ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लखनऊ में छाई छत्तीसगढ़ की मॉडल… कोरबा की जिया सूर्यवंशी ने जीता मिस छत्तीसगढ़ विनर एवं इंटरनेशनल लुक का खिताब
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

लखनऊ में छाई छत्तीसगढ़ की मॉडल… कोरबा की जिया सूर्यवंशी ने जीता मिस छत्तीसगढ़ विनर एवं इंटरनेशनल लुक का खिताब

By @dmin
Published: March 7, 2021
Share
Chhattisgarh model in Lucknow… Jiya Suryavanshi of Korba won the
Chhattisgarh model in Lucknow… Jiya Suryavanshi of Korba won the
SHARE

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में 22 से 27 फरवरी तक ड्रीम्स हाउस प्रोडक्शन के बैनर तले हुई इंडिया सुपर मॉडल प्रतियोगिता

कोरबा। छत्तीसगढ़ की माटी की खुशबु अब देश के दूर दराज शहरों तक फैलने लगी है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता हो या संस्कृति पूरे देश को आकर्षित कर रही है। छत्तीसगढ़ की प्रतिभाएं भी देश विदेश में अपना नाम रोशन कर रही हैं। हाल ही में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में छत्तीसगढ़ की उभरती मॉडल ने अपना वर्चस्व स्थापित किया। लखनऊ में ड्रीम्स हाउस प्रोडक्शन के बैनर तले आयोजित इंडिया सुपर मॉडल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की जिया सूर्यवंशी ने खास मुकाम हासिल किया। जिया सूर्यवंशी न सिर्फ इस प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंची बल्कि वहां पर इन्होंने मिस छत्तीसगढ़ विनर एवं इंटरनेशनल लुक का खिताब अपने नाम किया।
उत्तरप्रदेश के लखनऊ में ड्रीम्स हाउस प्रोडक्शन के बैनर तले आयोजित इंडिया सुपर मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन 22 से 27 फरवरी तक किया गया था। इस प्रतियोगिता में देशभर से लगभग 5000 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कोरबा निवासी जिया सूर्यवंशी ने भी इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया। विभिन्न चरणों से गुजरते हुए प्रतियोगिता के सेमीफाइन व फाइनल में 80 (मिस्टर एंड मिस) प्रतिभागियों का चयन किया गया। जैसा की उम्मीद की जा रही थी, कोरबा की जिया सूर्यवंशी ने यहां मिस छत्तीसगढ़ विनर एवं इंटरनेशनल लुक का खिताब अपने नाम किया।
कुछ ही समय में मिली देशभर में पहचान
जिया सूर्यवंशी का मॉडलिंग का सफर महज दो वर्षों का ही है। कुछ ही समय में जिया ने अपनी मेहनत के दम पर देशभर में अपनी पहचान बनाई। 2018 में अपना मॉडलिंग कॅरियर शुरू करने के बाद जिया सूर्यवंशी ने काफी कम समय में मॉडलिंग की दुनिया में अपना नाम किया। जिया सूर्यवंशी ने 2019 में मिस कोरबा और मिस बिलासपुर का खिताब जीत कर अपने मजबूत इरादे दिखा दिए थे। इसके बाद जिया ने लखनऊ में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपना जौहर दिखाया। अब जिया का अगला कदम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मॉडलिंग को अलग पहचान देने में जुट गई हैं। अपनी सफलता पर जिया का कहना है कि परिवार व शुभचिंतकों के बिना यह काम काफी मुश्किल है। जिया ने बताया कि वह अपने शहर कोरबा के साथ-साथ प्रदेश और देश का नाम राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करना चाहती हैं।

दुर्ग-भिलाई वासियों को जल्द मिलने वाला है नया टूरिस्ट स्पॉट, 16.21 करोड़ रुपये से बदल रही यहां की तस्वीर
CG Crime : 65 साल के बुजुर्ग ने की अपनी पत्नी की हत्या, कुछ ही घंटों में हुआ गिरफ्तार… चौंकाने वाली है वजह
क्या राहुल शर्मा की हत्या हुई थी?
बीजापुर में नक्सलियों के साथ मुठभेढ़ में 5 जवान शहीद, 10 से अधिक घायल
वैशाली नगर में शिवसेना की बैठक : नगरीय निकाय चुनाव को लेकर हुई चर्चा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article BJP से मुकाबले को बंगाल में महागठबंधन? TMC का कांग्रेस-लेफ्ट को न्योता सिलीगुड़ी में बोलीं ममता, परिवर्तन होगा लेकिन दिल्ली में, बंगाल में नहीं
Next Article Understanding the body of a newborn, the police did the Panchnama first, then the doctors did the post-mortem: the truth was open then surprised यूपी में बजा छत्तीसगढ़ का डंका, भिलाई के दीपक सिंह ने जीता मिस्टर छत्तीसगढ़ का खिताब

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?