भिलाई। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑॅफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहे हैं प्रचार प्रसार में भी तेजी दिख रही है। इसी कड़ी में व्यापारी एकता पैनल के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रत्याशी प्रमोद अग्रवाल व प्रदेश मंत्री के प्रत्याशी अशोक दलवानी ने शनिवार को आकाश गंगा सुपेला मार्केट में धुआंधार प्रचार किया। इस दौरान दोनों प्रत्याशियों ने आकाश गंगा सुपेला के दुकानदारों से भेंट की और अपना समर्थन मांगा। आकाश गंगा सुपेला के व्यापारियों में भी व्यापारी एकता पैनल के प्रत्याशियों को लेकर उत्साह है और इनके समर्थन का पूरा भरोसा दिलाया।
व्यापारी एकता पैनल के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रत्याशी प्रमोद अग्रवाल व प्रदेश मंत्री प्रत्याशी अशोक दलवानी ने अपने प्रचार के दौरान व्यापारियों की मूलभूत समस्याएं जानी और उसे दूर करने का भरोसा दिलाया। व्यापारी एकता पैनल के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रत्याशी प्रमोद अग्रवाल ने बताया कि प्रचार के दौरान सुपेला आकाश गंगा के व्यापारियों ने अपना पूरा समर्थन देने का भरोसा दिया है। व्यापारी एकता पैनल सदा ही व्यापारियों के हित में कार्य करता रहा है और आगे भी इसी दिशा में कदम बढ़ाएगा। व्यापारियों की मूलभूत समस्याओं को दूर करने के साथ ही प्रदेश भर के व्यापारियों के बीच सामंजस्य बैठाकर सभी के हित में काम करना ही व्यापारी एकता पैनल की जिम्मेदारी है।





