ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हादसा: पश्चिम बंगाल जा रही बस डिवाइडर से टकराकर पलटी, 21 यात्री घायल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

हादसा: पश्चिम बंगाल जा रही बस डिवाइडर से टकराकर पलटी, 21 यात्री घायल

By @dmin
Published: March 18, 2021
Share
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक से टकराई कार, पांच लोगों की दर्दनाक मौत
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक से टकराई कार, पांच लोगों की दर्दनाक मौत
SHARE

आगरा (एजेंसी)। यमुना एक्सप्रेसवे पर एक बार फिर बस चालक की झपकी से यात्रियों की जान पर बन आई। नोएडा से आगरा की ओर आ रही प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में 21 यात्री घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा गुरुवार तड़के आगरा जिले के खंदौली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 160 के समीप हुआ है। 
बताया जाता है कि प्राइवेट स्लीपर बस हरियाणा के गुरुग्राम से पश्चिम बंगाल जा रही थी। बस में लगभग 90 यात्री सवार थे। आगरा के खंदौली क्षेत्र में पहुंचते ही बस चालक को झपकी आ गई, जिससे वह बस पर नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। जिस वक्त हादसा हुआ, उस वक्त बस में सवार अधिकतर यात्री गहरी नींद में थे। 

बस पलटने से मची चीख-पुकार
बस के पलटने से उसमें सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। चीख-पुकार सुनकर खंदौली टोल प्लाट के कर्मचारी और स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस को सूचना देने के साथ ये लोग बस में फंसे यात्रियों को निकालने में जुट गए। इसी बीच थाना पुलिस के साथ सीओ (क्षेत्राधिकारी) अर्चना सिंह समेत पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। 
पुलिस और एक्सप्रेसवे के कर्मचारियों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने के बाद एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया। हादसे में 21 यात्री घायल हुए हैं। इनमें पांच की हालत गंभी है। वहीं जिन यात्रियों को मामूली चोट आई है, उनको मौके पर ही प्राथमिक उपचार देने के बाद दूसरे वाहनों से गन्तव्य के लिए रवाना कर दिया। बताया गया है कि हादसा बस चालक को झपकी आने के कारण हुआ है। 

शराब से लदी ट्रक पलटी: लोगों की लगी लॉटरी, जिसे जितनी मिली उतनी बोतल लूट कर भागे ग्रामीण
गुस्ताखी माफ: चिलम न हुक्का, गांजे पर लट्ठमलट्ठा
विधायक देवेन्द्र यादव ने जमीन पर लगाई चौपाल, लोगों की सुनी समस्याएं… धीमे काम पर ठेकेदार को नोटिस जारी करने का निर्देश
एयरपोर्ट पर 20 करोड़ की ड्रग्स जब्त, यूएई से लौटी महिला बैग में छिपाकर लाई हेरोइन
प्रदेश में पहली और दूसरी डोज को मिलाकर अब तक 71.51 लाख टीके लगाए गए… 45 वर्ष से अधिक के 45.33 लाख नागरिकों और 18-44 आयु वर्ग में 8.64 लाख युवाओं का टीकाकरण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पांच राज्यों में होने वाले चुनाव में अनुचित लाभ लेने का प्रयास कर रही भाजपा: श्रीमती तुलसी साहू लंबे इंतजार के बाद भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी घोषित… 250 लोगों की जंबो कार्यकारिणी … सुमीत पवार सहित 42 महामंत्री व 12 उपाध्यक्षों की नियुक्ति
Next Article 27 मार्च को पहले चरण की वोटिंग, लेकिन 82 साल की बुजुर्ग ने डाल दिया पहला वोट, जानें कैसे 27 मार्च को पहले चरण की वोटिंग, लेकिन 82 साल की बुजुर्ग ने डाल दिया पहला वोट, जानें कैसे

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?