ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बिना मास्क निकलने वालों पर निगम की सख्ती: 251 लोगों पर लगाया जुर्माना, उठक बैठक भी कराई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

बिना मास्क निकलने वालों पर निगम की सख्ती: 251 लोगों पर लगाया जुर्माना, उठक बैठक भी कराई

By @dmin
Published: March 17, 2021
Share
Hyderabad-based startup Skyroot built Raman
Hyderabad-based startup Skyroot built Raman
SHARE

भिलाई। कोरोना वायरस के संक्रमण के रोकथाम के लिए चेहरे पर मास्क लगाना आवश्यक है, बावजूद लोग नियम का उल्लंघन करते हुए मास्क नहीं लगा रहे है ऐसे लोगों पर कार्यवाही करने भिलाई निगम द्वारा मास्क चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत चौक, चौराहा और बाजार क्षेत्र में घेराबंदी कर मास्क नहीं लगाने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए अर्थदंड वसूला जा रहा है। सुबह और शाम दो पालियों में बनी टीम घूम घूम कर आने जाने वाले लोगों पर कार्रवाई कर रही है। निगम की टीम ने 251 लोगों से 32350 रुपए का अर्थदंड आज शाम तक वसूला और दोबारा बिना मास्क के पकड़े जाने पर कानूनी कार्यवाही करने की चेतावनी दी। अर्थदंड अदा करने पैसा नहीं होने पर उठक-बैठक कराकर अगली बार घर से निकलने के पहले मास्क लगाने की हिदायत दी गई। और मास्क वितरण भी किया गया।
भिलाई निगम क्षेत्र में कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए निगमायुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने बिना मास्क लगाए या नाक एवं मुंह को ठीक तरीके से कवर किए बिना घर से बाहर निकलने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं, जिसके परिपालन में निगम कर्मचारियों की टीम बनाई गई है। सुबह और शाम दोनों पालियों में मास्क चेकिंग अभियान के लिए बनी टीम निगम क्षेत्र के बाजार, सार्वजनिक स्थान और अधिक आवाजाही वाले स्थानों पर घूम-घूम कर मास्क या अन्य कोई उपाय से चेहरे को कवर किए बिना निकलने वाले लोगों से अर्थदंड वूसलने की कार्यवाही कर रही है। उपायुक्त अशोक द्विवेदी ने बताया कि मास्क चेकिंग अभियान के तहत पैदल, साईकिल, दुपहिया एवं चार पहिया वाहनों को रोक-रोक कर बिना मास्क लगाए बाहर निकलने वालों से अर्थदण्ड वसूल रही है। इस दौरान मालवाहक गाडिय़ों में भी वाहन चालक व उसमें बैठे लोग मास्क लगाए है कि नहीं इसकी जांच की जा रही है।

शोपियां मुठभेड़ में दो जवान शहीद, एक दहशतगर्द मार गिराया, इलाके में बड़े पैमाने पर चल रहा तलाशी अभियान
छत्तीसगढ़ विजन @/2047’’ डॉक्यूमेंट तैयार करने अफसरों की बैठक, लॉजिस्टिक हब के रूप में विकसित करने पर जोर
ओमिक्रॉन वैरिएंट: अंतरराष्ट्रीय यात्रियों पर सख्ती, भारत आने के लिए निगेटिव रिपोर्ट और ट्रैवल हिस्ट्री जरूरी, टेस्ट भी होगा
चल पड़ा थप्पड़ों का सिलसिला: अब एमपी के शाजापुर में महिला अधिकारी ने युवक को मारा थप्पड़, विडियो वायरल
भिलाई में अपराधियों के हौसले बुलंद : पावर हाउस में आधी रात युवक पर चाकू से हमला कर फरार हुए तीन बदमाश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भाजपा में बगावत, मंत्री-सांसद और बागियों को टिकट देने से नाराज कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन भाजपा में बगावत, मंत्री-सांसद और बागियों को टिकट देने से नाराज कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
Next Article नई उद्योग नीति: छत्तीसगढ़ में मेडिकल क्षेत्र में उत्पादन सर्वाधिक प्रोत्साहन की पात्रता की श्रेणी में शामिल कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए एसआर हॉस्पिटल चिखली व बीएम शाह सहित चार निजी अस्पतालों को कोविड-19 के मरीजों के इलाज की अनुमति… आदेश जारी

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?