ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अश्लील गाना बजाया तो गाड़ी का परमिट होगा रद्द, सरकार ने जारी किया आदेश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

अश्लील गाना बजाया तो गाड़ी का परमिट होगा रद्द, सरकार ने जारी किया आदेश

By @dmin
Published: March 16, 2021
Share
अश्लील गाना बजाया तो गाड़ी का परमिट होगा रद्द, सरकार ने जारी किया आदेश
अश्लील गाना बजाया तो गाड़ी का परमिट होगा रद्द, सरकार ने जारी किया आदेश
SHARE

बिहार (एजेंसी)। बिहार सरकार ने सार्वजनिक यात्री वाहनों में अश्लील गानों के बजने से यात्रियों को होने वाली परेशानी दूर करने के लिए पहल की है। बिहार परिहवन विभाग ने इस पर सख्ती बरतते हुए ऐसे वाहनों की परमिट रद्द करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। बिहार में बसों, ऑटो समेत पब्लिक ट्रांसपोर्ट में जोर-जोर से बजाने वाले अश्लील गानों की वजह से यात्रियों खासतौर पर महिला यात्रियों को काफी शर्मिंदगी होती है। होली का त्योहार भी नजदीक है। इस दौरान अश्लील गानों की बाढ़ सी आ जाती है। ऐसे में सरकार सख्ती के मूड में है। सरकारी आदेश के मुताबिक जिन वाहनों में अश्लील गाने बजाए जाएंगे, उनका परमिट रद्द कर दिया जाएगा। यह आदेश पब्लिक ट्रांसपोर्ट के सभी वाहनों पर भी लागू होगा। 
इस संबंध में परिवहन विभाग ने सभी जिलों के संयुक्त आयुक्त, जिला परिवहन पदाधिकारी, मोटरयान निरीक्षक और प्रवर्तन अवर निरीक्षक को निर्देश जारी कर दिए हैं। राज्य परिवहन प्राधिकार की बैठक में व्यावसायिक वाहनों में अश्लील गाने और वीडियो नहीं बजाने को परमिट की शर्त में जोडऩे का फैसला किया गया है। 
आमतौर पर देखा जाता है कि त्योहारों में खासतौर पर होली के दौरान ज्यादा अश्लील गाने बनाए और बजाए जाते हैं। मनचले होली के त्योहार को तो महिलाओं के साथ बदतमीजी का लाइसेंस तक मान लेते हैं। ऐसे में सरकार ने महिलाओं के सम्मान की रक्षा के लिए सख्त रूख अख्तियार किया है। 
इस बारे में सरकार को हर साल लाखों शिकायतें मिलती रही हैं। राज्य सरकार ने यह आदेश अभी जारी किया और विशेष रूप से होली के दौरान अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। सरकार के आदेश को लागू करने के लिए परिवहन विभाग ने भी कमर कस ली है। रिहायशी इलाकों के साथ ही स्कूल और कॉलेज परिसरों के पास इस पर रोक लगाने की विशेष पहल की जाएगी। 
गौरतलब है कि भोजपुरी में कई गाने ऐसे हैं जो द्विअर्थी होते हैं। लोगों का मानना है कि उन्हें सार्वजनिक रूप से नहीं बजाया जाना चाहिए। ऐसे गाने जोर-जोर से बजने पर परिवारों में असहज स्थिति पैदा हो जाती है। अब राज्य सरकार ने ऐसे लोगों पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है। यही नहीं कोरोना के दूसरे लहर की आशंका को देखते हुए राज्य में मास्क पहनने के लिए भी अभियान चलाया जा रहा है। मास्क नहीं पहनने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।

Big news : पुलिस मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने की ग्रामीण की हत्या, 6 ग्रामीणों का किया था अपहरण
तीन साल पहले ही मेडिकल कॉलेज मिल जाना चाहिए था, मैं मुख्य सचिव को साथ लेकर आया हूं: सीएम योगी
फ्लाईओवर के पिलरों पर सजी छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत, खूबसूरत चित्रकारी कर रही आकर्षित
विधायक अरूण वोरा ने विधानसभा में लगाया हमर लैब से जुड़े मुद्दे पर ध्यानाकर्षण… स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कम्प
राजधानी में युवक की पीट-पीटकर हत्या, चाबी छीनने को लेकर हुआ था विवाद… तीन संदेही हिरासत में
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नए साल से पहले मुख्यमंत्री का गरीबों को तोहफा, 26 जनवरी से 25 रुपये सस्ता मिलेगा पेट्रोल पेट्रोल-डीजल : तेल से कितनी जेब भर रही है सरकार? केंद्र ने बताई सच्चाई
Next Article Laxmi Narayan Charitable Trust forcibly seeks possession of land, complaint at Pulgaon police station गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे दंतेवाड़ा… सीएएफ कैंप में जवानों से की मुलाकात, कहा आपका कार्य सराहनीय

Ro.No.-13954/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?