ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शर्मशार हुई इंसानियत: बेटे का शव बोरी में डालकर तीन किमी पैदल चला बेबस पिता
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

शर्मशार हुई इंसानियत: बेटे का शव बोरी में डालकर तीन किमी पैदल चला बेबस पिता

By @dmin
Published: March 7, 2021
Share
शर्मशार हुई इंसानियत: बेटे का शव बोरी में डालकर तीन किमी पैदल चला बेबस पिता
शर्मशार हुई इंसानियत: बेटे का शव बोरी में डालकर तीन किमी पैदल चला बेबस पिता
SHARE

भागलपुर (एजेंसी)। बिहार से मानवता को शर्मसार करने व रूह कंपा देने वाली तस्वीर सामने आई है। बिहार के कटिहार जिले में कई दिनों से लापता 13 साल के बच्चे का शव मिला, तो पुलिस ने उसका पोस्टमार्टम कराना भी जरूरी नहीं समझा। बेबस पिता प्लास्टिक की बोरी में अपने 13 साल के बेटे का शव लेकर करीब तीन किलोमीटर तक पैदल चला। तीन किलोमीटर के बाद उसे साधन मिल सका और इसके बाद वह शव लेकर थाने पहुंचा। मानवीय संवेदनाओं को झकझोर देने वाली इस घटना को लेकर पुलिस ने जिम्मेदारी लेने की बजाय जांच और कार्रवाई की बात कर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर ली।
यह घटना कटिहार जिले के कुर्सेला थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक, भागलपुर जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के करारी तीनटंगा निवासी लेरू यादव का 13 साल का बेटा हरिओम 26 फरवरी को नाव से गंगा नदी पार करते समय गहरे पानी में गिर गया था। नाविकों ने पानी में उसकी तलाश भी की, लेकिन पता नहीं चल सका। बेबस पिता ने इस घटना को लेकर गोपालपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जवानी की दहलीज पर खड़े बेटे को खोने से गमगीन पिता को भला कहां चैन आता। लेरू पुत्र की तलाश में जुटा रहा। 

पुलिस बोली, पोस्टमार्टम के लिए थाने ले आओ 
खेरिया में दूरदराज के सगे संबंधियों ने एक शव देखा और इसकी सूचना हरिओम को दी। पिता कुछ ग्रामीणों के साथ गोपालपुर थाना को सूचना देते हुए कुर्सेला के खेरिया घाट पहुंचे और शव की शिनाख्त की। लगातार छह दिनों तक पानी में रहने के कारण शव की स्थिति बेहद खराब हो गई थी, शव क्षत-विक्षत हो गया, जिसे पहचानना भी बेहद मुश्किल था, लेकिन पिता ने कपड़ों से उस कंकालनुमा शव की पहचान की। घटनास्थल पर कुर्सेला तथा गोपालपुर पुलिस पहुंची, लेकिन अमानवीय व्यवहार करते हुए दोनों थानों की पुलिस बिना शव को अपने कब्जे में लिए उक्त स्थल से निकल पड़ी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराना भी जरूरी नहीं समझा। दोनों ही थानों की पुलिस लेरू और उसके परिजनों से शव लेकर थाने आने को कह कर चली गई।

बोरी में बेटे का शव लेकर पैदल ही थाने पहुंचा पिता
एक तो बेटा खोने का गम और ऊपर से पुलिस के इस व्यवहार से आहत पिता करुण क्रंदन करते हुए किसी तरह से शव को एक बोरे में भरकर लगभग तीन किलो मीटर पैदल चले और कुर्सेला थाना पहुंचे। यहां से उन्होंने गाड़ी की और पोस्टमार्टम के लिए शव को गोपालपुर थाना लेकर गए। इस पूरे प्रकरण पर अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

जांच और कार्रवाई के नाम डाला जा रहा पर्दा 
बिहार में इस अमानवीय घटना को लेकर सवालों के घेरे में आई पुलिस अब पल्ला झाड़ते हुए जांच और कार्रवाई का भरोसा दिला रही है। इस घटना को लेकर पूछे जाने पर कटिहार की पुलिस ने मामला भागलपुर के गोपालपुर थानाक्षेत्र का होने की बात कहकर पल्ला झाडऩे की कोशिश की। सवालों से घिरे पुलिस अधिकारियों ने यह भी कहा कि गलती अगर किसी पुलिसकर्मी से हुई है, तो इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी

कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स का विकल्प बन सकता है आईशैडो, ये है इसके 5 इस्तेमाल
CG Breaking : 13 साल की बच्ची का कराने जा रहे थे ब्याह, पुलिस पहुंची तो परिजनों के उड़े होश, समझाइश के बाद रुकी शादी
भिलाई की सीए पायल जैन ने राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया प्रदेश का मान…. मिला इंडिया 5000 वीमेन एचीवर्स अवार्ड
केशकाल वनमंडल के जंगल से अवैध परिवहन करते सागौन की लकड़ी जब्त, पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई
खैरागढ़ में होगा विश्व का सबसे बड़ा रंगमंच महोत्सव… 4 से 9 फरवरी तक आयोजन, विभिन्न राज्यों से पहुंचेंगे कलाकार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 7.5 मापी गई तीव्रता जम्मू-कश्मीर के बाद लद्दाख में भूकंप से हिली धरती: रिक्टर पैमाने पर 3.7 रही तीव्रता
Next Article सिर्फ नंदीग्राम ही नहीं, इस सीट पर भी है महासंग्राम, दो पूर्व आईपीएस अधिकारी हैं आमने-सामने सिर्फ नंदीग्राम ही नहीं, इस सीट पर भी है महासंग्राम, दो पूर्व आईपीएस अधिकारी हैं आमने-सामने

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?