ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ में 70 दिन बाद मिले 1000 से ज्यादा केस… सक्रिय मरीजों की संख्या पहुंची 6 हजार के पार…. प्रशासन अलर्ट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedNational

छत्तीसगढ़ में 70 दिन बाद मिले 1000 से ज्यादा केस… सक्रिय मरीजों की संख्या पहुंची 6 हजार के पार…. प्रशासन अलर्ट

By @dmin
Published: March 19, 2021
Share
शासन की अनुमति के बिना किसी भी निजी लैब या अस्पताल में रैपिड एंटीबॉडी टेस्ट नहीं
शासन की अनुमति के बिना किसी भी निजी लैब या अस्पताल में रैपिड एंटीबॉडी टेस्ट नहीं
SHARE

भिलाई। कोरोना के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। रोज कोरोना के दैनिक मामलों में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। बीते 24 घंटों में देशभर से नए मामलों में बढ़ा उछाल देखने को मिला है। वहीं छत्तीसगढ़ में भी लगातार कोरोना मरीजों के आंकड़ों में बढ़ोत्तरी हो रही है। बीते 24 घंटों के दौरावन छत्तीसगढ़ से कोरोना संक्रमण के एक हजार से अधिक मामले दर्ज किए गए। बीते 70 दिनों बाद प्रदेश में इतनी बड़ी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। पिछले दो दिनों से 800 से अधिक मामले सामने आ रहे थे। बढ़ते मामलों को लेकर शासन प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों में 1066 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। वहीं इस बीच 286 मरीज स्वस्थ हुए हैं। दूसरी ओर 5 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 3920 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है। प्रदेश में अब कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3 लाख 20 हजार 783 संक्रमित हो गई है। प्रदेश में अब तक 3 लाख 10 हजार 838 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं अब सक्रिय मरीजों की संख्या 6025 हो गई है। बढ़ते मामलो में राजधानी रायपुर व दुर्ग जिले से ही 50 फीसदी से अधिक मरीज हैं। रायपुर से 310 व दुर्ग से 286 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके अलावा बिलासपुर से 77, सरगुजा से 60 व राजनांदगांव से 59 नए केस दर्ज किए गए।
देश में कोरोना के मामले 39 हजार के पार, सक्रिय मामले भी बढ़े
देश में एक बार फिर कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। हर दिन आने वाले कोरोना के मामले अब चिंता का विषय बन गए हैं। पिछले 24 घंटे में देश में 40,000 के करीब मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में 39,726 नए मामले सामने आए हैं और 154 मरीजों ने इस खतरनाक वायरस के आगे अपना दम तोड़ा है। इसके बाद कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 1,15,14,331 हो गया है। वहीं गुरुवार को एक दिन में 35,871 मामले दर्ज किए गए थे। इसके अलावा 154 लोगों ने इस वायरस के आगे हार मान ली है। मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना से मरने वाले कुल मरीजों का आंकड़ा 1,59,370 हो गया है। वहीं एक दिन में ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा लगातार गिरता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में 20,654 मरीज ही अस्पताल से ठीक होकर अपने घर वापस लौटे हैं। मौजूदा समय में देश में कोरोना के 2,71,282 मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं अब तक 1,10,83,679 लोग कोरोना वायरस से ठीक हो गए हैं।

लौटते मानसून का असर : घंटे भर की बारिश ने सड़क को बनाया तालाब, अंडरब्रिज ब्रिज भी लबालब
दारू पार्टी पर महिला विधायक बोलीं: ‘थोड़ी सी ही तो पी है, क्या हुआ..सबके बच्चे पीते हैं’
प्रदेश में रोज घट रहे हैं कोविड-19 के सक्रिय मरीज… पिछले एक सप्ताह से लगातार गिरावट जारी…. रिकवरी दर बढ़कर हुई 86.88
Gustakhi Maaf: क्योंकि संविधान इसकी इजाजत नहीं देता
छत्तीसगढ़ में कोरोना : अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग, बीते 24 घंटे के आंकड़े है डरावने…. मिले इतने केस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Rides over the capacity of the vehicle, did not even put masks…. Action on all वाहन की क्षमता से अधिक सवारी, मास्क भी नहीं लगाया…. सभी पर कार्रवाई…. 477 लोगों से 44750 रुपए लिया गया जुर्माना
Next Article Dabish in three hookahs of Nehru Nagar .... Corporation's team नेहरू नगर के तीन हुक्कबार में दबिश…. निगम की टीम ने की देर रात कार्रवाई…. हुक्का का कश लगाते मिले नाबालिग

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?