ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: साईं मंदिर सेक्टर-6 में चतुर्थ कुंभाभिषेक 20 से 22 मार्च तक, दक्षिण भारत के वेद पंडित द्वारा की जाएगी साईं की प्राणप्रतिष्ठा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

साईं मंदिर सेक्टर-6 में चतुर्थ कुंभाभिषेक 20 से 22 मार्च तक, दक्षिण भारत के वेद पंडित द्वारा की जाएगी साईं की प्राणप्रतिष्ठा

By @dmin
Published: March 18, 2021
Share
Fourth Kumbhabhishek at Sai Mandir Sector-6 from 20 to 22 March
Fourth Kumbhabhishek at Sai Mandir Sector-6 from 20 to 22 March
SHARE

भिलाई। सेक्टर-6 स्थित शिर्डी साईं बाबा मंदिर में चतुर्थ कुंभाभिषेक 20 से 22 मार्च तक किया जाएगा। दक्षिण भारतीय वेद पंडित के सानिध्य में साईंबाबा की प्रतिमा की प्राणप्रतिष्ठा की जाएगी। तीन दिवसीय कुंभाभिषेक के दौरान विभिन्न पूजन अनुष्ठान संपन्न कराए जाएंगे। इस संबंध में गुरुवार को साईं मंदिर समिति ने प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी।
कुंभाभिषेक के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि श्री साईं बाबा की प्रतिमा का तालिक स्टुडियो दादर मुंबई से निर्माण के पश्चात वर्ष 1986 में इसकी प्राण प्रतिष्ठा कराई गई। विधि अनुसार 12 वर्षों में एक बार कुंभाभिषेक होता है जिसके तहत प्रतिमा की पुन: प्राण प्रतिष्ठा कराई जाती है। मंदिर में इससे पहले 1998 व 2009 में कुंभाभिषेक कराया गया। इस वर्ष चौथा कुंभाभिषेका होगा। प्राण प्रतिष्ठा का पूरा पूजन कार्यक्रम दक्षिण भारतीय वेद पंडित श्री यनमंडु वेंकट सूर्यनारायण अवधानी द्वारा संपन्न कराया जाएगा।
20 से शुरू होगा पूजन कार्यक्रम
मंदिर समिति ने जानकारी देते हुए बताया कि 20 मार्च से पूजन कार्यक्रम शुरू होगा। 20 मार्च को सुबह 7.30 बजे से गणपति पूजन, पुण्याह वचन, परिषत प्रायश्चित, पंचगव्य प्राशन, रक्षाबंधन, दीक्षा धारण, यागशाला प्रवेश, अखण्ड दीपारधना, अंकुरारोपण, सूर्य नमस्कार, मंडपारधना एवं पालकी यात्रा होगी। शाम 4:30 बजे के बाद अग्रिमंथन, अग्नि प्रतिस्थापन, हवन, निराजन, मंत्र पुष्पम, वेदाशीर्वाद आदि होंगे। 21 मार्च को सुबह 7:30 बजे से गणपति पूजा, गो पूजा, चतुरद्वार सूर्य नमस्कार, श्री साईं बाबा का जलाभिषेक, क्षीराअभिषेक एवं जलाभिषेक तथा विभिन्न हवन पूजन किए जाएंगे। शाम 4:30 बजे के बाद चंडी यज्ञ, धान्यादिवास, दीपार्चन, शय्यादिवास, बलीहरण, नीराजन, मंत्रपुष्प, वेद आशीर्वचन इत्यादि होंगे। 22 मार्च को सुबह 5:00 बजे से गणपति हवन, श्री साईं मूल मंत्र हवन, कला न्यास हवन, वेद पारायण, महान्यास, रुद्राभिषेक, शिखर अभिषेक, श्री साईं बाबा का स्त्रपन, पूर्णाहुति, अवच्छद स्नान, दीक्षा विरमन एवं वेदाशीर्वाद वचन के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।

घर के पास से जा रही महिला को बदमाश ने जबरन घर में खींचकर किया रेप, पुलिस ने आरोपी को सोमनी से किया गिरफ्तार
Bhilai Breaking : अब बदलेगा भिलाई निगम में सफाई ठेका, सामान्य सभा की बैठक में लगी मुहर
राज्यपाल के अभिभाषण पर विधायक वोरा ने दी प्रतिक्रिया… कहा- देश मे अब विकास का एक ही पर्याय, छत्तीसगढ़ मॉडल
अमृत मिशन के तहत चल रहे कार्यों का दिल्ली की टीम ने किया निरीक्षण…. भिलाई निगम क्षेत्र अमृत मिशन के कार्यों को मिली ईरमा की सराहना
भिलाई में फिर कटर बाजी, गाली-गलौच करने से मना करने पर बदमाशों ने सीने पर चलाया कटर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Tourism Minister Tamradhwaj Sahu observes the works under पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू ने चंदखुरी में कौशल्या माता मंदिर क्षेत्र में निर्माणाधीन कार्यों का किया अवलोकन…. पर्यटन सचिव को नियमित मॉनिटरिंग के दिए निर्देश
Next Article For the first time in the history of Chhattisgarh, the annual malaria छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार वार्षिक मलेरिया परजीवी दर हुई सब से कम-एपीआई दर पहुंचा 1.17, राज्य गठन से अब तक का सबसे कम दर

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?