ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 46830 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा सोना वायदा, जानिए कितना है चांदी का दाम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BusinessFeatured

46830 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा सोना वायदा, जानिए कितना है चांदी का दाम

By @dmin
Published: February 24, 2021
Share
SHARE

बिजनेस डेस्क (एजेंसी)। सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बावजूद भारतीय बाजारों में आज सोने का वायदा भाव सपाट रहा। एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.06 फीसदी की मामूली तेजी के साथ 46,830 रुपये प्रति 10 ग्राम था जबकि चांदी वायदा 0.35 फीसदी बढ़कर 69,583 रुपये प्रति किलो पर थी। पिछले सत्र में सोना 0.22 फीसदी कम हुआ था जबकि चांदी 1.5 फीसदी गिरी थी। 

वैश्विक बाजारों में बढ़ी सोने की कीमत
वैश्विक बाजारों में आज सोने की दरें ऊंची रहीं। सोना हाजिर 0.2 फीसदी बढ़कर 1,809.17 डॉलर प्रति औंस हो गया। अन्य कीमती धातुओं में चांदी 0.4 फीसदी बढ़कर 27.73 डॉलर प्रति औंस हो गई। प्लैटिनम 1.4 फीसदी चढ़कर 1,253.76 डॉलर, जबकि पैलेडियम 0.4 फीसदी बढ़कर 2,360.69 डॉलर का हो गया।

कमजोर निवेशक रुचि को दर्शाता है ईटीएफ का प्रवाह 
दुनिया की सबसे बड़ी गोल्ड समर्थित एक्सचेंज ट्रेडेड फंड या गोल्ड ईटीएफ, एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग्स सोमवार के 1,115.4 टन के मुकाबले मंगलवार को 0.4 फीदी गिरकर 1,110.44 टन हो गई। स्वर्ण ईटीएफ सोने की कीमतों पर आधारित होते हैं और उसके दाम में आने वाली घट-बढ़ पर ही इसका दाम भी घटता बढ़ता है। मालूम हो कि ईटीएफ का प्रवाह सोने में कमजोर निवेशक रुचि को दर्शाता है। एक मजबूत डॉलर अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए सोने को अधिक महंगा बनाता है।

2020 में गोल्ड ईटीएफ में तेजी से बढ़ा निवेश
साल 2020 में सुरक्षित निवेश के तौर पर स्वर्ण आधारित एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) में निवेशकों का आकर्षण बढ़ा। इससे गोल्ड ईटीएफ में 6,657 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश हुआ। जबकि साल 2019 में स्वर्ण ईटीएफ में सिर्फ 16 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश हुआ था। हालांकि, 2019 में लगातार छह साल की शुद्ध निकासी के बाद इसमें शुद्ध खरीदारी हुई थी। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया के आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर 2020 के अंत तक स्वर्ण कोषों के प्रबंधनाधीन कुल संपत्ति साल भर पहले के 5,768 करोड़ रुपये की तुलना में दो गुना से अधिक बढ़कर 14,174 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। 2020 में सोना निवेशकों के लिए सुरक्षित निवेश तथा सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले साधनों में से एक बनकर उभरा।

भारत में कोरोना: 24 घंटे में 11502 नए मामले, 325 लोगों की मौत, 1,53,106 एक्टिव केस
रिसाली निगम के 10 हैण्ड पंप का पानी दुषित, बीमारी न हो इसलिए पानी का उपयोग नहीं… समीक्षा बैठक में आयुक्त ने दिए निर्देश
प्रदर्शनी में छात्रों ने बनाया डिज़ाइन व थीम, विधायक और महापौर ने की जमकर तारीफ
15 यूनिवर्सिटी को राजभवन से निर्देश, सभी को लगाने होंगे कम से कम 100 पौधे
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल दिलाएंगे संसदीय सचिवों को शपथ: 15 संसदीय सचिव लेंगे पद और गोपनीयता की शपथ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article चाइना की दोहरी चाल...बाहर शांति का सुर और सीमा पर सीनाजोरी भारत में चीनी कंपनियों के निवेश को फिलहाल कोई मंजूरी नहीं, सरकार ने किया साफ
Next Article Corona in Chhattisgarh: 1034 new cases surfaced in last 24 hours सख्ती: कोरोना रिपोर्ट होगी निगेटिव तभी मिलेगा इन पांच राज्यों के लोगों को दिल्ली में प्रवेश

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?