ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: होलसेल रेडिमेड होजियरी व्यापारी संघ ने दिया जय व्यापार पैनल को अपना समर्थन….. सामान्य सभा का आय़ोजन कर सभी सदस्यों ने एकमत लिया फैसला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

होलसेल रेडिमेड होजियरी व्यापारी संघ ने दिया जय व्यापार पैनल को अपना समर्थन….. सामान्य सभा का आय़ोजन कर सभी सदस्यों ने एकमत लिया फैसला

By @dmin
Published: February 26, 2021
Share
Wholesale Readymade Hosiery Merchants Association gave its support to Jai Trade Panel
Wholesale Readymade Hosiery Merchants Association gave its support to Jai Trade Panel
SHARE

भिलाई । छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज चुनाव 2021 में जय व्य़ापार पैनल लगातार आगे बढ़ता नजर आ रहा है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में भी पैनल के सभी प्रत्याशियों का धुआंधार प्रचार अभियान जारी है, जहां उन्हें सभी व्यापारियों का जोरदार समर्थन मिल रहा है। इसी कड़ी में आज भिलाई में होलसेल रेडिमेड होजियारी व्यापारी संघ ने जय व्यापार पैनल को अपना समर्थन देने का ऐलान किया। भिलाई में विभिन्न व्यापारिक संगठनों द्वारा पूर्व में जय व्यापार पैनल को अपना समर्थन दिया जा चुका है। होलसेल होजियरी रेडिमेड व्यापारी संघ ने आज सामान्य सभा का आयोजन कर यह निर्णय लिया गया।
जय व्यापार पैनल के भिलाई चुनाव संचालक शिरीष अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सहित भिलाई में सभी व्यापारिक संगठनों द्वारा हमें पूर्ण समर्थन दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पैनल के प्रत्याशियों द्वारा व्यापारी हित में किये गये कार्यों से सभी व्यापारी बहुत खुश हैं और उन्हें इस बात की भी खुशी है कि इस बार उन्हें अपने बीच के व्यापारी साथी को प्रदेश में प्रतिनिधित्व देने का मौका मिला है। जिसके कारण सभी व्यापारियों में दोगुना उत्साह है। श्री अग्रवाल ने बताया कि आज रेडिमेड होजियरी होलसेल व्यापारी संघ द्वारा सामान्य सभा का आयोजन कर जय व्यापार पैनल को अपना समर्थन देने का ऐलान किया गया। इस अवसर पर संघ के संरक्षक विनोद मल्होत्रा ने बताया कि हम सभी के लिए यह गर्व का क्षण है जब हमारे बीच के साथी अजय भसीन को पैनल द्वारा प्रदेश महामंत्री का प्रत्याशी बनाया गया है। हम सभी यही चाहते हैं कि हमारे बीच का साथी प्रदेश में हमारी आवाज बने और व्यापारी हित में किये गये कार्यों को और त्वरित गति से पूरा करे। इस अवसर पर नरेश जसवानी एवं सुरेश अग्रवाल ने भी सभा को संबोधित किया।
जय व्यापार पैनल से प्रदेश महामंत्री पद के प्रत्याशी अजय भसीन ने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी व्यापारी साथी मेरे परिवार के सदस्य हैं और इन सभी ने हमेशा मुझे व्यापारी हित में कार्य करने की हिम्मत दी। आप सभी के आशीर्वाद से मुझे पैनल द्वारा प्रदेश महामंत्री पद का प्रत्याशी बनाया गया है और मुझे यह भी विश्वास है कि आपका स्नेह ही मेरी जीत का मार्ग प्रशस्त करेगा। श्री भसीन ने कहा कि आप लोगों के सहयोग से ही हमने कोरोनाकाल जैसे मुश्किल हालात में भी अपना साथियों को राहत पहुंचाने का कार्य किया। उन्होंने सभी व्यापारियों से अपील की है कि आप मतदान अवश्य करें और अपना मत आपके हित में कार्य करने वालों को दें। सभा में मुख्य रूप से भिलाई जिला से प्रदेश उपाध्यक्ष प्रत्याशी महेश बंसल, मंत्री प्रत्याशी मनोज बक्त्यानी, सुधाकर शुक्ला, रवि विजवानी, राहुल चेलानी, अंकुर शर्मा, सुनील मिश्रा एवं होलसेल रेडिमेड होजियारी संघ के व्यापारी साथियों सहित बड़ी संख्या में सम्मानित व्यापारीगण मौजूद थे।

विधायक देवेन्द्र ने कलेक्टर व निगम आयुक्त के साथ शहर के विकास कार्यों का लिया जायजा, कहा- बूढ़ा तालाब की तर्ज पर होगा रामनगर मुक्तिधाम तालाब का सौंदर्यीकरण
सेना दिवस पर बोले सेना प्रमुख- अपनी आदत से बाज नहीं आ रहा पाक, 300-400 आतंकियों को घुसपैठ के लिए दे रहा रास्ता
shreekanchanpath 43 # 26 November 2024
पत्नी, दो बेटियों और बेटे को जहर देकर मारने के बाद खुद फंदे से झूल गया शख्स
नए साल का पहला मिशन अमेजोनिया-1 लॉन्च : इसरो ने अंतरिक्ष में भेजी भगवत गीता और पीएम मोदी की तस्वीर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Rajim Maghi Punni Mela: Minister of Religion Tamradhwaj Sahu reviewed राजिम माघी पुन्नी मेला : धर्मस्व मंत्री ताम्रध्वज साहू ने की तैयारियों की समीक्षा…. कल होगा पहला स्नान
Next Article On the instructions of the administrator, the corporation officers are प्रशासक के निर्देश पर निगम अधिकारी कर रहे हैं मॉर्निंग विजिट…. मॉर्निंग विजिट में तेलहानाला की सफाई कार्य देखने पहुंचे निगम के अधिकारी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?