ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सुबह होते ही मिलता है खाना भरपेट, मजदूरी के लिए नहीं होता लेट…. शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना से श्रमिकों की मिट रही भूख
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

सुबह होते ही मिलता है खाना भरपेट, मजदूरी के लिए नहीं होता लेट…. शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना से श्रमिकों की मिट रही भूख

By @dmin
Published: March 6, 2021
Share
Food is available as soon as morning, there is no delay for wages
Food is available as soon as morning, there is no delay for wages
SHARE

रायपुर। संतोषी नगर के दिलीप दीप हो या पेंशनबाड़ा का बबलू खान, भिलाई के योगेश हो या नवापारा राजिम में रहने वाले राधे तांडी। ये सभी श्रमिक है। इनकी दिनचर्या की शुरुआत प्रात: 5 से 6 बजे ही शुरू हो जाती है। भले ही इन मजदूरों को रात में सोने से पहले आने वाले दिन में काम मिलने को लेकर चिंता होती होगी, लेकिन उन्हें इस बात की गारंटी होती है कि कल की सुबह वह खाली पेट नहीं रहेगा। मजदूर भलीभांति जानते हैं कि चावड़ी में काम धंधा मिले न मिलें, उन्हें भरपेट भोजन जरूर मिलेगा। निर्धारित स्थान पर बहुत कम दर पर भोजन मिलने से मजदूरों को सुबह- सुबह घर पर भोजन की चिंता नहीं रहती। इससे उन्हें अपने कार्य स्थल पर जाने में भी विलम्ब नहीं होता। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और श्रम मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया के निर्देशन में श्रम विभाग द्वारा संचालित शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना हजारों गरीब मजदूरों के लिए वरदान साबित हो रही है।
श्रम अन्न योजना का लाभ प्रदेश में प्रतिदिन औसतन 2 हजार से अधिक असंगठित, निर्माण एवं संगठित श्रमिक उठाते हैं। श्रमिक कार्ड बनने के बाद असंगठित एवं निर्माण श्रमिकों को 5 रुपए और संगठित श्रमिकों को 10 रुपए में गरम भोजन ( दाल, चावल, सब्जी,आचार) दिया जाता है। कुल 22 केंद्रों में मजदूरों को भोजन खिलाया जाता है। जिसमें रायपुर जिले में तेलीबांधा,गाँधी मैदान, सेरीखेड़ी, उरला और मैग्नेटो मॉल के पास भोजन केंद्र संचालित है।
श्रमिक बबलू खान इस योजना का लाभ लगातार उठा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह गाँधी मैदान के चावड़ी (मजदूरों के एकत्र होने का स्थान) में काम के लिए आता है। घर में पत्नी और छोटे बच्चे हैं। सुबह उठने के बाद नहा-धोकर सीधे घर से निकल जाता है और चावड़ी के पास संचालित श्रम अन्न योजना केंद्र में आकर भरपेट भोजन करता है। मजदूर बबलू खान ने बताया कि सरकार द्वारा मजदूरों के लिए 5 और 10 रुपए में भोजन दिए जाने से घर में भी सुबह-सुबह भोजन पकाने की हड़बड़ी नहीं होती है। समय पर खाना खाने के बाद वह चावड़ी में जाकर काम के लिए मौजूद रहता है। सुबह भोजन होने के बाद किसी काम को करने में कोई समस्या नहीं आती।
संतोषी नगर के दिलीप दीप ने बताया कि उसके लिए श्रम अन्न योजना एक बड़ी राहत की तरह है। 10 रुपए में इस महंगाई के जमाने में दाल, चावल सब्जी हम मजदूरों को सुबह-सुबह मिल जाना हमारे लिए राहत की तरह है। नया पारा राजिम से रायपुर आकर काम करने वाले मजदूर राधे तांडी ने बताया कि वह टेंट हाउस का काम करता है। उन्होंने बताया कि प्रात: काल में भोजन की उपलब्धता उन्हें और उनके परिवार को कई तरह से राहत प्रदान करती है। राजेश तांडी ने बताया कि वह प्रतिदिन मजदूरी के लिए चावड़ी में आता है। श्रम अन्न केंद्र में भोजन के बाद काम की तालाश होती है। इन केंद्रों में आने वाले अधिकांश मजदूरों का कहना है कि सुबह-सुबह भोजन की चिंता नहीं होने से समय पर मजदूरी मिल पाती है। पहले घर में भोजन बनवाने और खाने में समय लग जाता था और काम पर जाने में भी देरी होती थी। अब ऐसा नहीं है। छत्तीसगढ़ सरकार की इस पहल से उन्हें बहुत राहत मिली है।

देश की सबसे बड़ी शहीद भगत सिंह की मूर्ति पर विधायक देवेंद्र यादव ने पुष्प अर्पित कर किया नमन… किया शहादत को याद
नाग ने रोकी मतदान प्रक्रिया, रेस्क्यू के बाद शुरू हुई वोटिंग
ब्लू शिमरी आउटफिट में निक्की तंबोली ने बलखाई अपनी पतली कमरिया
भिलाई पहुंचने पर सेल चेयरमेन का टाउनशिप के गंदे पानी से स्वागत करेंगे युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद शाहिद
जेपी नड्डा का छत्तीसगढ़ दौरा, 7 जुलाई को पहुंचेंगे अंबिकापुर, मैनपाट में सांसद-विधायकों के प्रशिक्षण वर्ग का करेंगे उ‌द्घाटन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Employment cum skill fair for women will be organized on March 8 at अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर 8 मार्च को होगा लाईवलीहुड कॉलेज जोरा रायपुर में महिलाओं के लिए रोजगार सह कौशल मेला का आयोजन
Next Article Chhattisgarh Chamber Election 2021: State President of Merchant छत्तीसगढ़ चेंबर चुनाव 2021: व्यापारी एकता पैनल के प्रदेश अध्यक्ष प्रत्याशी योगेश अग्रवाल ने भिलाई में प्रचार प्रसार, कहा- एकता पैनल ही व्यापारियों के हितों का रक्षक

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?