ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भवन अनुज्ञा एवं भवन पूर्णता प्रमाण पत्र से संबंधित सभी प्रकरण अब निगम मुख्यालय के भवन अनुज्ञा शाखा से होंगे संचालित…. निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने जारी किया आदेश
Share
Notification Show More
Latest News
डिप्टी सीएम अरुण साव ने बहतराई खेल अकादमी के अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों का किया सम्मान
October 2, 2026
एशियन गेम्स : भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता स्वर्ण, चीन को हराकर किया ओलंपिक क्वालीफाई
October 2, 2026
रायपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगी एआई आधारित डिजिटल नेविगेशन सिस्टम की सुविधा
October 2, 2026
बच्चे ने कहा- “अंकल, मौसी ट्रेन के सामने आने वाली हैं” और स्टेशन मास्टर दौड़ पड़े… देखें Video
October 2, 2026
नारायणपुर के कच्चापाल में पेड़ की छांव तले जुटे ग्रामीण, लोकतंत्र की दिखी जीवंत तस्वीर
October 2, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

भवन अनुज्ञा एवं भवन पूर्णता प्रमाण पत्र से संबंधित सभी प्रकरण अब निगम मुख्यालय के भवन अनुज्ञा शाखा से होंगे संचालित…. निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने जारी किया आदेश

By @dmin Published February 26, 2021
Share
भिलाई ने स्वच्छ सर्वेक्षण में लगाई लंबी छलांग… पूरे देश में मिला 21 वां स्थान, निगम एवं भिलाईवासियों की मेहनत रंग लाई
भिलाई ने स्वच्छ सर्वेक्षण में लगाई लंबी छलांग… पूरे देश में मिला 21 वां स्थान, निगम एवं भिलाईवासियों की मेहनत रंग लाई
SHARE

भिलाई। भवन अनुज्ञा एवं भवन पूर्णता प्रमाण पत्र से संबंधित समस्त प्रकरण अब निगम मुख्यालय के भवन अनुज्ञा शाखा से संचालित किए जाएंगे। निगमायुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने इसका आदेश जारी कर दिया है। पूर्व में यह कार्य जोन कार्यालय से संचालित किया जा रहा था परंतु अब आदेश जारी होने के बाद भवन अनुज्ञा एवं भवन पूर्णता से संबंधित प्रकरण निगम मुख्यालय के भवन अनुज्ञा शाखा से किए जाएंगे। आवासीय, व्यवसायिक, आवास सह व्यवसायिक भूखंडों के भवन अनुज्ञा एवं भवन पूर्णता से संबंधित कार्य भी निगम मुख्य कार्यालय से होंगे।
उल्लेखनीय है कि आवासीय भूमि पर भवन अनुज्ञा एवं भवन पूर्णता प्रमाण पत्र, विद्युत अनापत्ति जारी करने तथा अनाधिकृत विकास के विरुद्ध कार्यवाही करने के लिए निगम आयुक्त की शक्तियां जोन आयुक्तों को प्रत्यायोजित की गई थी। परंतु निगमायुक्त ने आदेश में संशोधन करते हुए भवन अनुज्ञा एवं भवन पूर्णता प्रमाण पत्र के सारे कार्य निगम मुख्यालय के भवन अनुज्ञा शाखा से संचालित करने का आदेश जारी कर दिया है। अब इससे संबंधित प्रकरण के लिए निगम मुख्य कार्यालय के भवन अनुज्ञा शाखा से संपर्क करना होगा।
अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी
भवन अनुज्ञा शाखा सहित अन्य विभागों में हुई पदस्थापना भवन अनुज्ञा शाखा से संबंधित कार्य में प्रगति लाने के लिए एवं कार्यालयीन व्यवस्था के तहत कार्य के सुचारू संपादन के लिए भवन अनुज्ञा शाखा के साथ ही कुछ अन्य विभागों में कर्मचारियों को पदस्थ करने का आदेश जारी किया गया है। आदेश के मुताबिक हिमांशु देशमुख सहायक अभियंता को भवन अनुज्ञा शाखा (भवन निर्माण अधिकारी), राजेंद्र सिंह राजपूत सहायक अभियंता को जोन क्रमांक 5 सेक्टर 6 के साथ-साथ परियोजना शाखा, बृजेश श्रीवास्तव प्रभारी सहायक अभियंता को 77 एमएलडी जल शोधन संयंत्र के साथ-साथ भवन संधारण, तपन अग्रवाल उप अभियंता को प्रभारी अधिकारी डाटा सेंटर एवं प्रयोगशाला के साथ-साथ भवन अनुज्ञा शाखा, नितेश मेश्राम उप अभियंता को जोन क्रमांक 4 शिवाजी नगर से भवन अनुज्ञा शाखा, सिद्धार्थ साहू उप अभियंता को भवन अनुज्ञा शाखा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ ही भवन अनुज्ञा शाखा, पुरुषोत्तम सिन्हा उप अभियंता को जोन क्रमांक 2 वैशाली नगर से भवन अनुज्ञा शाखा, जगमोहन वर्मा सर्वेयर को जोन क्रमांक 4 शिवाजी नगर से भवन अनुज्ञा शाखा, मीना मानकर डाटा एंट्री ऑपरेटर को शिक्षा विभाग मुख्य कार्यालय से गरीबी उपशमन एवं सामाजिक कल्याण विभाग, तेजस्व गुप्ता स्वच्छता पर्यवेक्षक को गरीबी उपशमन एवं सामाजिक कल्याण विभाग से भवन अनुज्ञा शाखा, कोमल चंदेल पंप सहायक को जोन क्रमांक 2 वैशाली नगर से भवन अनुज्ञा शाखा में लिपिक कार्य हेतु, मिथिलेश कुमार लाइनमैन को शिक्षा विभाग मुख्य कार्यालय से जोन क्रमांक 2 वैशाली नगर तथा अनीसुल फातिमा चौकीदार को शिक्षा विभाग मुख्य कार्यालय से परियोजना शाखा में पदस्थ किया गया है। इसका आदेश भी निगमायुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने जारी कर दिया है।

You Might Also Like

डिप्टी सीएम अरुण साव ने बहतराई खेल अकादमी के अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों का किया सम्मान

एशियन गेम्स : भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता स्वर्ण, चीन को हराकर किया ओलंपिक क्वालीफाई

रायपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगी एआई आधारित डिजिटल नेविगेशन सिस्टम की सुविधा

बच्चे ने कहा- “अंकल, मौसी ट्रेन के सामने आने वाली हैं” और स्टेशन मास्टर दौड़ पड़े… देखें Video

नारायणपुर के कच्चापाल में पेड़ की छांव तले जुटे ग्रामीण, लोकतंत्र की दिखी जीवंत तस्वीर

@dmin February 26, 2021
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 134 # 25 february 2021
Next Article CCTV gets a big clue in the blast outside the Israeli embassy सोशल नेटवर्क, डिजिटल न्यूज मीडिया व ओटीटी प्लेटफॉम भी कानून के दायरे में…. गलत सूचनाएं व सामग्री पेश करने पर होगी कानूनी कार्रवाई
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?