ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: इस बार होगा परिवर्तन, व्यापारी भाई जय व्यापार पैनल के साथ…. जय व्यापार पैनल का चरोदा, स्मृति नगर और नेहरू नगर में डोर टू डोर संपर्क अभियान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

इस बार होगा परिवर्तन, व्यापारी भाई जय व्यापार पैनल के साथ…. जय व्यापार पैनल का चरोदा, स्मृति नगर और नेहरू नगर में डोर टू डोर संपर्क अभियान

By @dmin
Published: February 24, 2021
Share
This time there will be change, along with the merchant Bhai Jai
This time there will be change, along with the merchant Bhai Jai
SHARE

भिलाई। चेम्बर चुनाव को लेकर इन दिनों व्यापारियों का उत्साह अपने चरम पर है। चुनावी तैयारियों के दौर में जय व्यापार पैनल का प्रचार अभियान भी जोरों पर जारी है। इसी क्रम में आज पैनल से उपाध्यक्ष एवं मंत्री प्रत्याशियों ने चरोदा, स्मृति नगर एवं नेहरू नगर क्षेत्र का दौरा कर व्यापारियों से भेंट करते हुए समर्थन मांगा। प्रत्याशी द्वय ने इस दौरान पैनल के प्रदेश अध्यक्ष प्रत्याशी अमर पारवानी एवं महामंत्री प्रत्याशी अजय भसीन के नेतृत्व में व्यापारी हित में किये गये कार्यों को सभी व्यापारी साथियों के समक्ष रखा। इस दौरान सभी व्यापारियों ने चुनाव में जय व्यापार पैनल को अपना समर्थन देने का वादा किया। सभी ने यह स्वीकारा कि कोरोनाकाल के मुश्किल दौर में अजय भसीन अपनी टीम के साथ लगातार व्यापारियों को राहत पहुंचाने के लिए प्रयास करते रहे, अब हमारी बारी है।
भिलाई उपाध्यक्ष प्रत्याशी महेश बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव में इस बार जय व्यापार पैनल बहुत ही मजबूती के साथ मैदान में है। उन्होंने सभी व्यापारियों से प्रत्याशियों द्वारा व्यापारी हित में किये गये कार्यों के आधार पर वोट देने का आव्हान किया। श्री बंसल ने कहा कि व्यापारी साथियों का उत्साह देखकर यह साफ है कि सभी ने इस बार परिवर्तन का मन बना लिया और सभी जय व्यापार पैनल के साथ खड़े हैं। पैनल से मंत्री प्रत्याशी मनोज बक्त्यानी ने कहा कि हम सभी व्यापारी हैं और हमारे लिए हमारे साथियों का हित ही सर्वोपरि है। चेम्बर में जुड़ने के बाद से हम अपने साथियों के हित के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करते आ रहे हैं और आप सभी के सहयोग से ही आज हम यहां आप सभी के सामने खड़े हैं। श्री बक्त्यानी ने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि जिस तरह आपने पूर्व में हमें अपना स्नेह और समर्थन दिया है उसी तरह यह स्नेह आगे भी निरंतर बना रहेगा। दौरे के दौरान मुख्य रूप से चरोदा प्रभारी पवन अग्रवाल, स्मृति नगर प्रभारी हेमंत अरोरा, रमना मुर्ति, नरेंद्र मखीजा, ओमेश शर्मा, कमलेश देवांगन, हरीश शर्मा, संदीप अग्रवाल, अंकुर शर्मा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी साथी उपस्थित थे।

मनरेगा के अंतर्गत लगाए जाएंगे मुनगा के पौधे, नर्सरी भी तैयार की जाएगी
सड़क की जमीन पर किया बाउंड्रीवाल… नोटिस को भी कर दिया था नजरअंदाज… निगम ने चलाया जेसीबी
अब महतारी सदन के रूप में जानी जाएंगी आंगनबाडिय़ां, मिलेगा नया स्वरूप, बढ़ेगी सुविधाएं
केन्द्रीय कृषि मंत्री ने की विभागीय समीक्षा, बोले- छत्तीसगढ़ के एग्रोक्लाइमेट के अनुरूप बनाएंगे विशेष नीति
बंपर उत्पादन: चार रुपये किलो के भाव से बिक रहा टमाटर, देशभर की थोक मंडियों में गिरे दाम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Pakistan Foreign Minister Qureshi said अबूझमाड़ पीस हॉफ मैराथन 27 फरवरी को…. देश-विदेश के 11 हजार से ज्यादा प्रतिभागी होंगे शामिल
Next Article Naxalite in Jharkhand: IED blew up 12 buildings of forest department, search continues चेम्बर ऑफ कॉमर्स चुनाव की सरगर्मी बढी…. व्यापारी एकता पैनल के प्रत्याशीयों का भिलाई में धुआंधार जनसंपर्क
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?