ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई निगम की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, मास्क नहीं पहनने वाले 350 लोगों पर लगाया जुर्माना…. 34650 रुपए वसूला गया अर्थदंड
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

भिलाई निगम की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, मास्क नहीं पहनने वाले 350 लोगों पर लगाया जुर्माना…. 34650 रुपए वसूला गया अर्थदंड

By @dmin
Published: March 13, 2021
Share
SHARE

भिलाई। मास्क को लेकर भिलाई निगम की अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही हुई है। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने निगम प्रशासन हरसंभव प्रयासरत है। संक्रमण को फैलने से रोके जाने हेतु चेहरे पर मास्क लगाना बेहद आवश्यक है, भिलाई निगम क्षेत्र में घर से बाहर निकलने वाले सभी व्यक्तियों को मास्क लगाना अनिवार्य है। बावजूद कई व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करते हुए मास्क नहीं लगा रहे है जिससे अन्य व्यक्तियों में संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ता है ऐसे लोगों के खिलाफ निगम प्रशासन सख्त कार्यवाही करने अभियान शुरू किया गया है, जिसमें मास्क नहीं पहनने वाले 350 लोगों पर अर्थदण्ड वसूला गया।
निगमायुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने बिना मास्क लगाए या नाक एवं मुंह को ठीक तरीके से कवर किए बिना घर से बाहर निकलने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। नेहरू नगर क्षेत्र में बढ़ते हुए कोरोना संक्रमण को देखते हुए क्षेत्र में मास्क को लेकर महाअभियान चलाया गया। जोन 01 नेहरू नगर की टीम ने सुबह से सुपेला बाजार, आकाशगंगा, दक्षिण गंगोत्री में मास्क चेकिंग अभियान शुरू कर दिये थे। निगम के सभी जोन के आयुक्त जोन के स्वास्थ्य व राजस्व विभाग की टीम ने चौक चौराहा, भीड़, भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर मास्क या अन्य कोई उपाय से चेहरे को कवर किए बिना निकलने वाले व्यक्तियों पर अर्थदंड की कार्यवाही किए। उपायुक्त अशोक द्विवेदी ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण पॉजीटीव वाले मरीजों की आंकड़ा बढऩे लगा है, ऐसे हर व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग होने शासन के नियमों का पालन करना अतिआवश्यक है।
सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का उपयोग नहीं करने पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। निगम क्षेत्र में मास्क चेकिंग अभियान के लिए सभी जोन में कर्मचारियों की टीम बनाई गई है जो सुबह और शाम सार्वजनिक स्थान और व्यापारिक क्षेत्रों में कार्यवाही कर रही है। मास्क की कार्रवाई को लेकर निगम की टीम अलर्ट हो गई है, अब जो दुकानदार जो कोरोना गाइड लाइन का उल्लंघन करेगी उनके दुकानों को सीधे सील करने की कार्रवाई भी की जाएगी। निगम की टीम सार्वजनिक स्थानों पर घूम-घूम कर मास्क चेकिंग एवं सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराने कार्यवाही करेगी। निगम की टीम दूसरी पाली में शाम को रात 8 बजे तक मास्क चेकिंग अभियान चलाएगी। आज निगम के विभिन्न क्षेत्रों में सुबह से घूम घूम कर मास्क नहीं पहनने वाले 350 लोगों पर कार्यवाही करते हुए 34650 रूपए अर्थदंड वसूल किए।

नेलपॉलिश लगाने के बाद सुखाना चाहते हैं जल्दी, आजमाए ये तरीके
बीरेन सिंह को चुना गया भाजपा विधायक दल का नेता, लगातार दूसरी बार सरकार की बागडोर संभालेंगे
ज्वालामुखी में विस्फोट से 11 पर्वतारोहियों की मौत, कई लापता
राजीव युवा मितान क्लब की बैठक… स्थानीय खेल और संस्कृति के उत्थान के लिए क्लब बेहतर कार्य करे – महापौर
पेशाब नली में फंसा था बड़ा सा ट्यूमर, किडनी भी निकालनी पड़ी… अब पूरी तरह स्वस्थ्य है महिला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article When the public started debating, ADM stood at the crossroads पब्लिक करने लगी बहस तो एडीएम खड़े हुए चैराहे पर: वसूला 2300 जुर्माना…. मैत्री गार्डन के भीतर कार्रवाई
Next Article कचरा के बेहतर निष्पादन के लिए खमरिया क्षेत्र में बनेगा एसएलआरएम सेंटर…. आयुक्त ने दिए स्थल चयन के लिए अधिकारियों को निर्देश

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?