ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ट्रांसपोर्ट नगर में व्यापारी एकता पैनल ने दिखाई ताकत… बैठक में पहुंचे सैकड़ो ट्रांसपोर्टर ….. ट्रांसपोर्टरों ने कहा हम व्यापारी पैनल के साथ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

ट्रांसपोर्ट नगर में व्यापारी एकता पैनल ने दिखाई ताकत… बैठक में पहुंचे सैकड़ो ट्रांसपोर्टर ….. ट्रांसपोर्टरों ने कहा हम व्यापारी पैनल के साथ

By @dmin
Published: March 10, 2021
Share
Traumatic accident on Yamuna Expressway ... Innova entered bus
Traumatic accident on Yamuna Expressway ... Innova entered bus
SHARE

भिलाई। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के चुनाव 13 मार्च को होने हैं उससे पहले प्रचार प्रसार का दौर अपने चरम पर है। व्यापारी एकता पैनल के प्रत्याशी बाजार में डोर टू डोर संपर्क कर रहे हैं। बुधवार को व्यापारी एकता पैनल के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रत्याशी प्रमोद अग्रवाल व प्रदेश मंत्री प्रत्याशी अशोक दलवानी ने ट्रांसपोर्ट नगर हथखोज ने ट्रांसपोर्टरों के साथ बैठक की। बैठक में सैकड़ों की संख्या में ट्रांसपोर्ट उपस्थित हुए। बैठक के दौरान व्यापारी एकता पैनल के प्रत्याशियों ने चेंबर चुनाव में उनकी प्राथमिकताएं बताईं। साथ ही पैनल द्वारा अब तक किए गए कार्यों को विस्तार पूर्वक बताया। बैठक के बाद ट्रांसपोर्ट नगर के व्यापारियों ने एकमत होकर व्यापारी एकता पैनल का समर्थन करने का भरोसा दिलाया। ट्रांसपोर्टरों ने कहा कि हम सभी व्यापारी एकता पैनल के साथ हैं।
बैठक में मौजूद हाईवे ट्रांसपोर्ट कंपनी के संचालक इंद्रजीत सिंह (छोटू भैय्या) ने कहा कि व्यापारी एकता पैनल की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई। ट्रांसपोर्ट विंग व्यापारी एकता पैनल के समर्थन में है इस बार चेंबर चुनाव में यहां पर एकता पैनल के प्रत्याशी प्रदेश भर में जीत दर्ज करेंगे। इस मौके पर ट्रक ट्रेलर एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद पटेल ने कहा व्यापारी एकता पैनल की बैठक में सकारात्मक चर्चा हुई। ट्रांसपोर्टरों की समस्या और उसके समाधान को लेकर बातें हुई। हमें विश्वास है कि चेंबर चुनाव में व्यापारी एकता पैनल ही सही मायने में व्यापारियों के हितों में काम करेगा। यही नहीं आने वाले समय में व्यापारी एकता पैनल व्यापारियों के हितों के लिए कई बड़े कार्य करेगा।
बैठक के दौरान ट्रांसपोर्ट नगर कल्याण एवं विकास समिति के अध्यक्ष प्रभुनाथ बैठा ने कहा कि व्यापारी एकता पैनल के प्रत्याशियों के साथ सभी ट्रांसपोर्टरों की बैठक हुई। एकता पैनल के प्रत्याशियों ने अपनी बातें बहुत ही अच्छे से रखीं। जिससे सारे ट्रांसपोर्टर संतुष्ट हैं। ट्रांसपोर्ट नगर की प्रमुख समस्या सड़कों को लेकर है जो अति शीघ्र दूर होगी। रही बात व्यापारियों की अन्य समस्याओं की तो उसे दूर करने के लिए व्यापारी एकता पैनल हमारे साथ है। इस बार चेंबर चुनाव में व्यापारी एकता पैनल के प्रत्याशी पूरे प्रदेश में जीत का परचम लहराएंगे। भिलाई से प्रमोद अग्रवाल व अशोक दलवानी भारी मतों से विजयी होंगे। यही हमारी आशा है। बैठक के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष प्रत्याशी प्रमोद अग्रवाल ने कहा कि 13 मार्च को होने वाले चुनाव में व्यापारी एकता पैनल के प्रत्याशियों की एकतरफा जीत होगी। अब तक जितने भी व्यापारियों से संपर्क हुआ है सभी ने अपना समर्थन दिया है व्यापारी एकता पैनल ही सही मायनों में व्यापारी हितों पर काम करने की क्षमता रखता है।

भारत सरकार ने पाकिस्तान से लौटी महिला को दी नागरिकता
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन पहुंचे छत्तीसगढ़, मुख्यमंत्री बघेल से की मुलाकात
भिलाई के शिराज की ‘मैकेनिक दादा’ दिखाई गई अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में 
ग्लेजिंग यूनिट से मिलेंगे रोजगार के नए अवसर: माटीकला बोर्ड ने तैयार किया राज्य का दूसरा ग्लेजिंग यूनिट
सामाजिक न्याय का सबसे बड़ा मॉडल बना छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Chhattisgarh BJP announced the district presidents of Durg Bhilai पुरेैना में प्रदेश कांग्रेस महासचिव जितेन्द्र साहू ने किया मच्छरदानी का वितरण
Next Article राजिम माघी पुन्नी मेला : महाशिवरात्रि पर संगम स्नान का है खास महत्व राजिम माघी पुन्नी मेला : महाशिवरात्रि पर संगम स्नान का है खास महत्व
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?