआ लोकार्पण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

मुख्य न्यायाधीश ने किया राज्य के प्रथम वर्चुअल कोर्ट का ऑनलाइन शुभारंभ: नवीन न्यायालय भवन में बने 18 कोर्ट कक्षों का भी हुआ लोकार्पण

By @dmin
Published: March 20, 2021
Share
The Chief Justice inaugurated the first virtual court of the state online
The Chief Justice inaugurated the first virtual court of the state online
SHARE

रायपुर (एजेंसी)। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश माननीय न्यायमूर्ति पी आर रामचंद्र मेनन ने शनिवार को राज्य के प्रथम वर्चुअल कोर्ट तथा नवीन न्यायालय भवन रायपुर के चौथे एवं पांचवी मंजिल पर निर्मित किए गए 18 कोर्ट रूम का ऑनलाइन शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता रायपुर के पोर्ट फोलियो जज न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्र ने की। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में कंप्यूटराइजेशन कमेटी के अध्यक्ष माननीय न्यायमूर्ति मनीन्द्र मोहन श्रीवास्तव मौजूद थे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय न्यायमूर्ति पी आर रामचंद्र मेनन ने कहा कि वर्चुअल कोर्ट के माध्यम से ऑनलाइन कार्यवाही किए जाने से न्यायाधीशों के पास अन्य न्यायालयींन कार्यों के लिए समय की बचत होगी तथा यह आम पक्षकारों के लिए सुविधाजनक भी है। नवीन निर्मित कोर्ट कक्षों के माध्यम से न्यायधीशो ,पक्षकारो, अधिवक्ताओं ,आगंतुकों सभी के लिए सुविधा में बढ़ोतरी होगी।
मुख्य न्यायाधीश मेनन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायाधीश माननीय न्यायमूर्ति श्री प्रशांत कुमार मिश्रा एवं माननीय न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री मनिंद्र मोहन श्रीवास्तव की गरिमामय उपस्थिति में ऑनलाइन फीता काटकर शिला पट्टिका का अनावरण कर नए कोर्ट रूम का लोकार्पण किया। प्रभारी रजिस्ट्रार कम्प्यूटराइजेशन श्री शहाबुद्दीन कुरैशी ने वर्चुअल कोर्ट की ऑनलाइन प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से पीपीटी के माध्यम से जानकारी दी जिसमें ऑनलाइन चालान समन जारी करने से लेकर राशि जमा करने सहित सभी प्रक्रियाओं को बताया।
न्यायमूर्ति मनिंद्र मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि वर्चुअल कोर्ट के संबंध में व्यापक जागरूकता दी जानी चाहिए। न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा ने वर्चुअल कोर्ट की आवश्यकता एवं वर्चुअल कोर्ट की महत्व के बारे में बताया तथा नए न्यायालय कक्षों के लोकार्पण की सभी को बधाई दी। जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री राम कुमार तिवारी ने नवीन न्यायालय भवन में 18 नए कोर्ट कक्षो की सौगात मिलने पर सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। रायपुर के सी जे एम भूपेंद्र वासनीकर ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर के सचिव न्यायाधीश उमेश उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी रायपुर डॉ एस भारतीदासन ,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय यादव, न्यायाधीशगण , अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री आशीष सोनी एवं सचिव श्री कमलेश पांडे ,बार एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्य, न्यायालतीन अधिकारी कर्मचारी, अधिवक्ता गण, पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Good News : रायपुर में होगा भारत-आस्ट्रेलिया के बीच टी-20 मुकाबला, 1 दिसंबर को खेला जाएगा मैच
गौठानों का इको सिस्टम देखकर जीका समूह के जापानी अधिकारी हुए प्रभावित…
Sukma : आरक्षक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, थाना परिसर में उठाया आत्मघाती कदम
छत्तीसगढ़ में रेप के बाद महिला की हत्या, घर से 100 मीटर दूर नग्न अवस्था मिला महिला का शव
डूंगरपुर में प्रदर्शन के दौरान हिंसा, फायरिंग में एक की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 157 # 20 march 2021
Next Article जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 5.2 रही तीव्रता भूकंप के तेज झटकों से दहला टोक्यो, 6.8 मैग्निट्यूड दर्ज की गई तीव्रता

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?