ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: यह है दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम…. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया लोकार्पण…. 1.10 लाख है दर्शकों की क्षमता
Share
Notification Show More
Latest News
डिप्टी सीएम अरुण साव ने बहतराई खेल अकादमी के अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों का किया सम्मान
October 2, 2026
एशियन गेम्स : भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता स्वर्ण, चीन को हराकर किया ओलंपिक क्वालीफाई
October 2, 2026
रायपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगी एआई आधारित डिजिटल नेविगेशन सिस्टम की सुविधा
October 2, 2026
बच्चे ने कहा- “अंकल, मौसी ट्रेन के सामने आने वाली हैं” और स्टेशन मास्टर दौड़ पड़े… देखें Video
October 2, 2026
नारायणपुर के कच्चापाल में पेड़ की छांव तले जुटे ग्रामीण, लोकतंत्र की दिखी जीवंत तस्वीर
October 2, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

यह है दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम…. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया लोकार्पण…. 1.10 लाख है दर्शकों की क्षमता

By @dmin Published February 24, 2021
Share
This is the world's largest cricket stadium…. President Ramnath
This is the world's largest cricket stadium…. President Ramnath
SHARE

अहमदाबाद (एजेंसी)। गुजरात के अहमदाबाद में दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम का शुभारंभ बुधवार को हो गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने गुजरात दौरे के दौरान यहां पहुंचकर इसका उद्घाटन किया। इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे। अहमदाबाद में साबरमती नदी के किनारे बने इस नवनिर्मित स्टेडियम में दर्शकों के बैठने की क्षमता एक लाख 10 हजार हो गई है। इसके साथ ही यह स्टेडियम मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड को पीछे छोड़ते हुए दर्शक क्षमता के लिहाज से दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम बन गया है। 
इससे पहले राष्ट्रपति कोविंद ने बुधवार को स्टेडियम पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी पत्नी के साथ नवनिर्मित सरदार वल्लभभाई पटेल स्पोट्र्स एन्क्लेव का भूमि पूजन किया। इस दौरान वहां गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय खेल राज्य मंत्री श्री किरेन रिजिजू, गुजरात के उप-मुख्यमंत्री नितिन पटेल समेत कई अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। मोटेरा स्टेडियम 63 एकड़ में फैला है। इस स्टेडियम में 1,10,000 दर्शकों के बैठने की क्षमता है, जो मेलबर्न क्रिकेट मैदान से भी अधिक है। जीसीए स्टेडियम में होने वाले अगले दो टेस्ट मैचों के लिए करीब 55,000 टिकटों को बेचने के लिए रखा गया। यहां हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के नाकआउट दौर के मुकाबले भी आयोजित किए गए थे।
2014 के बाद आज होगा पहला मैच
उद्घाटन के साथ ही इस ग्राउंड पर 2014 के बाद पहला मैच भारत व इंग्लैंड के बीच आज खेला जाएगा। ड्रोन कैमरा के साथ लगभग 30 हाई-टेक कैमरों से मैच का सीधा प्रसारण किया जाएगा। उसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। विभिन्न कैमरे जैसे कि मुख्य कैमरा, स्ट्राइक जोन कैमरा, फील्ड कैमरा, रन आउट कैमरा, हॉक-आई कैमरा सभी क्षणों के रोमांच को कैद करने के लिए सुसज्जित हैं। 

यह है नए स्टेडियम की खासियतें

  • यह स्टेडियम 63 एकड़ में फैला है, जिसमें तीन एंट्री गेट्स हैं।
  • विश्व के सबसे बड़े स्टेडियम में तीन प्रैक्टिस ग्राउंड्स, क्लब हाउस, ओलंपिक साइज स्विमिंग पूल और एक इनडोर क्रिकेट एकेडमी भी बनाई गई है।
  • स्टेडियम का स्ट्रक्चर ऐसा है कि जब भी कोई खिलाड़ी बाउंड्री मारे तो स्टेडियम में बैठने वाला हर क्रिकेट प्रेमी उस बाउंड्री को देख पाए।
  • यह दुनिया में एकमात्र स्टेडियम है, जिसमें अभ्यास और सेंटर पिच के लिए एक ही मिट्टी का इस्तेमाल किया गया है। यहां बेहतर दृश्यता और परछाई को दूर करने के लिए पूरी गोलाकर छत पर एलईडी लाइट लगी है।
  • दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में 11 सेंटर पिचें हैं, यह दुनिया में एकमात्र स्टेडियम हैं, जिसमें मुख्य मैदान पर 11 सेंटर पिचें हैं।
  • यह दुनिया का पहला क्रिकेट स्टेडियम है जिसमें जिम सहित चार विश्वस्तरीय ड्रेसिंग रूम हैं।
  • इसके अलावा 25 लोगों की क्षमता वाले 76 कॉर्पोरेट बॉक्स बनाए गए हैं।
  • यहां मैदान में घास के नीचे रेत का इस्तेमाल किया गया है जिसकी मदद से भारी बारिश के बावजूद मैच कुछ ही घंटे में दोबारा से शुरू हो सकता है। 
  • कार और स्कूटर की पार्किंग व्यवस्था की गई है। जिसमें 4 हजार कार और 10 हजार दो पहिया वाहन की पार्किंग की व्यवस्था है।

You Might Also Like

डिप्टी सीएम अरुण साव ने बहतराई खेल अकादमी के अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों का किया सम्मान

एशियन गेम्स : भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता स्वर्ण, चीन को हराकर किया ओलंपिक क्वालीफाई

रायपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगी एआई आधारित डिजिटल नेविगेशन सिस्टम की सुविधा

बच्चे ने कहा- “अंकल, मौसी ट्रेन के सामने आने वाली हैं” और स्टेशन मास्टर दौड़ पड़े… देखें Video

नारायणपुर के कच्चापाल में पेड़ की छांव तले जुटे ग्रामीण, लोकतंत्र की दिखी जीवंत तस्वीर

@dmin February 24, 2021
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 2 और 4 रुपये लीटर में यहां मिल रहा पेट्रोल, देखें- किन 10 देशों में सबसे कम दाम 2 और 4 रुपये लीटर में यहां मिल रहा पेट्रोल, देखें- किन 10 देशों में सबसे कम दाम
Next Article श्रीकंचनपथ 133 # 24 february 2021
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?