ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सीआपीएफ को बड़ी कामयाबी: मुठभेड़ में चार नक्सलियों का सफाया, तीन एके-47, इंसास राइफल बरामद
Share
Notification Show More
Latest News
खनिज के अवैध परिवहन पर सख्ती, रेत-पत्थर से भरे 6 वाहन जब्त
October 3, 2026
डिप्टी सीएम अरुण साव ने बहतराई खेल अकादमी के अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों का किया सम्मान
October 2, 2026
एशियन गेम्स : भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता स्वर्ण, चीन को हराकर किया ओलंपिक क्वालीफाई
October 2, 2026
रायपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगी एआई आधारित डिजिटल नेविगेशन सिस्टम की सुविधा
October 2, 2026
बच्चे ने कहा- “अंकल, मौसी ट्रेन के सामने आने वाली हैं” और स्टेशन मास्टर दौड़ पड़े… देखें Video
October 2, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

सीआपीएफ को बड़ी कामयाबी: मुठभेड़ में चार नक्सलियों का सफाया, तीन एके-47, इंसास राइफल बरामद

By @dmin Published March 16, 2021
Share
नक्सलियों और कोबरा फोर्स के बीच मुठभेड़, आईईडी की चपेट में आकर एक कमांडो घायल हुआ
नक्सलियों और कोबरा फोर्स के बीच मुठभेड़, आईईडी की चपेट में आकर एक कमांडो घायल हुआ
SHARE

गया (एजेंसी)। बिहार के गया में नक्सलियों के खिलाफ अभियान में सीआरपीएफ को बड़ी कामयाबी मिली है। नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में सीआरपीएफ ने कई नक्सलियों को मार गिराया। सर्च ऑपरेशन में अभी तक चार नक्सलियों के शव सीआरपीएफ को मिले हैं। यह मुठभेड़ बिहार के गया जिले के डुमरिया थाना क्षेत्र के महजरी-मौनबार के जंगल में हुई है। नक्सलियों के पास से तीन एके-47 राइफलें और एक इंसास राइफल बरामद की गई हैं। सीआरएफएफ का सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है।

फरवरी में लखीसराय में घंटों चला था एनकाउंटर, मारा गया था एक नक्सली
इसके पहले फरवरी महीने में बिहार के लखीसराय जिले के चानन थाना क्षेत्र के जंगलों में पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। मुठभेड़ में पुलिस नक्सलियों पर भारी पड़ी थी और एक नक्सली को मार गिराया गया थी। मृत नक्सली की पहचान जमुई जिला के बरहट थाना क्षेत्र के गुरमाहा बिचला टोला निवासी मंशा कोड़ा के रूप में हुई थी। तकरीबन चार से पांच घंटे तक मुठभेड़ चली थी।
नक्सलियों ने चानन के ही धनबह-गोपालपुर सड़क निर्माण कार्य में लगे मजदूरों के साथ मारपीट की थी। यह निर्माण कार्य कौशल्या कंस्ट्रक्शन के द्वारा चल रहा था। मारपीट की सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस एक्टिव हो गई। इसी कड़ी में गुरुवार की अले सुबह एसएसबी व एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गोवरदह से एतवारी कोड़ा के पुत्र कजरू कोड़ा को उठाया और चेहरौन कोड़ासी के जंगल में लेकर चली गई। सघन ऑपरेशन के बाद दोपहर के करीब पुलिस और नक्सलियों का आमना-सामना हो गया और मुठभेड़ शुरू हो गई। मुठभेड़ में एक 50 वर्षीय नक्सली को पुलिस ने मार गिराया। मारे गए नक्सली के पास से एक पि_ू बैग और इंसास राइफल मिली थी।

लाश नहीं उठाने दे रहे थे नक्सली
एनकाउंटर के बाद मुठभेड़ में शामिल अन्य नक्सली पुलिस को लाश उठाने नहीं दे रहे थे। नक्सलियों की मंशा थी कि लाश को वे अपने साथ लेकर चले जाएं, लेकिन पुलिस के भारी पडऩे के कारण नक्सली अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाए। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद लाश को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया था।

एनआईए ने बड़ी साजिश को किया था नाकाम
फरवरी महीने में ही नक्सलियों के खिलाफ एजेंसियों को एक और बड़ी कामयाबी मिली थी। तब एनआईए ने झारखंड पुलिस की पर हमले की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया था। खुलासा हुआ था कि भाकपा माओवादियों ने खूंटी में पुलिस बलों पर हमले की योजना बनाई थी। भाकपा माओवादी कैडर बिरसा मुंडा ने पूछताछ में कबूल किया था कि पुलिस बलों पर हमले के लिए भारी मात्रा में विस्फोटक जुटाए गए थे।

पकड़ा गया था खतरनाक विस्फोटक
एनआईए ने बिरसा की सूचना पर चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान हाई-ग्रेड एक्सप्लोसिव और कॉर्डटेक्स वायर बरामद किए थे। खूंटी जिले के जिलिंगकेल में कोरंगबुरु पहाड़ी के घने जंगल में तलाशी अभियान चलाया गया था। इस दौरान 100 मीटर कॉर्डटेक्स वायर और 126 जिलेटिन स्टिक (15 किलोग्राम) बरामद किया। एनआईए के मुताबिक भाकपा माओवादी कैडरों द्वारा सरायकेला के कुकरूहाट में 14 जून 2019 को साप्ताहिक हाट में हमला किया गया था। हमले की साजिश महाराज प्रामाणिक ने रची थी। हमले में बिरसा मुंडा उर्फ बिरसा बिरहोर भी शामिल था। इस हमले में 5 पुलिसकर्मी मारे गए थे। इसमें पुलिसकर्मियों के हथियार और गोला-बारूद लूट ले गए थे।

You Might Also Like

खनिज के अवैध परिवहन पर सख्ती, रेत-पत्थर से भरे 6 वाहन जब्त

डिप्टी सीएम अरुण साव ने बहतराई खेल अकादमी के अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों का किया सम्मान

एशियन गेम्स : भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता स्वर्ण, चीन को हराकर किया ओलंपिक क्वालीफाई

रायपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगी एआई आधारित डिजिटल नेविगेशन सिस्टम की सुविधा

बच्चे ने कहा- “अंकल, मौसी ट्रेन के सामने आने वाली हैं” और स्टेशन मास्टर दौड़ पड़े… देखें Video

@dmin March 16, 2021
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बाबा भोरमदेव मंदिर के फल-फूलों से समूह की महिलाओं ने बनाया हर्बल गुलाल बाबा भोरमदेव मंदिर के फल-फूलों से समूह की महिलाओं ने बनाया हर्बल गुलाल
Next Article Government will increase the scope of investigation to prevent corona, antigen rapid test will be used कोरोना: पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड करीब 29 हजार नए मामले आए, संक्रमण से मौतों की संख्या भी बढ़ी
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?