ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कचरा के बेहतर निष्पादन के लिए खमरिया क्षेत्र में बनेगा एसएलआरएम सेंटर…. आयुक्त ने दिए स्थल चयन के लिए अधिकारियों को निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

कचरा के बेहतर निष्पादन के लिए खमरिया क्षेत्र में बनेगा एसएलआरएम सेंटर…. आयुक्त ने दिए स्थल चयन के लिए अधिकारियों को निर्देश

By @dmin
Published: March 13, 2021
Share
SHARE

भिलाई। नगर पालिक निगम, भिलाई में एक और एसएलआरएम सेंटर बनाने के लिए शासन से स्वीकृति मिल गई है। निगम क्षेत्र से निकलने वाले कचरों के निष्पादन कार्य में और तेजी आएगी। निगम आयुक्त Ÿऋतुराज रघुवंशी ने एसएलआरएम सेंटर के लिए स्थल चयन करने के निर्देश अधिकारियों को दिए है। जोन 01 नेहरूनगर क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 01 खम्हरिया में बनने वाले एसएलआरएम के लिए स्थान का चयन होने के बाद शीघ्र ही कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
वर्तमान में भिलाई निगम में खुर्सीपार आईटीआई के पास, मदरटेरेसा नगर बैकुंठ धाम के पास, पीली मिट्टी चौक व नेहरू नगर पश्चिम रैश्ने आवास के पास के स्थान पर एसएलआरएम सेंटर संचालित हो रहा है अब खमरिया क्षेत्र में कचरा पृथककीकरण केंद्र बनने से क्षेत्र से निकलने वाले कचरा के निष्पादन करने में आसानी होगी। जोन 01 के कार्यपालन अभियंता संजय शर्मा एवं उप अभियंता अरविंद शर्मा ने बताया कि वार्ड 01 खम्हरिया में नये बनने वाले एसएलआरएम सेंटर हेतु 21 लाख 50 हजार की स्वीकृति प्राप्त हुई है, जिसका कार्यादेश जारी किया जा चुका है शीघ्र ही निर्माण शुरू किया जाएगा।
खम्हरिया के मुक्तिधाम के समीप एसएलआरएम सेंटर 627 वर्गमीटर में बनेगा। बारिश के सीजन में कीचड़, गंदगी न हो इसके लिए पेवर ब्लॉक, वहां काम करने वाले कर्मचारियों के लिए पेयजल एवं शौचालय की समुचित व्यस्था की जाने की योजना है, मेन रोड से कचरा वाहन के आने जाने एप्रोच रोड बनाने के साथ ही सभी तरह की सुविधाओं पर ध्यान दिया जा रहा है। निगम प्रशासन द्वारा संचालित एसएलआरएम सेंटर में संपूर्ण निगम क्षेत्र से निकलने वाले कचरे को वहां एकत्रित करने के बाद सभी तरह के गीले एवं सूखे कचरे को अलग रखा जाता है। गीले कचरों को पृथक करने के बाद खाद बनाया जाता है, इसी प्रकार लोहा, टीना, प्लास्टिक, कांच इत्यादि के सूखे कचरे को पृथक किए जाने के बाद पॉलिथीन के कचरे को बेलिंग मशीन की सहायता से बंडल बनाया जाता है जिसकी सीमेंट कंपनियों में मांग बढऩे लगी है। खम्हरिया में नया एसएलआरएम सेंटर बनने से कचरों के निष्पादन कार्य और भी शीघ्रता के साथ होने लगेगा। निरीक्षण के दौरान जोन स्वास्थ्य प्रभारी अंकित सक्सेना मौजूद रहे।

अवंती बाई चौक में हादसा, हाइवा की चपेट में आया साइकिल सवार, मौके पर मौत
Durg breaking : बेटे-बहू ने कर दी बुजुर्ग महिला की हत्या, एक दिन पहले मिला था शव… आरोपी गिरफ्तार
भिलाई में बना सुंदरकांड पाठ का विश्वरिकार्ड, 21 हजार भक्तों ने किया पाठ… गोल्डन बुक ऑफ रिकार्ड्स में दर्ज हुआ नाम
सैलानियों को आकर्षित करेगा कुदरत का नजारा, मुख्यमंत्री ने इको लर्निंग सेंटर दुधावा और इको पर्यटन स्थल कोडार का किया लोकार्पण
खुलासा : घर की नौकरानी ने पति के साथ मिलकर पार कर दिए 10 लाख के गहने…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भिलाई निगम की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, मास्क नहीं पहनने वाले 350 लोगों पर लगाया जुर्माना…. 34650 रुपए वसूला गया अर्थदंड
Next Article AC ट्रेन की बोगियों में मिलेगी ऑपरेशन थिएटर जैसी ताजी हवा, राजधानी एक्सप्रेस में किया जा रहा है प्रयोग पर्व और उत्सव : होली और कुंभ के दौरान यात्रियों की राह आसान करेगी स्पेशल ट्रेन

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?