ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: महिला दिवस के दिन छत्तीसगढ़ की बेटी ने रचा इतिहास: फतह की अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

महिला दिवस के दिन छत्तीसगढ़ की बेटी ने रचा इतिहास: फतह की अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो

By @dmin
Published: March 9, 2021
Share
महिला दिवस के दिन छत्तीसगढ़ की बेटी ने रचा इतिहास: फतह की अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो
महिला दिवस के दिन छत्तीसगढ़ की बेटी ने रचा इतिहास: फतह की अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो
SHARE
  • अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी से दिया गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ का संदेश
  • मुख्यमंत्री श्री बघेल और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती भेंडिय़ा ने दी बधाई

रायपुर। कहते हैं कि हौसला बड़ा हो तो कोई मंजिल ऊंची नहीं रहती। इसे छत्तीसगढ़ की बेटी और जांजगीर-चांपा की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुश्री अमिता श्रीवास ने साबित कर दिखाया है। उन्होंने 8 मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सशक्तिकरण का मिशन लेकर अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो को फतह किया। तंजानिया स्थित किलिमंजारो की 5895 मीटर ऊंची चोटी पर पहुंचने के बाद उन्होंने गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ का भी संदेश दिया। सुश्री अमिता की उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिय़ा ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
सुश्री अमिता का पर्वतारोहण कर ऊंचाईयां फतह करने का सपना आसान नहीं था। पर कहते है कि सपने हमेशा बड़े देखना चाहिए, तभी हम उसे हासिल कर सकते हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रूप में कार्यरत सुश्री अमिता ने बड़े सपने देखे और अपने हौसलों से उसे पूरा किया। उनका किलिमंजारो का पर्वतारोहण का अभियान 4 मार्च को भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे आरंभ हुआ। 5 दिन की चढ़ाई के बाद सुश्री अमिता 8 मार्च को सुबह 7:45 बजे चोटी के शिखर पहुंची। शिखर पर पहुंचने के बाद उन्होंने वहां भारत का झण्डा फहराया और अपनी उपलब्धि के लिए सहयोगियों को याद किया। आगे उनकी इच्छा एवरेस्ट फतह करने की है।
सुश्री अमिता की हिम्मत को छत्तीसगढ़ शासन का पूरा सहयोग मिला। सुश्री श्रीवास को उनकी उपलब्धियों को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सीएसआर मद से छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कम्पनी के अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत संयंत्र मड़वा जांजगीर-चाम्पा यूनिट के सहयोग से 2 लाख 70 हजार रूपए पर्वतारोहण के लिए प्रदान किया गया। सुश्री अमिता ने इस अभियान में सहयोग व प्रोत्साहन के लिए छत्तीसगढ़ सरकार सहित शिवरीनारायण मठ के मठाधीश व कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त डॉ महंत रामसुंदर दास का आभार व्यक्त किया है।
निम्न मध्यम परिवार में जन्मी अमिता राष्ट्रीय स्तर पर अन्य खेलों में भी अपना लोहा मनवा चुकी हैं। अमिता को पर्वतारोहण की प्रेरणा राज्य के एवरेस्ट विजेता पर्वतारोही श्री राहुल गुप्ता से मिली। सुश्री अमिता विगत 3 वर्षो से राहुल गुप्ता से मार्गदर्शन में पर्वतारोहण की गुर सीख रही है। सुश्री अमिता ने बताया कि वो बचपन से ही खेल के क्षेत्र में अव्वल रही हंै। उनकी पर्वतारोहरण में रूचि को उनके पिता जैतराम श्रीवास और मां श्रीमती रतियावन श्रीवास ने भी प्रोत्साहित किया। उन्होंने विवेकानंद माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट माउंट आबू से वर्ष 2018 में रॉक क्लाइंबिंग का प्रशिक्षण प्राप्त किया है। इसके बाद उन्होंने 2019 में उत्तरी सिक्किम में 18 हजार फीट व पश्चिमी सिक्किम में 17 हजार 600 फीट की उंचाई फतह की। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय समस्त महिला समाज को दिया है, जो यथा संभव राज्य की प्रगति और विकास में अपना योगदान दे रही हंै।

कोपरा जलाशय को मिलेगा रामसर स्थल का दर्जा… राज्य वेटलैंड प्राधिकरण ने केन्द्र को भेजा प्रस्ताव
हिंसा की सीबीआई या एसआईटी से जांच कराने पर विचार करेगा SC
हवा में उड़ान के दौरान अचानक फेल हो गया एयरक्राफ्ट का इंजन, पायलट की सूझ-बूझ से टला हादसा
Big Political News: सियासत: कांग्रेस के बारे में ये क्या बोल गए भाजपा अध्यक्ष, लगाए और भी गंभीर आरोप, जाने और क्या-क्या कहा
रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: अब स्टेशन पर अनिवार्य होगा कोरोना टेस्ट…. 72 घंटे पूर्व की निगेटिव रिपोर्ट लाने वाले को घर जाने की होगी अनुमति
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कुशल नेतृत्व से किसी देश या संस्था को मिलती है दिशा : सुश्री उइके : राज्यपाल एसोचैम द्वारा आयोजित वेबीनार में हुई शामिल कुशल नेतृत्व से किसी देश या संस्था को मिलती है दिशा : सुश्री उइके : राज्यपाल एसोचैम द्वारा आयोजित वेबीनार में हुई शामिल
Next Article Major accident: house collapses, two girl including two woman died नीति आयोग और आरएमआई इंडिया ने भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए वित्त जुटाने जारी की नई रिपोर्ट…. 2030 में 3.7 लाख करोड़ रुपए का होगा भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?