ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: महंगा हुआ सोना वायदा, चांदी में भी उछाल, जानिए कितनी है कीमत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BusinessFeatured

महंगा हुआ सोना वायदा, चांदी में भी उछाल, जानिए कितनी है कीमत

By @dmin
Published: March 15, 2021
Share
दो दिनों में एक हजार रुपये सस्ता हुआ सोना वायदा, चांदी में दो हजार रुपये की गिरावट
दो दिनों में एक हजार रुपये सस्ता हुआ सोना वायदा, चांदी में दो हजार रुपये की गिरावट
SHARE

बिजनेस डेस्क (एजेंसी)। आज वैश्विक बाजारों के अनुरूप भारत में सोने और चांदी की वायदा कीमत में बढ़ोतरी हुई। एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.4 फीसदी बढ़कर 44,915 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि चांदी वायदा 0.6 फीसदी बढ़कर 67,273 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले सत्र में, सोना एक साल के निचले स्तर के करीब पहुंच गया था। पिछले कारोबारी दिन सोने का निचला स्तर 44,271 रुपये प्रति 10 ग्राम था। 

वैश्विक बाजारों में इतनी रही कीमत
वैश्विक बाजारों में सोने की दरें 1,728.43 डॉलर प्रति औंस पर थीं। अमेरिकी प्रोत्साहन पैकेज से मुद्रास्फीति के जोखिम पर चिंताओं के कारण कीमत प्रबावित हुई। हालांकि, उच्च अमेरिकी बॉन्ड यील्ड, जो एक साल से अधिक समय से अपने उच्चतम के करीब है, ने बहुमूल्य धातु के लाभ को सीमित किया। सोने को मुद्रास्फीति के खिलाफ बचाव के रूप में देखा जाता है। अन्य कीमती धातुओं में चांदी 0.9 फीसदी बढ़कर 26.14 डॉलर, प्लैटिनम एक फीसदी बढ़कर 1,217.37 डॉलर, जबकि पैलेडियम 0.1 फीसदी गिरकर 2,369.17 डॉलर हो गया।

कमजोर निवेशक रुचि को दर्शाता है ईटीएफ का प्रवाह 
दुनिया की सबसे बड़ी गोल्ड समर्थित एक्सचेंज ट्रेडेड फंड या गोल्ड ईटीएफ, एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग्स गुरुवार के 1,055.27 टन के मुकाबले शुक्रवार को 0.3 फीसदी गिरकर 1,052.07 टन हो गई। स्वर्ण ईटीएफ सोने की कीमत पर आधारित होते हैं और उसके दाम में आने वाली घट-बढ़ पर ही इसका दाम भी घटता बढ़ता है। मालूम हो कि ईटीएफ का प्रवाह सोने में कमजोर निवेशक रुचि को दर्शाता है। एक मजबूत डॉलर अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए सोने को अधिक महंगा बनाता है।
इस सप्ताह अमेरिकी फेडरल रिजर्व सहित केंद्रीय बैंक नीति के परिणामों पर स्वर्ण व्यापारियों की नजर होगी। बैंक ऑफ इंग्लैंड द्वारा लिए गए निर्णय गुरुवार को सामने आएंगे जबकि बैंक ऑफ जापान के मौद्रिक नीति निर्णय शुक्रवार के लिए निर्धारित हैं। मालूम हो कि डब्ल्यूजीसी की रिपोर्ट के अनुसार, 2020 में देश का सोने का शुद्ध आयात 47 फीसदी घटकर 344.2 टन रह गया था, जो 2019 में 646.8 टन रहा था।

व्यवसायी मनोज राजपूत का छलका दर्द, कहा- उनकी फिल्म की रिलीज व धार्मिक रैली को रोकने का हो रहा है प्रयास
गुस्ताखी माफ: बेटी की हत्या कर उतार दी उसकी जींस
बड़ी खबर: शराब दुकानों के खुलने का वायरल सच….. फर्जी आदेश सोशल मीडिया में फैला…. सरकार ने किया खंडन
मुख्यमंत्री ने साहित्यकार सतीश जायसवाल को वसुंधरा सम्मान से किया सम्मानित, कहा- छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कर रही है काम
महाराजा एयर इंडिया को उबारने आए थे अश्विनी लोहानी, अब करेंगे बेचने में मदद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Government will increase the scope of investigation to prevent corona, antigen rapid test will be used इस साल पहली बार 26 हजार से अधिक नए मामले आए सामने, सक्रिय मामले बढ़कर दो लाख के पार
Next Article The respected personalities of Chhattisgarh also enjoyed the match of the छत्तीसगढ़ की सम्मानित विभूतियों ने भी लिया रोड सेफ्टी टी 20 वर्ल्ड क्रिकेट सीरीज के मैच का आनंद

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?