ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विजय हजारे ट्रॉफी: पृथ्वी शॉ की कप्तानी में मुंबई बनी चैंपियन, फाइनल में उत्तर प्रदेश को 6 विकेट से हराया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedSports

विजय हजारे ट्रॉफी: पृथ्वी शॉ की कप्तानी में मुंबई बनी चैंपियन, फाइनल में उत्तर प्रदेश को 6 विकेट से हराया

By @dmin
Published: March 14, 2021
Share
विजय हजारे ट्रॉफी: पृथ्वी शॉ की कप्तानी में मुंबई बनी चैंपियन, फाइनल में उत्तर प्रदेश को 6 विकेट से हराया
विजय हजारे ट्रॉफी: पृथ्वी शॉ की कप्तानी में मुंबई बनी चैंपियन, फाइनल में उत्तर प्रदेश को 6 विकेट से हराया
SHARE

स्पोट्र्स डेस्क (एजेंसी)। अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल मैच में मुंबई ने उत्तर प्रदेश को 6 विकेट से हराया। मुंबई की तरफ से आदित्य तारे ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 118 रनों की नाबाद पारी खेली। कप्तान पृथ्वी शॉ ने महज 39 गेंदों में 73 रनों की आतिशी पारी खेलकर टीम की इस जीत की नीवं रखी। इन दोनों की दमदार पारियों के चलते मुंबई ने 313 रनों के विशाल लक्ष्य को महज 41.3 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल किया। इससे पहले उत्तर प्रदेश की टीम ने कप्तान माथव कौशिक की 158 रनों की धुआंधार पारी की बदौलत पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 312 रन बनाए थे।
अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल मैच में मुंबई की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश को 6 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए उत्तर प्रदेश की टीम ने कप्तान माधव कौशिक की 158 रनों की नाबाद पारी के चलते 50 ओवर में 4 विकेट खोकर 312 रन बनाए। जिसके जवाब में कप्तान पृथ्वी शॉ (73) और आदित्य तारे की 118 रनों की नॉटआउट इनिंग के दम पर मुंबई ने 313 रनों के लक्ष्य को 41.3 ओवर में 4 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। मुंबई ने इस पूरे सीजन में एक भी मैच में हार का सामना नहीं किया।
313 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई को कप्तान पृथ्वी शॉ और यशस्वी जयसवाल ने धमाकेदार शुरुआत दी और दोनों ने पहले विकेट के लिए महज 9.1 ओवर में 89 रन जोड़े। शिवम मावी ने शॉ को आउट करके उत्तर प्रदेश की टीम को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद यशस्वी भी 29 रन बनाकर जल्द ही शिवम शर्मा की गेंद पर चलते बने। आदित्य तारे और शेम्स मुलानी ने तीसरे विकेट के लिए 88 रनों की पार्टनरशिप की, मुलानी को यश दयाल ने 36 रनों के स्कोर पर पवेलियन भेजा। आखिरी के ओवरों में शिवम दुबे ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 28 गेंदों में 42 रनों की तूफानी पारी खेली और टीम को जीत के बेहद करीब पहुंचाकर आउट हुए।

बोलेरो सवार ने ट्रक के हेल्पर पर चढ़ा दी गाड़ी, मौके पर मौत….. दो दिन पकड़ाए आरोपी
राजधानी में बेखौफ बदमाश : सिगरेट के पैसे मांगने पर दुकानदार को जमकर पीटा, तमाशा देखते रहे लोग
छत्तीसगढ़ में कोरोना: पिछले 24 घंटों में प्रदेश में मिले 478 नए मरीज….. कुल संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 14 हजार के पार
CG Crime : लूट और हत्या का मामला सुलझा, जशपुर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
सीएम साय ने किया पुलिस ग्राउंड में किया ध्वजारोहण, कहा- जन-जन की सहभागिता से साकार होगा विकसित छत्तीसगढ़ का सपना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सऊदी अरब में इस बदलाव से लाखों भारतीयों को मिलेगा फायदा, अब अपनी मर्जी से बदल सकेंगे नौकरियां सऊदी अरब में इस बदलाव से लाखों भारतीयों को मिलेगा फायदा, अब अपनी मर्जी से बदल सकेंगे नौकरियां
Next Article Vinayak Garg became general secretary of Chhattisgarh Provincial Agrawal विनायक गर्ग बने छग प्रांतीय अग्रवाल युवा इकाई के महासचिव…. इन्हें मिली संगठन में जिम्मेदारी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?