ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कृषि विभाग के बजट में 13 प्रतिशत की वृद्धि: मंत्री रविन्द्र चौबे के विभागों से संबंधित 7785 करोड़ रुपए की अनुदान मांगे ध्वनित से पारित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

कृषि विभाग के बजट में 13 प्रतिशत की वृद्धि: मंत्री रविन्द्र चौबे के विभागों से संबंधित 7785 करोड़ रुपए की अनुदान मांगे ध्वनित से पारित

By @dmin
Published: March 5, 2021
Share
रबी फसलों के बीज सहित उर्वरकों और औषधियों की गुणवत्ता जांच जारी
Ravindra-Chaubey
SHARE

रायपुर। कृषि, जल संसाधन, पशुपालन, मछली पालन एवं संसदीय कार्य मंत्री रविन्द्र चौबे द्वारा आज विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए 7785 करोड़ 76 लाख रुपए की प्रस्तुत अनुदान मांगे ध्वनि मत से पारित की गई। इसमें राज्य विधान मंडल के लिए 70 करोड़ 49 लाख 30 हजार रुपए, कृषि विभाग के लिए 4604 करोड़ 53 लाख 98 हजार रुपए, पशुपालन विभाग के लिए 473 करोड़ 82 लाख 39 हजार रुपए, मछली पालन विभाग के लिए 82 करोड़ 38 लाख 40 हजार रुपए, कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा से संबंधी व्यय के लिए 255 करोड़ रुपए, जल संसाधन विभाग के लिए 1139 करोड़ 47 लाख 58 हजार रूपए, लघु सिंचाई निर्माण कार्य के लिए 453 करोड़ 98 लाख 36 हजार रुपए, जल संसाधन विभाग से संबंधित नाबार्ड से सहायता प्राप्त परियोजनाओं के लिए 699 करोड़ 6 लाख रुपए और विदेशों से सहायता प्राप्त परियोजनाओं के लिए 7 करोड़ रुपए शामिल है। अनुदान मांगों की चर्चा में विधानसभा सदस्य धनेन्द्र साहू, सत्यनारायण शर्मा, प्रकाश नायक, शैलेष पाण्डेय, धर्मजीत सिंह, ममता चंद्राकर, रामकुमार यादव, उत्तरी जांगड़े और आशीष छाबड़ा ने भाग लिया।
इस मौके पर मंत्री चौबे ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 95 प्रतिशत आबादी कृषि पर आधारित है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में किसानों के हित में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए लाख की खेती और मछली पालन को कृषि का दर्जा दिया जाना है, इसके लिए बजट में प्रावधान किया गया है। कृषि बजट में गतवर्ष की तुलना में 13 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में पिछले दो साल में खेती किसानी के लिए खाद, बीज, कृषि ऋण, खेती का रकबा और उत्पादन में वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भी कृषि क्षेत्र में भी विकास की गति को जारी रखते हुए कोविड चुनौती को अवसर में बदला गया। कोरोना काल में किसानों के खाते में 23 हजार 555 करोड़ रूपए किसानों के खाते में हस्तांतरित किया गया है।
मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि प्रदेश के किसानों की सुविधा के लिए सभी प्राथमिक समितियों में चबूतरों में शेड बनाया जाएगा, इसके साथ ही किसान कुटीर भी बनाए जाएंगे। जहां किसानों के लिए बैठने, पेयजल आदि की व्यवस्था होगी। उन्होंने कहा कि किसानों, ग्रामीणों, पशुपालकों और महिला स्व सहायता समूहों को लाभ पहुंचाने के लिए प्रदेश के सभी गौठानों को मल्टीयूटिलिटी सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा। मंत्री श्री चौबे ने कहा कि छत्तीसगढ़ के विभिन्न कृषि उत्पादों को प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर एक ही छत के नीचे बेचने के लिए सी मार्ट योजना का भी बजट में प्रावधान किया गया है। मंत्री चौबे ने कहा कि सिंचाई सुविधाओं में विस्तार के लिए नदियों के किनारे जहां जल स्त्रोत उपलब्ध है वहां मेगा लिफ्ट ऐरिगेशन सिस्टम तैयार किया जाएगा।

शहीद पूर्णानंद साहू को मरणोपरांत अदम्य साहस एवं वीरता के लिए राष्ट्रपति ने शौर्य चक्र से किया सम्मानित
पैंगबर मोहम्मद पर टिप्पणी: नूपुर शर्मा की मुश्किलें बढ़ीं, पूछताछ के लिए अब समन जारी करेगी मुंबई पुलिस
विजयनगरम- आदर्श नगर दिल्ली-विजयनगरम के बीच पार्सल एक्सप्रेस ट्रेन
शेयर बाजार: रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी ने भी रचा इतिहास
Big news : भिलाई में बन रहा था नकली गुडनाइट लिक्विड, कंपनी की शिकायत पर धराए चार दुकानदार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए जनता को करेें जागरुक… घर-घर जाऐगें संगठक, महिला समूह, सूखा और गीला कचरा अलग देने करेगें प्रेरित
Next Article During the morning walk, the Commissioner arrived at the inspection मॉर्निंग वॉक के दौरान आयुक्त पहुंचे क्षेत्र के निरीक्षण में…. हिंद नगर तालाब में गंदा पानी जाने से रोकने प्लान बनाने अधिकारियों को दिए निर्देश
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?