ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जिला चिकित्सालय के प्रसुति विभाग में बड़ी लापरवाही… निश्चेतना विशेषज्ञ के गैर हाजिर रहने पर घंटों परेशान रही गर्भवति महिलाएं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

जिला चिकित्सालय के प्रसुति विभाग में बड़ी लापरवाही… निश्चेतना विशेषज्ञ के गैर हाजिर रहने पर घंटों परेशान रही गर्भवति महिलाएं

By @dmin
Published: February 25, 2021
Share
Post Kovid care started for the patients who have been cured of Kovid in the District Hospital
Post Kovid care started for the patients who have been cured of Kovid in the District Hospital
SHARE

भिलाई। जिला चिकित्सालय दुर्ग में गुरुवार सुबह प्रसूति कक्ष के बाहर गर्भवती महिलाओं को बड़ी परेशानी झेलनी पड़ी। निश्चेतना विशेषज्ञ डॉक्टर के नहीं आने से पूरा मामला बिगड़ा। दरअसल गुरुवार सुबह जिला चिकित्सालय में निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ शीतल यादव की ड्यूटी लगी थी। डॉ शीतल यादव यहां संविदा चिकित्सक के पद पर पदस्थ है। ड्यूटी पर उपस्थित ना होने के कारण सिजेरियन प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती हुई लगभग 10 महिलाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दोपहर तक इंतजार के बाद सिविल सर्जन ने रात्रि पाली में उपस्थित डॉक्टर को दोबारा बुलाया और दोपहर 12:00 बजे बाद प्रसूति महिलाओं की डिलीवरी शुरू हुई। इस लापरवाही के लिए सिविल सर्जन डॉक्टर बाल किशोर ने मिस चेतना विशेषज्ञ शीतल यादव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
बता दें की डॉ शीतल यादव को 18 फरवरी 2021 को जिला चिकित्सालय दुर्ग में संविदा पद पर पदस्थ किया गया था। इससे पहले उनकी नियुक्ति सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुम्हारी में की गई थी। क्योंकि जिला अस्पताल में सिजेरियन के लिए अत्याधिक महिलाएं गर्भवती महिलाएं आती हैं इसलिए इन्हें यहां पदस्थ किया गया। डॉ शीतल यादव को सुबह 8:00 बजे उपस्थित होना था लेकिन वे उपस्थित नहीं हुई। इस संबंध में जब सीएचएमओ डॉक्टर गंभीर सिंह ठाकुर से बात की गई तो उन्होंने कहा अस्पताल जिला अस्पताल में अन्य डॉक्टरों की व्यवस्था रहती है इसलिए सिजेरियन ऑपरेशन में कोई दिक्कत नहीं होती। इसके विपरीत जिला अस्पताल में दोपहर 12:00 बजे तक सिजेरियन ऑपरेशन के लिए पहुंची गर्भवती महिलाओं को इंतजार करना पड़ा।
दिया जाएगा शोकाज नोटिस
इस पूरे प्रकरण में सिविल सर्जन डॉक्टर बाल किशोर ने बताया सुबह उपस्थित ना होने पर डॉ शीतल यादव से संपर्क किया गया लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया। कई घंटे इंतजार के बाद इंतजार के बाद दूसरे डॉक्टर की व्यवस्था कराई गई। डॉक्टर बाल किशोर ने यह भी बताया की शीतल यादव की ड्यूटी स्वास्थ केंद्र धमधा में अचानक लगा दी गई थी इसकी जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर गंभीर सिंह ठाकुर के माध्यम से मुझे मिली। इसकी जानकारी होने के बाद हमने दूसरे चिकित्सक की ड्यूटी लगाई। डॉ बाल किशोर ने कहा है कि इस मामले में डॉ शीतल यादव ने अपनी ओर से किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी है, इसके लिए उन्हें शोकॉज नोटिस जारी किया जाएगा।
धमधा में लगी थी ड्यूटी: डॉ शीतल यादव
इस पूरे मामले में डॉ शीतल यादव कहना है कि मेरी आपातकालीन ड्यूटी जिले के कुम्हारी, धमधा, उतई आदि स्वास्थ्य केन्द्रों में लगती है। 25 फरवरी को भी धमधा में आपातकालीन ड्यूटी लगाई गई थी। इसकी सूचना देने पहले डॉ संजय वालवान्द्रे को फोन किया लेकिन उनके रिसीव नहीं करने पर उन्हें मैसेज कर दिया। इसके बाद धमधा स्वास्थ्य केन्द्र में ड्यूटी कर शाम को वापस लौटने पर यह सब पता चला। आखिर ऐसा क्यूं हुआ और इस मामले को क्यों इतना बढ़ाया गया इसकी मुझे जानकारी नहीं है। डॉ शीतल यादव का कहना है कि उनके अलावा जिला अस्पताल में और भी निश्चेतना विशेषज्ञ हैं जिनकी सेवाएं ली जा सकती हैं। मैने धमधा में भी अपनी ड्यूटी की है किसी पर्सनल काम से वहां नहीं गई।

छत्तीसगढ़ के रेलवे बजट में ऐतिहासिक बढ़ोत्तरी : रिकॉर्ड निवेश से कनेक्टिविटी, सुरक्षा और यात्री सुविधाओं में विस्तार
ब्रेकिंग न्यूज: सीएम हाउस के सामने आत्मदाह का मामला, धमतरी कलेक्टर ने दिए दंडाधिकारी जांच के निर्देश
छत्तीसगढ़ में कोरोना: आज सामने आए 65 नए कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 3491
Breaking News : दुर्ग में दिन दहाड़े चेन स्नेचिंग, सब्जी लेकर घर जा रही थी महिला… बदमाशों ने मारा झपट्टा… देखें Video
युवती के साथ दरिंदगी, नग्न हालत में पड़ी मिली लाश, हत्यारे ने बाल नोचा, एक हाथ उखाड़ा, बेटी की लाश देख चीख पड़ा पिता, फफक पड़े लोग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रिसाली निगम ने दो साल में की 15 वर्षों के विकास की बराबरी…. मोटर साइकिल चलाकर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू रिसाली निगम के वार्डों तक पहुचेंगे गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू कल करेंगे राजिम माघी पुन्नी मेला स्थल का निरीक्षण
Next Article श्रीकंचनपथ 134 # 25 february 2021

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?