ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राजस्थान में पहला पेपरलेस बजट पेश, सीएम गहलोत ने स्पेशल कोविड पैकेज का किया एलान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

राजस्थान में पहला पेपरलेस बजट पेश, सीएम गहलोत ने स्पेशल कोविड पैकेज का किया एलान

By @dmin
Published: February 24, 2021
Share
राजस्थान में पहला पेपरलेस बजट पेश, सीएम गहलोत ने स्पेशल कोविड पैकेज का किया एलान
राजस्थान में पहला पेपरलेस बजट पेश, सीएम गहलोत ने स्पेशल कोविड पैकेज का किया एलान
SHARE

जयपुर (एजेंसी)। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को विधानसभा में राज्य का बजट पेश किया। मुख्यमंत्री ने पहला पेपरलेस बजट पेश किया। आम लोगों को राहत पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस बार बजट में स्पेशल कोविड पैकेज का एलान किया। 
इस पैकेज के तहत कोरोना से प्रभावित लोगों को आर्थिक मदद दी जाएगी। यही नहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रोजगार के लिए 50,000 रुपये तक का ब्याज मुक्त लोन देने की भी घोषणा की। यही नहीं राज्य में इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना भी शुरू की जाएगी।
उन्होंने कहा कि कोरोना ने अर्थव्यवस्था को झकझोर कर रख दिया इसलिये वर्ष के दौरान अधिक वित्तीय संसाधन जुटाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ‘राइट टू हेल्थ’ विधेयक लाएगी और अगले साल 3,500 करोड़ रुपये की लागत से सार्वभौमिक स्वास्थ्य सुविधा (यूनिवर्सल हेल्थ केयर) लागू करेंगे जिसमें हर परिवार को पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवर उपलब्ध हो सकेगा।

Jaipur: Rajasthan CM Ashok Gehlot presents state budget 2021-22 at the State Assembly pic.twitter.com/WHhOziG4Pi

— ANI (@ANI) February 24, 2021

किसानों को लेकर मुख्यमंत्री ने क्या एलान किया ?
राजस्थान के मुख्यमंत्री ने एलान किया कि अगले साल से कृषि बजट पेश किया जाएगा। अलग-अलग जगहों पर मिनी फूड पार्क बनाए जाएंगे। किसानों को आधुनिक सेवाएं दी जाएंगी। अगले तीन सालों में एक हजार किसान सेवा केंद्र बनाए जाएंगे। इसके अलावा 50,000 किसानों को सोलर पंप दिया जाएगा। 
इसके अलावा अशोक गहलोत ने एलान किया कि युवाओं को राज्य सरकार के विभिन्न मंत्रालय में इंटर्नशिप कराई जाएगी। इसमें करीब दो लाख युवाओं को लाभ मिलेगा। राज्य के हर ब्लॉक में स्टेडियम बनाया जाएगा। इसके अलावा प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने वाले बच्चों को बस में मुफ्त सफर करवाया जाएगा।

स्वास्थ्य और शिक्षा में बडे एलान
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एलान किया कि राज्य के 25 जिला मुख्यालयों पर चरणबद्ध तरीके से नर्सिंग महाविद्यालय स्थापित करना शामिल है। इसके अलावा राज्य में महात्मा गांधी के नाम पर बनाए गए शांति कोष को बढ़ाया जाएगा। वहीं राज्य में मूक-बधियों के लिए दो नए विश्व विद्यालय बनाए जाएंगे। 
राज्य में 50 करोड़ की लागत से राष्ट्रीय कार्डियोलॉजी सेंटर की स्थापना होगी। जयपुर में टेक्नोलॉजी सेंटर बनाए जाएंगे, यहां आधुनिक तकनीकी की शिक्षा दी जाएगी। इसके अलावा नासा की मदद से बच्चों को विज्ञान के क्षेत्र में सीख दी जाएगी। उदयपुर में योग के लिए कॉलेज खोले जाएंगे। इसके अलावा घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाने पर पांच हजार रुपये की राशि दी जाएगी। 

फ्री वाई-फाई की घोषणा
शिक्षा के क्षेत्र में अशोक गहलोत ने एलान किया कि राज्य के सभी राजकीय विद्यालयों में स्मार्ट टीवी और सेटटॉप बॉक्स लगाए जाएंगे। राज्य के सभी विश्व विद्यालयों में मुफ्त वाई-फाई दिया जाएगा। 

अरूण वोरा ने की खरगे व माकन से मुलाकात, लोकसभा चुनाव और प्रादेशिक संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा
दादागिरी पर गाज: कलेक्टर ने युवक को मारा थप्पड़, सीएम ने दिया डीएम को तत्काल हटाने का आदेश
‘आजादी का अमृत महोत्सव’ भव्य चित्र प्रदर्शनी कल से कुरूद में
शराब की दावत उड़ा रहे दोस्तों के झगड़े में पडऩा इस युवक को पड़ा भारी… अपना विवाद छोड़ बचाव करने वाले युवक को चाकू मार हुए फरार… जाने फिर क्या हुआ
स्वास्थ मंत्रालय ने कहा- देश के आठ राज्यों में 69 फीसदी मरीज…. रिकवरी रेट में बढ़ोतरी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Corona in Chhattisgarh: 1034 new cases surfaced in last 24 hours सख्ती: कोरोना रिपोर्ट होगी निगेटिव तभी मिलेगा इन पांच राज्यों के लोगों को दिल्ली में प्रवेश
Next Article जम्मू-कश्मीर में आतंक पर बड़ा प्रहार, लश्कर का खूंखार कमांडर उमर मुश्ताक ढेर, टॉप 10 दहशतगर्दों में था शामिल जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को किया ढेर, इंटरनेट सेवा हुई बंद

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?