ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पेट्रोल, डीजल पर उत्पाद शुल्क में 8.5 रुपये प्रति लीटर तक हो सकती है कटौती… केन्द्र सरकार के पास यह है विकल्प
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

पेट्रोल, डीजल पर उत्पाद शुल्क में 8.5 रुपये प्रति लीटर तक हो सकती है कटौती… केन्द्र सरकार के पास यह है विकल्प

By @dmin
Published: March 4, 2021
Share
नए साल से पहले मुख्यमंत्री का गरीबों को तोहफा, 26 जनवरी से 25 रुपये सस्ता मिलेगा पेट्रोल
नए साल से पहले मुख्यमंत्री का गरीबों को तोहफा, 26 जनवरी से 25 रुपये सस्ता मिलेगा पेट्रोल
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। पेट्रोल और डीजल पर केन्द्र सरकार 8.50 रुपए प्रति लीटर तक उत्पाद शुल्क में कटौती की उम्मीद जताई जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार ईंधनों से मिलने वाले राजस्व के लक्ष्य पर असर डाले बिना यह कटौती की जा सकती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि वित्त वर्ष 2021-22 में वाहन ईंधन पर यदि उत्पाद शुल्क में कोई कटौती नहीं की जाती है तो इससे प्राप्ति 4.35 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगी जबकि बजट अनुमान 3.2 लाख करोड़ रुपये का है। इस हिसाब से यदि एक अप्रैल 2021 को अथवा इससे पहले उत्पाद शुल्क में 8.5 रुपये प्रति लीटर की भी कटौती की जाती है तो अगले वित्त वर्ष के बजट अनुमान को हासिल कर लिया जाएगा।
बता दें कि कच्चे तेल के दामों में उछाल के बीच भारत में इन दिनों पेट्रोल और डीजल के खुदरा भाव अभूतपूर्व ऊंचाई पर चल रहे हैं। पिछले नौ महीने से इनके दाम बढ़ रहे हैं। विपक्षी दल और समाज के कुछ वर्गों से पेट्रोलियम ईंधन पर करों में कटौती की मांग की जा रही है ताकि उपभोक्ताओं को कुछ राहत मिले। पिछले साल मार्च से लेकर मई 2020 के बीच पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में 13 रुपये और डीजल में 16 रुपये लीटर की वृद्धि की गई। वर्तमान में पेट्रोल पर कुल मिलाकर 32.90 रुपये और डीजल पर 31.80 रुपये लीटर उत्पाद शुल्क लागू है। यानि केन्द्र सरकार पेट्रोल व डीजल पर बेस प्राइस का 100 फीसदी से भी अधिक उत्पाद शुल्क वसूल रहा है। वहीं राज्य सरकारों के वैट व अन्य करों सहित डीलर कमीशन को मिलाकर पेट्रोल व डीजल पर लगभग 200 फीसदी अतिरिक्त वसूली हो रही है जो आम आदमी की जेब से जा रहा है।
कच्चे तेल के अंतरराष्ट्रीय दरों में गिरावट का केन्द्र ने उठाया लाभ
रिपार्ट में कहा गया है कि जब उत्पाद शुल्क में केन्द्र ने बढ़ोत्तरी की थी तब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम दो दशक के निम्न स्तर पर पहुंच गए थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आई भारी गिरावट का लाभ उठाते हुए ही दोनों ईंधनों पर उत्पाद शुल्क में वृद्धि की गई। वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं और उत्पाद शुल्क की दर उसी ऊंचाई पर है। केंद्र सरकार ने नवंबर 2014 से लेकर जनवरी 2016 के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के गिरते दाम का लाभ उठाते हुए नौ बार पेट्रोल, डीजल पर उत्पाद शुल्क बढ़ाया। कुल मिलाकर 15 माह में पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में 11.77 रुपये और डीजल पर 13.47 रुपये लीटर की वृद्धि की गई।

नक्सली अपनी नापाक हरकतों से नहीं आ रहे बाज, आईईडी की चपेट में आकर तीन ग्रामीण बुरी तरह हुए घायल
Food poising: दशगात्र भोज के बाद 66 की बिगड़ी तबीयत, 30 महिलाओं सहित 40 अस्पताल में भर्ती
छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस अमित कुमार राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दिया स्मृति चिन्ह
Railway Breaking : छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 18 ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनों का बदला रूट… यहां देखें पूरी लिस्ट
Shocking news : मुंह में छिपकली घुसने से मासूम की मौत, घर के पास खेल रहा था तीन साल का बच्चा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लोकवाणी में इस बार 'नवा छत्तीसगढ़-नवा बजट' पर होगी बात विधानसभा में आय व्ययक की चर्चा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रखी अपनी बात, कहा- छत्तीसगढ़ के हक के 18 हजार करोड़ रुपए दे केन्द्र तो नहीं पड़ती कर्ज लेने की जरूरत ही नहीं पड़ती
Next Article Government will increase the scope of investigation to prevent corona, antigen rapid test will be used कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी जारी, पिछले 24 घंटे में सामने आए 17407 नए केस, 89 मरीजों की हुई मौत

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?