नई दिल्ली (एजेंसी)। टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर यूसुफ पठान ने शुक्रवार को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की। भारत के लिए 57 वन-डे और 22 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले यूसुफ पठान ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट के साथ क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला किया। पठान ने लिखा, मैं अपने परिवार, दोस्तों, फैंस, टीमों, कोचों और पूरे देश के समर्थन के लिए तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं।
यूसुफ पठान ने साल 2007 के टी-20 वल्र्ड कप के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। हालांकि, अपने डेब्यू मैच में वह कुछ खास नहीं कर पाए। वह केवल 15 रन बनाकर आउट हो गए थे। मगर भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को पांच रन से हराकर टी-20 वल्र्ड कप का खिताब अपने नाम किया था। यूसुफ पठान साल 2011 में खेले गए विश्व कप में भी टीम इंडिया का हिस्सा रहे थे।





