ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पेट्रोल-डीजल : तेल से कितनी जेब भर रही है सरकार? केंद्र ने बताई सच्चाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BusinessFeatured

पेट्रोल-डीजल : तेल से कितनी जेब भर रही है सरकार? केंद्र ने बताई सच्चाई

By @dmin
Published: March 16, 2021
Share
नए साल से पहले मुख्यमंत्री का गरीबों को तोहफा, 26 जनवरी से 25 रुपये सस्ता मिलेगा पेट्रोल
नए साल से पहले मुख्यमंत्री का गरीबों को तोहफा, 26 जनवरी से 25 रुपये सस्ता मिलेगा पेट्रोल
SHARE

बिजनेस डेस्क (एजेंसी)। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज 17वें दिन भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है। आज भी देश में पेट्रोल और डीजल के दाम उच्चतम स्तर पर है। सरकार ने लोकसभा में कहा कि पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी, सेस और सरचार्ज से मोटी कमाई होती है।
सरकार ने यह स्वीकार किया कि छह मई 2020 के बाद से एक लीटर पेट्रोल से 33 रुपये का मुनाफा हो रहा है। वहीं एक लीटर डीजल से सरकार को 32 रुपये की कमाई हो रही है। जबकि मार्च 2020 से पांच मई 2020 के बीच उसकी ये आय क्रमश: 23 रुपये और 19 रुपये प्रति लीटर थी।
एक जनवरी 2020 से 13 मार्च 2020 तक एक लीटर पेट्रोल और डीजल से सरकार को क्रमश: 20 रुपये और 16 रुपये मिले। यानी एक जनवरी 2020 से तुलना करें, तो सरकार की आय प्रति लीटर पेट्रोल से 13 रुपये और डीजल से 16 रुपये बढ़ी है। 
सरकार ईंधन की अधिक कीमत और उसे फ्रीज करने के लिए आलोचनाओं का सामना कर रही है। विपक्ष ईंधन की कीमतों में ‘राजनीतिक रूप से फ्रीजÓ पर सवाल उठाता रहा है क्योंकि देश में पेट्रोलियम उत्पादों की दरें अंतरराष्ट्रीय स्तर की कीमतों पर आधारित होती हैं। विपक्ष सरकार से सवाल कर रहा है कि देश में विधानसभा चुनावों के बीच पेट्रोल औरी डीजल की कीमतें स्थिर कैसे हैं। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने इस संदर्भ में कहा कि अन्य देशों की तुलना में देश में ईंधन की ज्यादा और कम कीमतों के कई कारण हैं, जैसे टैक्स प्रणाली, सब्सिडी, आदि।
इससे पहले पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि इस मुद्दे पर केंद्र सरकार और राज्य सरकार को बैठकर बात करनी होगी क्योंकि तेल पर दोनों सरकारों द्वारा टैक्स वसूला जाता है। उन्होंने कहा कि जब केंद्र सरकार को पेट्रोलियम पर राजस्व प्राप्त होता है, तो इसका करीब 41 फीसदी हिस्सा राज्यों के पास जाता है।

महात्मा गांधी की स्वच्छता के संदेश को घर-घर पहुंचाना है: मंत्री टंकराम वर्मा
दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके, नेपाल में भूकंप का केन्द्र, 6.2 रही तीव्रता
अंतरराष्ट्रीय जूनियर टेनिस टूर्नामेंट का भिलाई में आगाज…. राज्यपाल उईके ने थामी टेनिस की रैकेट… लगाया शॉट
मुख्यमंत्री ने एग्रीकल्चर ड्रोन सॉल्यूशन किया लांच, 20 गांव के खेतों में ड्रोन से से हो सकेगा छिड़काव
साल 2022 में रेलवे की उपलब्धि : एक्सट्रा कोच से सवा लाख से ज्यादा लोगों को मिली कन्फर्म बर्थ, वंदे भारत सहित इन ट्रेनों की हुई शुरुआत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रिसाली निगम ने दो साल में की 15 वर्षों के विकास की बराबरी…. मोटर साइकिल चलाकर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू रिसाली निगम के वार्डों तक पहुचेंगे अब ठेकेदारों के अनुबंध में होगी बेरोजगार इंजीनियरों नियुक्ति की बाध्यता: लोक निर्माण ताम्रध्वज साहू ने किया प्रावधान
Next Article अश्लील गाना बजाया तो गाड़ी का परमिट होगा रद्द, सरकार ने जारी किया आदेश अश्लील गाना बजाया तो गाड़ी का परमिट होगा रद्द, सरकार ने जारी किया आदेश

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?